आरोप प्रत्यारोप के बीच अपने समर्थक पार्षदों के साथ सदन से निकल गईं नगर परिषद की मुख्य पार्षद धुरपति देवी,अतिरिक्त एजेंडा जोड़ने की मांग पर कर दी गई बैठक समाप्ति की घोषणा
*मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना अंतर्गत रक्सौल नप को मिला 1 करोड़ 75 लाख का आवंटन
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल नगर परिषद कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को नप बोर्ड की बैठक हंगामेदार रही।सत्ता पक्ष और विपक्ष में बंटे सदन में आरोप प्रत्यारोप का दौर चला और अंतत: बैठक स्थगित हो गई।
बोर्ड की बैठक ईओ डॉ मनीष कुमार की उपस्थिति व मुख्य पार्षद धुरपति देवी की अध्यक्षता में हुई।बैठक की कार्यवाही आरंभ होते ही सर्वप्रथम क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने नप के मुख्य व उपमुख्य पार्षद समेत सभी पार्षदों का स्वागत करते हुए कहा कि रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता है।इसके लिए मैं सदैव प्रतिबद्ध हूं। मैंने सीएम नीतीश कुमार से पटना में व्यक्तिगत रूप से मिलकर मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना अंतर्गत रक्सौल नगर परिषद को 1 करोड़ 75 लाख रूपये की राशि का आवंटन कराया ...









