एसएसबी और इंडियन इमिग्रेशन ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे संदिग्ध चीनी नागरिक को रक्सौल बॉर्डर से किया गिरफ्तार
voiceofraxaul.com
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल बॉर्डर पर गुरुवार की सुबह एक संदिग्ध चीनी नागरिक 57 वर्षीय फेंग जैनशान पिता फेंग जिन जियांग को पकड़ा गया है। उसे नेपाल के वीरगंज - रक्सौल के रास्ते भारत में प्रवेश के दौरान एसएसबी रक्सौल एवं इमीग्रेशन रक्सौल द्वारा संयुक्त रूप से नियंत्रण में लिया गया। कागजात जांच के लिए उसे स्थानीय इमीग्रेशन कार्यालय में लाया गया, जहां जांच के दौरान उपरोक्त चीनी नागरिक के पास कोई पासपोर्ट एवं वीज़ा नहीं पाया गया।जबकि उसके मोबाइल से चीन का पासपोर्ट एवं नागरिकता कार्ड का सॉफ्ट कॉपी मिला। जिसका पासपोर्ट नंबर ईजे 0385551 दर्ज था। जो कि योनहसिंग शहर, वेशी कंट्री हेनान प्रोविंस, चीन का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार दिनांक 28 फरवरी 2024 को काठमांडू से बीरगंज बस से आया और भारत के बॉर्डर का बाजार घूमने जा रहा था। उसी क्रम में नेपाल से भारत में बिना पासपोर्ट ...









