एसएसबी जवानों की कलाई पर बहनों ने बांधी राखी,जवानों ने लिया देश व बहनों की रक्षा का संकल्प!
रक्सौल।(vor desk)। एस एस बी 47वीं बटालियन के हेडक्वार्टर कैंप रक्सौल में सीमा जागरण मंच के तत्वधान में सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच चंद्र शील स्कूल रक्सौल की छात्राओं ने राखी बांध उनकी आरती उतारी एवं मिष्ठान खिलाई ।देश के विभिन्न प्रदेशों से आए जवानों के चेहरे पर मुस्कान और उत्साह देखकर पूरा वातावरण अहलादित हो गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता सीमा जागरण मंच के प्रदेश विभाग संयोजक सुरेश कुमार गुप्ता उर्फ सुरेश बाबा ने किया। 47वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट दीपक कृष्ण ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन देश के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराता है। साथ हीं अपने घर से हजारों किलोमीटर दूर रहने पर भी अपनेपन का एहसास होता है,मानो घर में हों। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर बिहार सह प्रांत संघ चालक प्रोफेसर राज किशोर सिंह ने कहा कि हमारे जवान प्रतिकू...









