रक्सौल डिवीजन में स्मार्ट मीटरिंग प्रगति एवं राजस्व वसूली को लेकर विधुत कार्यपालक अभियंता ने किया गया समीक्षा बैठक!
नए सर्विस कनेक्शन के लिए टास्क फोर्स का हुआ गठन
रक्सौल ।(vor desk)।स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विधुत विभाग एक्शन में आ गया है। इसमे नए सर्विस कनेक्शन देने साथ साथ पुराने उपभोक्ताओं के परिसर के मिटर बदलने का लक्ष्य है। रक्सौल विधुत डिविजन में निर्धारित समयसीमा के अंदर प्रत्येक उपभोक्ता के परिसर में स्मार्ट मीटर का कार्य हरहाल में पूरा करना है । उक्त बातें रक्सौल विधुत कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने समीक्षा बैठक के दौरान कही। विधुत विभाग के निर्देश पर रक्सौल डिवीजन के सुगौली, रामगढ़वा, रक्सौल ग्रामीण, आदापुर, छौड़ादानो, बनकटवा एवं घोड़ासहन सेक्शनों में सिक्योर कम्पनी के द्वारा प्रत्येक उपभोक्ता के परिसर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। वही नए सर्विस कनेक्शन देने के लिए सेक्शन में 5 - 5 इंस्टॉलर का टीम बनाया गया है। जो तय समय सीमा के अंदर नए उपभोक्तओं के प...









