ठाकुर राम बहुमुखी कैंपस के संस्थापक स्व. महावीर प्रसाद जी एवं स्व. रघुबीरराम जी की प्रतिमा का अनावरण संपन्न
● भव्य कार्यक्रम के बीच त्रिभुवन विश्वविद्यालय के उपकुलपति ने किया अनावरण
रक्सौल।(vor desk)।बीते गुरुवार को सीमावर्ती नगर वीरगंज स्थित ठाकुर राम बहुमुखी कैम्पस में स्थापित कैंपस के संस्थापक स्व. महावीर प्रसाद जी एवं स्व. रघुबीरराम जी की प्रतिमा का अनावरण एक भव्य कार्यक्रम के बीच त्रिभुवन विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रा.डा. केशरजङ्ग बराल के द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैंपस प्रमुख प्रो. रंजीत प्रसाद यादव ने की। कार्यक्रम में वीरगंज महानगरपालिका के उप प्रमुख इम्तियाज आलम, एसपी कुमुद ढुङ्गेल, दाता परिवार के सभी सदस्यगण, उद्योग वाणिज्य संघ के सुबोध गुप्ता, अशोक टेमानी, नेपाल भारत सहयोग मंच के अध्यक्ष अशोक बैद, उद्योगपति गणेश लाठ, दिलीप जैन समेत पूर्व कैंपस प्रमुख, अवकाश प्राप्त प्राध्यापक समेत संपूर्ण कैंपस परिवार और नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन ...









