Monday, March 9

रक्सौल आसपास

लक्ष्मीपुर में मैक्सट्रॉन ई-स्कूटी शोरूम का भव्य उद्घाटन, ₹34,999 की शुरुआती कीमत के साथ इलेक्ट्रिक युग का आगाज

लक्ष्मीपुर में मैक्सट्रॉन ई-स्कूटी शोरूम का भव्य उद्घाटन, ₹34,999 की शुरुआती कीमत के साथ इलेक्ट्रिक युग का आगाज

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)।: शहर के लक्ष्मीपुर स्थित होटल आयुष्मान पैलेस परिसर में स्वदेश निर्मित मैक्सट्रॉन कंपनी के ई-स्कूटी शोरूम का शुभारंभ भव्य समारोह के साथ किया गया। इस नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन पूर्व राज्यसभा सांसद साबिर अली, पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद, केसरिया के पूर्व प्रत्याशी वरुण विजय, पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव, कांग्रेस नेता अखिलेश दयाल, पूर्व प्रमुख नूरुल हसन, मुखिया नायाब आलम, सरपंच हीरो बाबू, मुखिया गुड्डू आलम, जाने आलम, नसीमुल हक, कबीर आलम और व्यवसायी गणेश धनोटिया ने सामूहिक रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण प्रदूषण के दौर में इलेक्ट्रिक वाहन ही भविष्य की असली जरूरत हैं।​शोरूम के संचालक सैफुल आजम ने कंपनी की खूबियों की जानकारी देते हुए बताया कि मैक्सट्रॉन एक पूर्णतः स्वदेशी ब्रांड है, जो भारतीय सड़कों और आम आदमी की ...
रक्सौल बनेगा इंटरनेशनल गेटवे: 2360 मीटर लंबा होगा रनवे, राफेल और बोइंग विमानों की होगी लैंडिंग

रक्सौल बनेगा इंटरनेशनल गेटवे: 2360 मीटर लंबा होगा रनवे, राफेल और बोइंग विमानों की होगी लैंडिंग

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। नागरिक उड्डयन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सामरिक और आर्थिक दृष्टिकोण से यह परियोजना उत्तर बिहार और नेपाल के लिए गेम-चेंजर साबित होगी।​परियोजना की मुख्य विशेषताएं (At a Glance):​विशाल रनवे निर्माण: एयरपोर्ट का नया रनवे 2360 मीटर लंबा होगा। वर्तमान रनवे में करीब 1000 मीटर की अतिरिक्त वृद्धि की जा रही है। यह रनवे तिलावे नदी से500 मीटर पश्चिम में सिसवा गांव तक विस्तारित होगा।​भूमि अधिग्रहण: परियोजना के लिए कुल 139 एकड़ अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है।इसके मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भुगतान और भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूर्ण होते ही रन वे निर्माण शुरू हो जाएगा।पूर्व की 2...
मुआवजे की दर पर भड़के भूस्वामी, रक्सौल हवाई अड्डा विस्तार के लिए हो रही पैमाइश का भारी विरोध

मुआवजे की दर पर भड़के भूस्वामी, रक्सौल हवाई अड्डा विस्तार के लिए हो रही पैमाइश का भारी विरोध

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल हवाई अड्डे के निर्माण की सुगबुगाहट के बीच भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रशासन और किसानों के बीच ठन गई है। प्रशासन जहां अधिग्रहण की प्रक्रिया और भुगतान की कवायद को तेज करने में जुटा है, वहीं कम मुआवजे और दरों में विसंगति को लेकर स्थानीय भूस्वामियों ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को पैमाइश करने पहुंचे जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को ग्रामीणों के भारी विरोध के कारण बैरंग वापस लौटना पड़ा। ​मुआवजे की दर में अंतर से आक्रोश ​दरअसल, हवाई अड्डा विस्तार के लिए तीसरे चरण में अतिरिक्त रूप से 139 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाना है।जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के मुताबिक,अधियाचना प्राप्त होने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी कर अधिसूचना जारी कर दी गई है।अब भू स्वामियों को भुगतान की प्रक्रिया होनी है। इस बीच जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विकास कुमार जब टीम के साथ...
रक्सौल: जीत के जश्न के बीच ‘बेतिया राज’ की जमीन का गहराता साया, आशियाने बचाने की गुहार!

रक्सौल: जीत के जश्न के बीच ‘बेतिया राज’ की जमीन का गहराता साया, आशियाने बचाने की गुहार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने दिया भरोसा—मुख्यमंत्री की 'समृद्धि यात्रा' में उठेगा मामला, किसी के साथ नहीं होगा अन्याय बेतिया राज की जमीन पर 'अतिक्रमणकारी' के नोटिस से हड़कंप,रैयतों की चीख पर आश्वासनों का मुलम्मा! ​रक्सौल।(Vor desk)। बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद जहां चारों ओर विजय उत्सव का माहौल है, वहीं गांधी के कर्म भूमि चंपारण के रक्सौल में एक बड़े आबादी क्षेत्र पर 'उजड़ने' का खतरा मंडराने लगा है। बेतिया राज की जमीन को लेकर प्रशासन द्वारा शुरू की गई कानूनी कार्रवाई ने हजारों परिवारों की नींद उड़ा दी है।अब तक सैकड़ों लोगों को नोटिस थमाइ जा चुकी है।इसने लोगों में भारी रोष और असुरक्षा का भाव पैदा कर दिया है।बुधवार को रक्सौल में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान यह दर्द उस वक्त छलक उठा, जब जीत की खुमारी के बीच स्थानीय निवासियों के समूह ने सांसद और विधायक के सामने अपनी व्यथा...
रक्सौल में चार दिन चली IT और ED की मैराथन छापेमारी , चौथे दिन की जांच के बाद लौटने लगी टीमें

रक्सौल में चार दिन चली IT और ED की मैराथन छापेमारी , चौथे दिन की जांच के बाद लौटने लगी टीमें

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल। (VOR desk) भारत-नेपाल सीमावर्ती शहर रक्सौल में पिछले चार दिनों से जारी आयकर विभाग (IT) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई मंगलवार देर शाम समाप्ती की ओर बढ़ती दिखी ।एक महिला निदेशक (डायरेक्टर स्तर की अधिकारी) के नेतृत्व में आई टीमों ने शहर के विभिन्न ठिकानों पर सघन जांच के बाद वापसी शुरू कर दी है। हालांकि,टीम के कई अधिकारी और सुरक्षा कर्मी अभी भी शहर के 'विभिन्न अड्डों 'पर जमे हुए हैं ।विभाग की ओर से अब तक किसी भी आधिकारिक बरामदगी या विवरण की घोषणा नहीं की गई है।हालाकि,जांच के सिलसिले में कुछ लोगों को नियंत्रण में लेने की भी चर्चा है। इन ठिकानों पर केंद्रित रही कार्रवाई जांच टीम ने मुख्य रूप से रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित हीरो एजेंसी और तनिष्क शोरूम में अपनी उपस्थिति बनाए रखी। मंगलवार देर शाम शोरूम के साथ-साथ संचालक मोहम्मद कलीम के आवास से भी टीम के निकलने की ...
बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत: अब हर सोमवार और शुक्रवार को दफ्तरों में बैठेंगे अफसर, मौके पर होगा शिकायतों का निपटारा

बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत: अब हर सोमवार और शुक्रवार को दफ्तरों में बैठेंगे अफसर, मौके पर होगा शिकायतों का निपटारा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।बिहार सरकार के 'सात निश्चय-3' के तहत 'सबका सम्मान-जीवन आसान' के संकल्प को धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। अब बिजली उपभोक्ताओं को अपनी शिकायतों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आगामी 19 जनवरी से रक्सौल डिविजन अंतर्गत सभी बिजली कार्यालयों में निर्धारित दिनों पर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। उक्त आशय की जानकारी साझा करते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के प्रधान सचिव के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए गए निर्देश के आलोक में सप्ताह में दो दिन अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में मौजूद रहकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करेंगे।विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रमंडल, अवर प्रमंडल और प्रशाखा कार्यालयों में सोमवार एवंशुक्रवार को उक्त शिकायतों का ऑन द स्पॉट निष्पादन...
रक्सौल: पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव के आवास पर दही-चूड़ा महाभोज, बेतिया राज भूमि मामले पर सरकार पर बोला हमला, कहा-बिहार की जनता नेपाल की तरह ले सकती है बड़ा निर्णय !

रक्सौल: पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव के आवास पर दही-चूड़ा महाभोज, बेतिया राज भूमि मामले पर सरकार पर बोला हमला, कहा-बिहार की जनता नेपाल की तरह ले सकती है बड़ा निर्णय !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (vor desk)।मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश देते हुए महागठबंधन नेता सह रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव के लक्ष्मीपुर स्थित आवास पर मंगलवार को भव्य दही-चूड़ा महाभोज का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समाज के हर वर्ग, धर्म और जाति के लोग एक साथ मिल-बैठकर शामिल हुए। ​विशिष्ट खान-पान और सामाजिक सम्मान ​भोज की शुद्धता और स्वाद का विशेष ख्याल रखते हुए पश्चिमी चंपारण के चनपटिया से चूड़ा और गुड़ मंगवाया गया था, वहीं पटना और गया का मशहूर तिलकुट परोसा गया। कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब के शंभू चौरसिया, विमल श्राफ, मोहम्मद निजामुद्दीन, व्यवसायी दिनेश प्रसाद गुप्ता, बसंत जलान और मिंटू अग्रवाल ने श्री यादव को सम्मानित कर मकर संक्रांति की बधाई दी। ​सरकार पर तीखा हमला: "राजतंत्र नहीं, प्रजातंत्र है हमारा मुल्...
छौडादानो :₹5000रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, निगरानी विभाग की कार्रवाई से अंचल कर्मियों में मचा हड़कंप

छौडादानो :₹5000रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार, निगरानी विभाग की कार्रवाई से अंचल कर्मियों में मचा हड़कंप

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना की टीम ने सोमवार को रक्सौल अनुमंडल के प्रखंड के भेलवा पंचायत में तैनात राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी छौड़ादानो स्टेशन के समीप स्थित मुखिया कार्यालय के पास से हुई, जहां कर्मचारी परिमार्जन के कार्य के बदले रिश्वत की पहली किश्त स्वीकार कर रहा था।​घटना के संबंध में बताया जाता है कि धरहरी गांव निवासी रामबाबू प्रसाद ने अपनी जमीन के परिमार्जन हेतु आवेदन दिया था। इसे निष्पादित करने के नाम पर राजस्व कर्मचारी सोनू कुमार ने उनसे कुल 12 हजार रुपये की मांग की थी। परेशान होकर रामबाबू ने इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी विभाग से की। विभाग द्वारा मामले का गुप्त सत्यापन कराए जाने के बाद, आरोप सही पाए गए और टीम ने जाल बिछाया।​सोमवार को जैसे ही र...
रक्सौल के प्रतिष्ठित समाजसेवी और रानी सती मंदिर के मुख्य ट्रस्टी चिरंजी लाल मस्करा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

रक्सौल के प्रतिष्ठित समाजसेवी और रानी सती मंदिर के मुख्य ट्रस्टी चिरंजी लाल मस्करा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल स्थित श्री रानी सती दादी मंदिर के मुख्य ट्रस्टी और जाने-माने समाजसेवी चिरंजी लाल मस्करा का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। केसीटीसी कॉलेज के भूमिदाता परिवार से ताल्लुक रखने वाले स्व. मस्करा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहाँ सोमवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही स्थानीय सामाजिक और धार्मिक गलियारों में शोक व्याप्त हो गया है। ​उनके परिवार के सदस्यों, जिनमें पुत्र महेश मस्करा, डॉ. गोपाल मस्करा और भतीजे गणेश शंकर शामिल हैं, ने बताया कि उनका दाह संस्कार 14 जनवरी को हरिद्वार में किया जाएगा। एक धर्मपरायण और मृदुभाषी व्यक्तित्व के रूप में पहचान रखने वाले मस्करा जी के निधन पर कैलाश चंद्र काबरा, डॉ. प्रो. अनील सिन्हा, महेश अग्रवाल, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह, रजनीश प्रियदर्शी राज कुमार ...
रक्सौल में इनकम टैक्स की अब तक की सबसे बड़ी रेड: तनिष्क और हीरो शोरूम समेत 16 ठिकानों पर जमीं टीमें, मो. कलीम के कारोबारी साम्राज्य की जांच

रक्सौल में इनकम टैक्स की अब तक की सबसे बड़ी रेड: तनिष्क और हीरो शोरूम समेत 16 ठिकानों पर जमीं टीमें, मो. कलीम के कारोबारी साम्राज्य की जांच

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।​बिहार के सीमावर्ती शहर रक्सौल में शनिवार को आयकर विभाग ने एक साथ बड़ी कार्रवाई कर व्यापारिक जगत में खलबली मचा दी। शहर के दिग्गज व्यवसायी मोहम्मद कलीम को निशाने पर लेते हुए आयकर विभाग की संयुक्त टीमों ने उनके पैतृक आवास से लेकर शोरूम और सहयोगियों के ठिकानों तक, करीब 7जगहों पर एक साथ धावा बोला।इसके साथ शहर के विभिन्न चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के यहां भी सर्वे में टीम जुटी रही।सूचना के मुताबिक,टीम ने अलग अलग दस्तों में करीब16 ठिकानों पर दस्तक दी है।कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच शुरू हुई यह कार्रवाई देर शाम तक जारी रही, जिसे रक्सौल के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी टैक्स रेड माना जा रहा है।​सुबह-सुबह जब शहर कोहरे की चादर में लिपटा था, तभी बिहार और झारखंड के नंबरों वाली दर्जन भर से अधिक गाड़ियों का काफिला रक्सौल पहुँचा। आयकर विभाग के अधिकारियों ने योजनाबद्ध तरीके से आदा...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!