दहेज के लिए फिर एक बेटी की हत्या,मामला तूल पकड़ने के बाद परिजन फरार!
रक्सौल।(vor desk)।दहेज की बलि वेदी पर फिर एक बेटी की जान चली गई ।दहेज लोभियों के द्वारा रक्सौल प्रखंड के भेलाही थाना क्षेत्र के पुरंदरा मौजे गांव मेंएक विवाहिता की नृशंस हत्या कर दी गयी है। विवाहिता की हत्या के बाद शव को आनन-फानन में दाह-संस्कार करने की तैयारी में जूटे ससुराल वालों के इरादे की खबर विवाहिता के मायके वालों को लगी, जिसके बाद मृतका के ससुराल पक्ष के लोग शव को छोड़कर फरार हो गये। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए भेलाही थानाध्यक्ष नितीन कुमार ने बताया कि पश्चिमी चंपारण जिला के कंगली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुगहा भवानीपुर के सबइठवा बहुअरवा निवासी जितेन्द्र पटेल ने थाना को आवेदन देकर दहेज के लालच में बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए मृतका के पति, सास-ससुर व परिवार के अन्य लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है।
जिसमें बताया गया है कि बीते 15 मई 2023 को जितेन्द्...









