रक्सौल में मनाई गई गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती, सरस्वती शिशु मंदिर में जयंती के उपलक्ष्य में लगा गणित मेला
रक्सौल।(vor desk) शहर के ब्लॉक रोड स्थित राजेश मस्करा सरस्वती शिशु मंदिर में देश के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य पर गणित मेला लगाया गया। इस मौके पर विधालय के कक्षा द्वितीय से कक्षा के पंचम भैया बहनों द्वारा परिसर में गणितीय स्टॉल लगाया गया। इस स्टॉल में विद्यालय के भैया बहनों ने गणित विषय पर आधारित मापन, अनुमान व गणितीय मॉडल की बेहतरीन प्रस्तुति दी तथा प्रश्न मंच में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस मौके पर अरुणोदय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में सफल भैया बहन-कक्षा पंचम से शिवम कुमार, आशुतोष कुमार, आशीष कुमार, परी कुमारी, शुभांजली कुमारी, कक्ष चतुर्थ से गौतम कुमार, कक्षा तृतीय से श्वेता कुमारी को पुरस्कृत किया गया। वेश बस्ता एवं स्वच्छता प्रतियोगिता-2 में अपने -अपने कक्षा से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले ए...









