पुलिस ने स्विट्जरलैंड के नागरिक को रात्रि में नहर किनारे सोए देख रेलवे स्टेशन पहुँचाया, पैसे की कमी से होटल में नही मिली थी जगह
विदेशी नागरिक ने पुलिस को जताया आभार,आम जनों में पुलिस की हो रही तारीफ
रक्सौल।(Vor desk)।भारत नेपाल सीमावर्ती रक्सौल अनुमंडल के हरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक 26 वर्षीय स्वीटजरलैंड नागरिक नहर किनारे लावारिस स्थिति कार में सोया मिला। इसकी सूचना पर हरपुर थाना अध्यक्ष किशन कुमार के द्वारा त्वरित मौके पर पहुंचे स्विट्जरलैंड निवासी को मदद कर आदापुर स्टेशन पहुंचाया गया,जहां से वो गंतव्य के लिए रवाना हुआ।पुलिस की मदद और सुरक्षा मिलने पर विदेशी नागरिक ने पूर्वी चंपारण पुलिस के प्रति आभार जताया,वहीं,आम लोग पुलिस टीम की इस मानवीय कदम की सराहना कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्विट्जरलैंड निवासी को बीते रविवार को नेपाल जाने के क्रम में देर संध्या होने से नेपाल भंसार पर इंट्री नही मिली तो स्विट्जरलैंड नागरिक अपने पास पैसे की कमी देखते हुए रक्सौल किसी होटल या लॉज में नही ठहरा ...









