रक्सौल एयरपोर्ट को ले कर ‘प्रगति यात्रा’ में सीएम नीतीश कुमार ने दी खुशखबरी,कहा-‘ रक्सौल एयरपोर्ट का विस्तार और विकास जरूरी,जितनी जमीन चाहिए मिलेगी’!
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk)। महात्मा गांधी की कर्म भूमि चंपारण की धरती से प्रगति यात्रा शुरू हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा का आज दूसरा दिन था। अपनी इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्वी चंपारण जिले के लिए विभिन्न योजनाओं की सौगात दी।इसमें उन्होंने रक्सौल से जुड़ा दो अहम प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।उन्होंने घोषणा की कि रक्सौल अनुमंडल में बंगरी नदी पर बाढ़ से बचाव के लिए तटबंध का निर्माण कराया जायेगा। इसके निर्माण से रक्सौल प्रखंड के संबंधित गाँव लाभान्वित होंगे।वहीं,दूसरी महत्वपूर्ण घोषणा रक्सौल एयरपोर्ट को ले कर की।उन्होंने कहा कि वर्तमान में केन्द्र सरकार द्वारा रक्सौल एयरपोर्ट के विकास का काम किया जा रहा है। इसका और विस्तार होना चाहिए। इसके लिए जितनी भी जमीन की आवश्यकता होगी,राज्य सरकार उसे उपलब्ध कराएगी।
यह एक महत्वपूर्ण घोषणा है।उन्होंने घोषणा में सं...









