सरिसवा नदी की स्वच्छता और नगर के नालियों के प्रबंधन के लिए बिहार कैबिनेट ने जारी किए 66 करोड़ 12लाख
एसटीपी प्लांट लगने से सरिसवा नदी के प्रदूषण पर नियंत्रण में मिलेगी मदद: सांसद डा संजयरक्सौल।(vor desk )। रक्सौल को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।शुक्रवार को बिहार सरकार ने कैबिनेट बैठक में रक्सौल नगर परिषद में इंटर सेप्सन एंड डाईवर्सन एवं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण नमामी गंगे के तहत100प्रतिशत केंद्रीय सहायता से अनुमानित लागत व्यय कुल 66करोड़12लाख46हजार950 रुपए मात्र की स्वीकृति दी है।इसमें केंद्रांश के रूप में स्वीकृत राशि 63करोड़ 17लाख पर सहमति तथा इस योजना में राज्य सरकार की ओर से देय सेंटेज की राशि कुल2करोड़95 लाख46 हजार950 रुपए व्यय की स्वीकृति भी शामिल है।
इसकी जानकारी देते हुए क्षेत्रीय सांसद डा संजय जायसवाल और विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से बताया की सरिसवा नदी की स्वच्छता और नगर के नालियों के प्रबंधन के लिए बिहार कैबिनेट न...









