Sunday, May 3

रक्सौल आसपास

क़सवा-100 का हुआ शुभारंभ,चयनित छात्र-छात्राओं को दी जाएगी मुफ़्त कोचिंग !

क़सवा-100 का हुआ शुभारंभ,चयनित छात्र-छात्राओं को दी जाएगी मुफ़्त कोचिंग !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।द क़सवा फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्सौल कर्बला के नज़दीक कार्यालय सह क्लास रूम में शैक्षणिक शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गणमान्य अतिथिगण, अभिभावकगण, ट्रस्ट के मेम्बरान और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।मिली जानकारी के मुताबिक,फाउंडेशन के द्वारा बीते 25दिसंबर को स्थानीय के सी टी सी महाविद्यालय में 381 छात्र एवं छात्राओं का खुला प्रतिस्पर्धा परीक्षा ली गई थी। इसमें 50 छात्रों एवं 50 छात्राओं का चयन किया गया।चयनित छात्र एवं छात्राओं को दो अलग-अलग बैच बना कर जवाहर नवोदय विद्यालय, ए एम यू, सैनिक स्कूल में कक्षा 6 में दाखिला लेने की तैयारी कराई जाएगी ताकि आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्र एवं छात्राओं को उक्त विद्यालयों में दाखिला लेने के लिए मुफ़्त कोचिंग दिया जा सके।इस कार्यक्रम के तहत फाउंडेशन सभी वर्गो के बच्चों को कल से मुफ़्त कोचिंग कराएगा। कार्यक्र...
आर्ट ऑफ लिविंग का पांच दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम का हुआ समापन

आर्ट ऑफ लिविंग का पांच दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम का हुआ समापन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)। रविवार को शहर के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित श्री राम जानकी मंदिर सह विवाह भवन परिसर में आर्ट ऑफ लिविंग का पांच दिवसीय हैप्पीनेस प्रोग्राम का समापन हुआ ।गौरतलब है कि 12 जनवरी से प्रारंभ हैप्पीनेस प्रोग्राम (आनंद अनुभूति शिविर )आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्रीरविशंकर के सानिध्य में प्रशिक्षित योग शिक्षक चंदेश्वर प्रसाद साह के द्वारा कार्यक्रम में प्राणायाम की श्रृंखला में भ्रष्त्रिका , नाड़ीशोधन के साथ सुदर्शन क्रिया एवं सूर्य नमस्कार के तरीके सिखाया गया ।योग प्रशिक्षक श्री चंदेश्वर प्रसाद ने बताया शहर के 20 लोगों ने हैप्पीनेस प्रोग्राम में भाग लेकर सुदर्शन क्रिया के साथ जीवन जीने का कौशल सीखा साथ ही शारीरिक एवं मानसिक लाभ का अनुभव किया। प्रोग्राम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों ने इन पांच दिनों में प्राप्त अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि उन्हें आर्ट ऑफ लिविंग ...
भारत विकास परिषद ने मनाया स्वामी विवेकानंद की जयंती,आदर्शों को अपनाने पर दिया बल

भारत विकास परिषद ने मनाया स्वामी विवेकानंद की जयंती,आदर्शों को अपनाने पर दिया बल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती पर भारत विकास परिषद की रक्सौल शाखा द्वारा मनाई गई ।यह कार्यक्रम शहर के कौड़िहार चौक समीप स्थित परिषद के कार्यालय में आयोजित हुई ।कार्यक्रम में वन्देमातरम गीत के बाद स्वामी विवेकानंद के तैलचित्र पर पुष्प चढ़ा श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया । इस मौके पर परिषद के संरक्षक अवधेश सिंह ने स्वामी जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर गहन प्रकाश डालते इस बात को रेखांकित किया कि दुनिया को भारत और भारतीयता का मर्म समझाने वाले महान ज्ञाता और दिग्गज वक्ता स्वामी विवेकानंद जी पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक हैं ।स्वामीजी ने अल्पायु में ही भारतीयता का परचम वैश्विक मंच पर लहराया वह हम सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है। वहीं अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि स्वामी का संपूर्ण व्यक्तित्व युवाओं के लिए आदर्श है तथा देश के सभी युवाओं को...
एसएसबी और पुलिस के संयुक्त अभियान में ऑल्टो कार से तस्करी का 10किलो गांजा बरामद,एक गिरफ्तार

एसएसबी और पुलिस के संयुक्त अभियान में ऑल्टो कार से तस्करी का 10किलो गांजा बरामद,एक गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) । एसएसबी 71वी बटालियन की डी कॉय कम्पनी महुबावा कैंप के जवानों ने स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में 10 किलो गांजा बरामद किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक,गुप्त सूचना पर अभियान चला करतस्करी के लिए ऑल्टो कार संख्या बीआर 05ई 1559 से ले जाए जा रहे 10किलो गांजा को बरामद किया गया।इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार तस्कर की पहचान हरसिद्धि के राहुल कुमार (24)के रूप में हुई है।उक्त बरामदगी महुआवा गांव पिलर संख्या 376के पास से हुई।गांजा नेपाल से लाया जा रहा था।इसकी डिलिवरी किसको होनी थी,इसकी जांच की जा रही है। ...
पुलिस और एसएसबी के संयुक्त अभियान में ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत दो धंधेबाज गिरफ्तार!

पुलिस और एसएसबी के संयुक्त अभियान में ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत दो धंधेबाज गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk)।स्थानीय नकरदेई थाना क्षेत्र के मुसहरवा गांव के समीप एसएसबी कैंप से पश्चिम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला सहित दो तस्कर गिरफ्तार किए गए है।गिरफ्तार तस्कर 94 ग्राम ब्राउन शुगर लेकर सीमा पार नेपाल के जाने की फिराक में थे।इसी बीच इसकी भनक एसएसबी और पुलिस को लग गई।पुल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के सिरिसिया माल टोला वीरता गांव निवासी ललिता देवी व राधेश्याम यादव को गिरफ्तार किया है।उक्त दोनों तस्कर 94 ग्राम ब्राउन शुगर /स्मैक के साथ मोटरसाइकिल से नेपाल ले जाने के क्रम में दबोचे गए।बरामद ड्रग्स की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत नौ लाख चालीस हजार रूपये आंका गया है।पुलिस ने ड्रग्स तस्करों को एसएसबी कैंप से 500 मीटर पश्चिम सड़क पर रंगे हाथ पकड़ा।तस्करों को बरामद ब्राउन शुगर,दो एंड्रॉयड मोबाइल व एक बाइक जब्त कर पुलिस तस्करों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर रही है।इ...
रक्सौल की बेटी निर्धन अनाथ एवं जरूरतमंद के सहायतार्थ करेगी नानी बाई का मायरा कथा

रक्सौल की बेटी निर्धन अनाथ एवं जरूरतमंद के सहायतार्थ करेगी नानी बाई का मायरा कथा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट उदयपुर राजस्थान एवं समस्त रक्सौलवासी द्वारा आयोजित गौ सेवा निर्धन अनाथ एवं जरूरतमंद के सहायतार्थ रक्सौल के श्री सत्यनारायण पंचायती मारवाड़ी मंदिर में दिनांक 13 से 15 जनवरी 2025 दोपहर 3 से 6 बजे तक भगत और भगवान के परीक्षा की सत्य कथा की अमर कहानी और नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मानित बेटी मानसी शर्मा द्वारा यह कथा कहीं जाएगी ।मानसी 2 वर्ष की उम्र से ही दुर्गा दरबार मोजे चौक रक्सौल में शास्त्रीय भक्ति मय नृत्य करने के बाद श्याम बाबा का भजन गायन करती चली आ रही है। इसे भारत नेपाल के कई विभिन्न विभूतियों से सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हो चुका है ।जिसमें भारत के प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह , लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावेडकर, महिला एवं बाल...
सेवानिवृत 13 प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को दी हुई विदाई,भावविह्वल हो उठा माहौल!

सेवानिवृत 13 प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को दी हुई विदाई,भावविह्वल हो उठा माहौल!

Uncategorized, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले नगर के आर्य कन्या मध्य विद्यालय में रविवार को प्रधानाध्यापक छोटेलाल राय के अध्यक्षता में शिक्षक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सेवानिवृत 13 प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को अंगवस्त्र, शॉल ओढ़ा पुष्पगुच्छ डायरी देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों के अपने कर्तव्य परायणता व समयबद्धता को लेकर चर्चाओं के बीच द्रोणाचार्य व राजा ध्रुपद के प्रसंगों की चर्चा करते हुए संघ के अध्यक्ष छोटेलाल राय ने कहा कि शिक्षकों का परिचय उनके शिष्यों की काबिलियत से होती है,शिक्षकों को अपने ज्ञान का परिचय देने का कोई अहमियत नहीं है। वही,बारी बारी से सेवा निवृत शिक्षक जाहिद हुसैन,हरेंद्र बैठा,विजय कुमार,सुभाष सोनकर,अवधेश चौरसिया,नगीना यादव,अवधेश कुमार,प्रणय राज,शारदा कुमारी,गीतारानी,निर्मला देवी,अब्दु...
अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के साल गिरह पर नेपाल में कार्यक्रमो की धूम,जनकपुर और वीरगंज में दीपोत्सव!

अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के साल गिरह पर नेपाल में कार्यक्रमो की धूम,जनकपुर और वीरगंज में दीपोत्सव!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(vor desk)। अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के साल गिरह पर नेपाल में कार्यक्रमो की धूम रही।प्रभु श्री राम का ससुराल नेपाल के जनकपुर में है,इस कारण वहां उत्सवी माहौल रहा। अयोध्या में नव निर्मित राम मंदिर में राम लल्ला की प्राण प्रतिष्ठा पिछले वर्ष22जनवरी 2024को हुई थी।तदनुसार,हिंदी पंचाग तिथि के अनुसार यह अवसर आज शनिवार 11जनवरी को था।जिस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जनक नंदिनी के मायके जनकपुर स्थित जानकी मंदिर में जानकी सेना द्वारा सवा लाख दीप प्रज्ज्वलित की गयी। इसी तरह जनकपुरधाम के सभी मठ मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित किए गए हैं। जनकपुर वासियों ने भी अपने अपने घरो में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के सालगिरह पर दीप प्रज्ज्वलित किए। जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास वैष्णव, उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव, जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सहित ...
सांसद डा संजय ने की बैटिंग,विधायक ने की फिल्डिंग…रक्सौल में प्रीमियम लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की हुई शुरुवात, वीरगंज ने 121रेनो से बेलवा टीम को हराया

सांसद डा संजय ने की बैटिंग,विधायक ने की फिल्डिंग…रक्सौल में प्रीमियम लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की हुई शुरुवात, वीरगंज ने 121रेनो से बेलवा टीम को हराया

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल प्रखंड के भेलाही पुरंदरा पंचायत में स्थित नथुनी दुर्गा हाई स्कूल के मैदान पर 12 दिवसीय प्रीमियम लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। सांसद डॉ. संजय जायसवाल, विधायक प्रमोद सिन्हा और जदयू के प्रदेश सचिव कपिलदेव प्रसाद (भुवन पटेल) ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर सांसद जायसवाल ने बैट थामा और भुवन पटेल ने गेंदबाजी कर वहीं विधायक प्रमोद सिन्हा ने क्षेत्ररक्षण व अजय पटेल ने अंपायरिंग कर खेल की शुरुआत की। अपने संबोधन में सांसद जायसवाल ने कहा कि खेल न केवल आपसी एकता को मजबूत करते हैं, बल्कि बच्चों के समग्र विकास के लिए भी आवश्यक हैं। उन्होंने सरकारी जमीन उपलब्ध होते ही स्टेडियम निर्माण का आश्वासन भी दिया। एक तरफा मुकाबले में वीरगंज टीम ने 121 रनों से बेलवा को हराया उद्घाटन मैच में वीरगंज ने बेलवा को एकत...
रामगढवा में तिलावे नदी पर होगा स्लूइस गेट के निर्माण को ले कर एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित ने किया स्थल निरीक्षण,कहा-निर्माण से क्षेत्र में सिंचाई की होगी सुविधा

रामगढवा में तिलावे नदी पर होगा स्लूइस गेट के निर्माण को ले कर एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित ने किया स्थल निरीक्षण,कहा-निर्माण से क्षेत्र में सिंचाई की होगी सुविधा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामागढ़वा।(vor desk)।रामगढ़वा प्रखंड के स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास रेलवे लाइन के बगल में स्लूइस गेट का निर्माण होगा।इसको ले कर शनिवार को रक्सौल एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित ने स्थल निरीक्षण किया।नेपाल से निकल कर यहां पहुंचने वाली तिलावे नदी का पानी स्लूइस गेट के जरिए वर्षाति नाला में गिराया जाएगा।इससे बरसाती नाला में फरवरी से जून तक पानी की आपूर्ति बहाल होगी और इससे पटनी ,इनरवा,बैरिया ,राम गढ़वा पंचायत के सैकड़ों किसानों को खेती बारी के लिए सिंचाई में सुविधा होगी।एसडीओ ने अपने निरीक्षण में आवश्यक निर्देश दिया और कहा कि यह जरूरी कार्य है,जिससे किसानों को लाभ होगा। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार,सीओ राजा कुमार, उप प्रमुख अरविंद कुमार पांडे,मुखिया अशोक कुमार सिंह उपस्थित थे।मुखिया अशोक कुमार सिंह ने अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि कई सालो से इसके लिए प्रयास कर ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!