Sunday, May 3

रक्सौल आसपास

लापता बालक अंश चौधरी का शव बरामद ,परिजन रो रो कर बेहाल

लापता बालक अंश चौधरी का शव बरामद ,परिजन रो रो कर बेहाल

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।बारा जिला के जीतपुर उप महानगर पालिका वार्ड7 जीतपुर शांति टोला स्थित ननिहाल आए एक बालक का शव बरामद हुआ है।बालक की पहचान रौतहट के दुर्गा भवानी गांव पालिका वार्ड1 निवासी रितेश चौधरी के पुत्र अंश चौधरी (3वर्ष)के रूप में हुई है।बालक करीब10दिनो से गायब था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।सूचना देने वालो को एक लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की गई थी।इसी बीच पुलिस ने शनिवार को बालक के शव को  जीतपुर वार्ड7 टेढा स्थित कियासोती खोला से बरामद किया है।डीएसपी प्रकाश साप कोटा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया की प्रथम दृष्ट्या बालक के डूबने से मौत होने की सूचना है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक करवाई शुरू कर दी गई है। ...
स्वच्छ रक्सौल द्वारा नागरिक समस्याओं पर नगर में व्यापक सर्वेक्षण शुरू, जल्द सौंपा जाएगा ज्ञापन

स्वच्छ रक्सौल द्वारा नागरिक समस्याओं पर नगर में व्यापक सर्वेक्षण शुरू, जल्द सौंपा जाएगा ज्ञापन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह और उनकी टीम ने नगर की नागरिक समस्याओं को लेकर एक सर्वेक्षण शुरू किया है।पहले चक्र के सर्वेक्षण में 80 नागरिकों ने भाग लिया। इस सर्वेक्षण में नल जल योजना की आपूर्ति, सड़क और यातायात व्यवस्था, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और सामुदायिक सुविधाएं, कर एवं अन्य शुल्क, पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण जैसी प्रमुख विषयों पर जनता की राय ली गई। सर्वेक्षण के परिणाम चौंकाने वाले रहे, क्योंकि अधिकांश नागरिकों ने बुनियादी सुविधाओं की दयनीय स्थिति को लेकर नकारात्मक प्रतिक्रिया दी। विशेष रूप से सड़कों की जर्जर स्थिति, नालों की सफाई की कमी, स्ट्रीट लाइट का न होना और नियमित फॉगिंग न किए जाने को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि पूरे 25 वार्डों का ...
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम की शुरुवात,एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित ने  खुराक खिलाने के साथ किया जागरूक!

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम की शुरुवात,एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित ने खुराक खिलाने के साथ किया जागरूक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( Vor desk)।रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल में सोमवार को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ।इस अभियान का उद्घाटन रक्सौल एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित ने किया।इस क्रम में उन्होंने रक्सौल के नवकाटोला निवासी प्रेम शीला देवी को दवा की खुराक खिलाई।इस मौके पर उन्होंने आम लोगों और स्कूली बच्चों से अपील किया कि रोग से बचाव के लिए दवा की खुराक अवश्य लें। उन्होंने बताया कि यह एमडीए कार्यक्रम आज 10 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी तक चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेटर( आशा, आंगनवाड़ी व अन्य वालंटियर) द्वारा घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाई जाएगी। इसके लिए टीम घरों का दौरा कर लक्षित समूह को न केवल सिर्फ दवा वितरण करेंगे बल्कि उन्हें अपने सामने दवा खिलाएंगे।इस मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान प्र...
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दवा खाने से रक्सौल में तीन दर्जन से ज्यादा बच्चे हुए बीमार, अनुमंडल अस्पताल में इलाज जारी!

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दवा खाने से रक्सौल में तीन दर्जन से ज्यादा बच्चे हुए बीमार, अनुमंडल अस्पताल में इलाज जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।फाइलेरिया नियंत्रण को ले कर दवा की खुराक लेने से रक्सौल प्रखंड के तीन दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए है।इससे खलबली मच गई।ज्यादातर बच्चे रक्सौल के हरदिया पंचायत के हरदिया गांव के हैं,जिन्हे स्थानीय सरकारी स्कूल में एमडीए प्रोग्राम के तहत फाइलेरिया की दवा खिलाई गई थी।वहीं, पंटोका मध्य विद्यालय में भी दो बच्चे बीमार हुए।मिली जानकारी के मुताबिक,विद्यालय में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत बच्चों को डीसी फोर्ट और अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई थी।अचानक बच्चों की तबीयत बिगड़ने से स्कूल में अफरातफरी मच गई और परिजनों में हड़कंप हो गया।सूचना पर हरदिया के तीन दर्जन बच्चों को अनुमंडल अस्पताल स्थित इमरेजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है,जहां अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर डा अमित जायसवाल के देख रेख में मेडिकल टीम द्वारा इलाज जारी है ।सूचना मिलते ही अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन ...
156 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

156 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में जारी मादक पदार्थो की तस्करी नियंत्रण को ले कर एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश परविशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में नकरदेई थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस तस्करो की योजना को नाकाम करते हुए बाइक सवार दो तस्करो को 156 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नकदेई थानाक्षेत्र के त्रिमोहानी गांव के पास श्रीरामपुर जाने वाली रास्ते पर सघन वाहन जांच शुरू किया गया। इसी दौरान बिना नम्बर प्लेट के मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। इनके पास 156 ग्राम मादक पदार्थ (ब्राउन सुगर) एवं मोबाइल बरामद किया गया है।गिरफ्तार तस्करों में जाकिर हुसैन, थाना-नकरदेई व बब्लु कुमार थाना-नकरदेई है। गिरफ्तार तस्कर जाकिर हुसैन का अपराधिक इतिहास है। इसके विरूद्ध नकरदेई थाना में मामला दर्ज है, जिस पर आगे की कार्...
मृत्युपरांत एसएसबी जवान आदित्य राज को एसएवी स्कूल में दी गई श्रद्धांजलि,गमगीन हो गया माहौल!

मृत्युपरांत एसएसबी जवान आदित्य राज को एसएवी स्कूल में दी गई श्रद्धांजलि,गमगीन हो गया माहौल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।स्थानीय लक्ष्मीपुर में अवस्थित एस ए वी स्कूल के बच्चों तथा शिक्षकों ने एसएसबी जवान आदित्य पटेल के पुण्यात्मा की शांति के लिए स्कूल प्रांगण में 1 मिनट का मौन रखा। शहीद जवान आदित्य पटेल पूर्व में एस ए वी विद्ययालय का ही छात्र रहा है, जिसकी प्रारंभिक शिक्षा एस ए वी स्कूल में हुई थी।विगत 5फरवरी को सिकटा में दुर्घटना के शिकार हो गए थे ,जिनकी इलाज के दौरान पटना में हो गई थी। रक्सौल निवासी जवान आदित्य को यहां श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम संस्कार कर दिया गया,जिसमे एसएसबी के जवान भी अंतिम विदाई देने पहुंचे थे।इधर,इस खबर से एस ए वी स्कूल में माहौल गमगीन रहा। कई छात्र आहत दिखे और उनकी आंखों में आंसू छलक गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य साइमन रेक्स ने कहा कि जिस बच्चे को मैंने शिक्षा दी, आज वह मेरे बीच नहीं रहा, यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण और दुःखद खबर है। सभी ने शोक सं...
सड़क दुर्घटना में घायल एसएसबी जवान आदित्य प्रताप की इलाज के दौरान मौत,शोक की लहर

सड़क दुर्घटना में घायल एसएसबी जवान आदित्य प्रताप की इलाज के दौरान मौत,शोक की लहर

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)। सड़क दुर्घटना में घायल एस एस बी जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई,जिसेसे शोक की लहर है।47 वीं वाहिनी (पंटोका, रक्सौल )के शाखा इनरवा में ड्यूटी में तैनात जवान आदित्य प्रताप बीते दिनों पश्चिम चंपारण के सिकटा में दुर्घटना के शिकार हो गए थे।जिसके बाद उनका इलाज पटना के पारस हॉस्पिटल में चल रहा था।वे रक्सौल प्रखंड अंतर्गत धनगढ़वा कौड़ीहार पंचायत के लौकाहा ग्राम निवासी छोटेलाल पटेल के पुत्र हैं। वर्तमान में रक्सौल के सभ्यता नगर में रह रहे थेमिली जानकारी के मुताबिक,आदित्य पिछले साल जम्मू कश्मीर से तबादला हो कर रक्सौल के इंडिया-नेपाल सीमा 47 वीं वाहिनी रक्सौल में तैनात थे। आदित्य प्रताप के दो छोटे छोटे बच्चे है,जो अपने पिता की मौत से अनजान हैं।इस दुखद घटना से स्थानीय लोगों में बहुत शोक और परिवार में मातम छाया हुआ हैं ।दुर्घटना में मृत अपने सहकर्मी आदित्य प्रताप को अंतिम व...
104बोतल नशीली दवा के साथ नेपाल के हेतौडा में भारतीय नागरिक सहित दो धराए

104बोतल नशीली दवा के साथ नेपाल के हेतौडा में भारतीय नागरिक सहित दो धराए

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल पुलिस ने मकवानपुर के रातों माटी चेक पोस्ट पर वाहन जांच में प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ एक बाइक सवार भारतीय नागरिक को पकड़ा है ।मिली जानकारी के मुताबिक ,भारतीय नंबर प्लेट संख्या बीआर 05एक्स 7513 की जांच में कुल40 बोतल ओनरेक्स( 100एम एम एल) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।पकड़े गए व्यक्ति की पहचान पूर्वी चम्पारण के आदापुर के हरपुर नायक टोला निवासी अर्जुन कुमार(26) के रूप में हुई है। वहीं,मकवानपुर के हेतौड़ा वार्ड वार्ड2 में मकान किराया ले कर रह रहे सोमनाथ फुयाल को 64बोतल ऑनरेक्स सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी विश्वराज खड़का ने उक्त जानकारी दी। ...
रामगढ़वा का युवक नशा खुरानी गिरोह का हुआ शिकार, स्वच्छ रक्सौल टीम ने किया रेस्क्यू

रामगढ़वा का युवक नशा खुरानी गिरोह का हुआ शिकार, स्वच्छ रक्सौल टीम ने किया रेस्क्यू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रामगढ़वा के सीसवनिया निवासी एक युवक रवि कुमार नशा खुरानी गिरोह का शिकार हो गए। घटना यूपी के पड़रौना में हुई, जहां किसी ने उनकी चाय में नशीली दवा मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया और उनका सारा सामान लूट लिया। नशे की हालत में भटकते हुए रवि कुमार किसी तरह रक्सौल के नहर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जहां पेट्रोल पंप कर्मियों ने उनकी दयनीय स्थिति को देखकर तुरंत स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह को इसकी जानकारी दी। संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए रणजीत सिंह ने अपनी सहयोगी महिला सदस्य को मौके पर भेजा और रामगढ़वा निवासी डॉ. वहाब के सहयोग से रवि कुमार के परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद उनके परिवार वाले आए और उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले गए। इस रेस्क्यू अभियान में रितिका श्रीवास्तव और रेहान पेट्रोल पंप के कर्मी संजय कुमार का विशेष सहयोग रहा। स्वच्छ रक्सौल के...
शादी का झांसा दे कर नाबालिग लड़की को ले जाया जा रहा था नेपाल,मैत्री पुल पर रेस्क्यू अभियान के क्रम में मानव तस्कर धराया

शादी का झांसा दे कर नाबालिग लड़की को ले जाया जा रहा था नेपाल,मैत्री पुल पर रेस्क्यू अभियान के क्रम में मानव तस्कर धराया

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।शादी का झांसा दे कर नाबालिग लड़की को नेपाल ले जाया जा रहा था।मैत्री पुल पर रेस्क्यू अभियान के तहत लड़की को बरामद कर लिया गया ।वहीं,इस क्रम में मानव तस्कर को दबोचा गया है।मिली जानकारी के मुताबिक,एसएसबी 47 वीं मानव तस्करी रोधी ईकाई क्षेत्रक मुख्यालय एवं प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण के संयुक्त तत्वावधान में मैत्री पुल रक्सौल के रास्ते भारत से नेपाल की ओर जा रहे एक व्यक्ति के साथ एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को संदेह के आधार पर सम्पर्क में लिया गया। काउंसलिंग के दौरान नाबालिग लड़की द्वारा बताया गया कि कुछ दिनों से फोन माध्यम से बात होता था उसी के माध्यम से दोस्ती हुई। व्यक्ति के घर वाले इसके बारे में नहीं जानते थे, उक्त व्यक्ति द्वारा हमे नेपाल घुमाने व शादी के लिए बोला जाता था ।मेरे बैंक अकाउंट में कुछ पैसा भेजने के लिए बोला है ।आज बोला था कि तुम स्कूल जान...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!