रक्सौल एएनएम स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित:सिविल सर्जन रवि भूषण श्रीवास्तव ने नर्सिंग छात्राओं को दिए कई टिप्स!
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल के चिकनी स्थित एएनएम स्कूल में मंगलवार को लैंप लाइटिंग एवं ओथ टेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एएनएम के प्रथम बैच की 32 नर्सिंग छात्राओं ने मोमबत्ती जलाकर सेवा भावना से स्वास्थ्य सेवा करने का शपथ लिया।इस मौके पर गीत संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए,जिसे खूब सराहा गया।
सिविल सर्जन ने दिया संदेश
समारोह में मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. रवि भूषण श्रीवास्तव छात्राओं को कई टिप्स दिए। कहा कि शपथ ग्रहण समारोह का उद्देश्य एएनएम की कर्तव्य परायणता और जिम्मेदारी को याद दिलाना है। उन्होंने कहा कि नर्सें समझदार, हिम्मतवाली और सहानुभूतिपूर्ण होती हैं और उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी होती है।वहीं,अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार ने कहा कि नर्सिंग एक नोवल वर्क है। स्वास्थ्य विभाग नर्सिंग के बिना नहीं चल सकता।ऐसे में जिम्मेवारी भी...









