रक्सौल जदयू में टूट : डॉ. सौरभ कुमार राव समेत कई नेता जन सुराज में शामिल ,प्रेशर पॉलिटिक्स और बगावत के संकेत से जोड़ कर देख रहे लोग!
रक्सौल।(Vor desk)। बिहार में विधान सभा चुनाव को ले कर चुनावी सरगर्मी के बीच रक्सौल में जदयू को बड़ा झटका लगा है, जहां पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष डॉ. सौरभ कुमार राव ने बेतिया स्थित सर्किट हाउस परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर के समक्ष अपने कई समर्थकों और अन्य पदाधिकारियों के साथ जन सुराज अभियान का हाथ थाम लिया है।
राजनीतिक विश्लेषक इसे प्रेशर पॉलिटिक्स और संगठन में बगावत के संकेत से जोड़ कर देख रहे हैं।चर्चा थी कि जद यू के पूर्व जिलाध्यक्ष सह पार्टी महासचिव भुवन पटेल भी जन सुराज में शामिल हो रहे हैं,हालाकि,जन सुराज की ओर से सूची जारी होने के बाद यह महज अफवाह साबित हुआ। रक्सौल प्रखंड के भेलाही पंचायत के पूर्व मुखिया और दो बार पूर्वी चंपारण जिला जद यू अध्यक्ष रह चुके कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल क्षेत्र में लगातार जन सम्पर्क कर रहे हैं।हाल ही में रक...









