नवरात्र के घटस्थापन पर गहवा माई मंदिर से पहली बार निकली भव्य ‘चुनरी यात्रा’,जय माता दी के नारे से गूंजा वीरगंज!
रक्सौल ।(Vor desk)।नवरात्र की शुरुआत के साथ ही नेपाल के वीरगंज में एक अनोखी पहल हुई।पहली बार नवदुर्गा भवानी की 'चुनरी यात्रा' निकाली गई। यह यात्रा सोमवार को घटस्थापना के दिन आयोजित की गई थी।वीरगंज के माईस्थान में स्थित गहवामाई मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में 1500 से अधिक महिला भक्तजन शामिल हुईं। इन महिलाओं ने मिलकर 1सौ 51मीटर लंबी नवदुर्गा भवानी की चुनरी को उठाया और पूरे शहर में माता के जय घोष और भक्ति गीतों के बीच नगर परिक्रमा की।
यह 'चुनरी यात्रा' विश्व हिन्दू परिषद नेपाल द्वारा आयोजित की गई थी। नगर परिक्रमा के बाद, यह यात्रा वापस मंदिर प्रांगण में पहुंची, जहाँ विशेष पूजा-अर्चना के साथ इसका समापन हुआ।
विश्व हिन्दू परिषद वीरगन्ज महानगर समिति के सचिव दीपेन्द्र कुमार सर्राफ ने बताया कि दशहरा के दौरान नवदुर्गा को चढ़ाई जाने वाली चुनरी की ऐसी यात्रा नेपाल में पहली बार न...









