Friday, May 1

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल बुनियाद केंद्र पर 26दिव्यांग जनों के बीच मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित!

रक्सौल बुनियाद केंद्र पर 26दिव्यांग जनों के बीच मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।रक्सौल  स्थित बुनियाद केंद्र में गुरुवार को 26लाभुकों के बीच मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित किया गया।सामाजिक सुरक्षा कोषांग,पूर्वी चंपारण द्वारा मुख्यमंत्री सामर्थ्य  योजना अंतर्गत दिव्यांग व्यक्तियों को सशक्त बनाने हेतु रोजगार और शिक्षा ग्रहण के उद्देश्य से उक्त मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित किया गया।एक कार्यक्रम के बीच प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार ने युवाओं और बुजुर्ग लाभुकों के बीच मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित किया।  बुनियाद केंद्र के प्रबंधक जिष्णु नाथ तिवारी ने बताया कि विभाग वैसे  दिव्यांगजन जो अपने जीवकोपार्जन हेतु रोजगार करना  चाहते हैं और वैसे दिव्यांग युवा जो उच्चतर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनको मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की जाती है।इसके लिए 18वर्ष की आयु के साथ 60प्रतिशत से ज्यादा का दिव्यागता प्रमाण पत्र जरूरी ह...
प्रो० (डा०) अनिल कुमार सिन्हा पुनः तीन वर्षों के लिए बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य पुनर्नियुक्त,मिल रही बधाई!

प्रो० (डा०) अनिल कुमार सिन्हा पुनः तीन वर्षों के लिए बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य पुनर्नियुक्त,मिल रही बधाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।प्रो० (डा०) अनिल कुमार सिन्हा पुनः तीन वर्षों के लिए बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य पुनर्नियुक्त किए गए हैं । राज्य सरकार के पत्रांक 15/ए 2-03/2022-2238 दिनांक 22.5.2025 के द्वारा अधिसूचित किया गया है । कुल छ सदस्यों में दो सदस्यों को तीन वर्षों और तीन सदस्यों को छ माह के लिए नियुक्त किया गया है ।यह प्रो० सिन्हा की पुनर्नियुक्ति उनके कार्यकुशलता का परिणाम है ।इस उपलब्धि पर पूरे चंपारण और उत्तर बिहार में हर्ष व्याप्त हो गया है।प्रो० सिन्हा उत्तर बिहार के एक मात्र सदस्य है ।जिस विश्व पूरा सीमांचल गौरवान्वित महसूस कर रहा है ।उनके पुनर्नियुक्ति पर रक्सौल सहित सूबे से गण मान्य,शुभ चिंतकों और सहयोगियों के द्वारा उन्हें लगातार बधाई मिल रही हैं। ...
नव पदस्थापित एसडीओ मनीष कुमार ने किया पद भार ग्रहण,आईएस शिवाक्षी दीक्षित को दी गई विदाई, कहा-‘रक्सौल हमेशा याद रहेगा’!

नव पदस्थापित एसडीओ मनीष कुमार ने किया पद भार ग्रहण,आईएस शिवाक्षी दीक्षित को दी गई विदाई, कहा-‘रक्सौल हमेशा याद रहेगा’!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।गुरुवार को रक्सौल स्थित अनुमंडल कार्यालय के सभागार में एक कार्यक्रम के बीच भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी शिवाक्षी दीक्षित को विदाई दी गयी।बतौर अनुमंडल पदाधिकारी अपना कार्यकाल सफलता के साथ पूरा करने के बाद सरकार ने उनका तबादला नगर आयुक्त मुंगेर के पद पर कर दिया हैइस दौरान नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार भी मौजूद रहे।रक्सौल में अपने कार्यकाल को याद करते हुए सुश्री दीक्षित ने रक्सौल का कार्यकाल हमेशा याद रहेगा।यहां मेरी फस्ट पोस्टिंग थी,जहां काम करके बहुत कुछ सीखने को मिला।यहां के लोग अच्छे हैं और कॉपरेटिव भी हैं।रक्सौल में कार्यालय के पदाधिकारी, कर्मी और यहां की आम जनता से काफी स्नेह और सहयोग मिला है। वहीं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार के साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों के द्वारा सुश्री दीक्षित को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। मौके अनुमंडल...
प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज (वृंदावन वाले)आज रक्सौल में,एक दिवसीय भक्ति सत्संग एवं प्रवचन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत!

प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज (वृंदावन वाले)आज रक्सौल में,एक दिवसीय भक्ति सत्संग एवं प्रवचन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। प्रसिद्ध कथावाचक एवं वृन्दावन स्थित गौरी गोपाल आश्रम के संस्थापक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज आज रक्सौल आयेंगे। रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित वाई एस रिसॉर्ट में आज गुरुवार यानी 22मई को शाम पांच बजे से एक दिवसीय भक्ति सत्संग एवं प्रवचन कार्यक्रम निर्धारित है।यह प्रवचन कार्यक्रम भारत विकास परिषद की रक्सौल शाखा के संस्कार प्रकल्प के तहत यहां आयोजित की गई है।इसकी जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष महेश अग्रवाल एवं सचिव डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रवचन की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।उन्होंने बताया कि प्रकांड वैदिक विद्वान अनिरुद्धाचार्य जी की कथाएं सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि गूढ़ अध्यात्म, भक्ति और नीति ज्ञान से भरपूर होती हैं। उनकी शैली सरल, प्रभावशाली और युवाओं के बीच भी लोकप्रिय है। ...
रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में आपदा से निपटने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण,प्राथमिक उपचार और सीपीआर तकनीक की दी गई जानकारी

रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में आपदा से निपटने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण,प्राथमिक उपचार और सीपीआर तकनीक की दी गई जानकारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड कर्मियों ,जीएनएम ,सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया।आपदा के समय आपातकालीन प्रतिक्रिया तकनीक के तहत रोगी का प्रारंभिक मूल्यांकन,सांस सुनिश्चित करना,रक्तस्राव रोकना, हड्डी टूटने की देख भाल करना,सीपीआर (कार्डियोपलमोनरी रिससिटेशन),गले में कुछ अटकने की स्थिति का प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।साथ ही ट्रायल के तहत आपदा के समय रोगों को नियंत्रण अभ्यास भी कराया गया। अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यशाला में भारत सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग से संबद्ध इनामुएल हॉस्पिटल एसोशिएशन के डिजास्टर मैनेजमेंट एंड मिटिगेशन यूनिट (डीएमएमयू ,न्यू दिल्ली) के प्रशिक्षकों की टीम ने विशेष प्रशिक्षण दिया।अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार और डंकन हॉस्पिटल के लाइजनिंग ऑफिसर ...
माहेर ममता की टीम ने रक्सौल  में भटक रही।दो बेसहारा महिलाओं को किया रेस्क्यू

माहेर ममता की टीम ने रक्सौल में भटक रही।दो बेसहारा महिलाओं को किया रेस्क्यू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।असहाय और मानसिक रूप से बीमार महिलाओं के उत्थान के लिए काम करने वाली माहेर ममता निवास संस्था की टीम ने रक्सौल के अलग अलग स्थानों से दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।इस बारे में माहेर ममता निवास रक्सौल के प्रबंधक विरेन्द्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर हरैया थाना क्षेत्र के आइसीपी बाइपास रोड में ओवरब्रिज के नीचे तथा रक्सौल थाना क्षेत्र में सरिसवा नदी के किनारे से दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।इसमें एक महिला अपना नाम पता बताने में असमर्थ है । जबकि दूसरी महिला ने अपना घर पताही बताया गया है।दोनों महिलाओं को रेस्क्यू किये जाने के बाद प्राथमिक उपचार कराते हुए माहेर ममता निवास में आवासित किया गया है। इस रेस्क्यू अभियान में माहेर ममता निवास के छोटेलाल भगत, सुप्रिया बोदरा व उनकी टीम शामिल थी।इस संबंध में रक्सौल व हरैया थाना को ...
वीरगंज:पशुपति शिक्षा मंदिर को  ब्रिटानिया नेपाल ने दिया सहयोग सामग्री

वीरगंज:पशुपति शिक्षा मंदिर को  ब्रिटानिया नेपाल ने दिया सहयोग सामग्री

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। समाजिक सेवा दायित्व के तहत ब्रिटानिया नेपाल प्राइवेट लिमिटेड ने पशुपति शिक्षा मंदिर, बीरगंज को सहयोग प्रदान किया है। ब्रिटानिया नेपाल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विद्यालय को 2 वाटर फ्रीजर, 16 सीलिंग फैन और 850 पैकेट बिस्कुट भेंट स्वरूप दिए गए।  ब्रिटानिया नेपाल प्राइवेट लिमिटेड के फैक्ट्री मैनेजर  संदीप बंसल ने यह सामग्री पशुपति शिक्षा मंदिर, के अध्यक्ष अशोक कुमार बैद को हस्तांतरित की । हस्तांतरण कार्यक्रम में वित्त प्रबंधक  ऋषभ चौधरी, एचआर  विनोद शाह, इंजीनियर  मुकेश कुमार, जीआरसी एकल विद्यालय के अध्यक्ष  राम सर्राफ तथा विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। विद्यालय के अध्यक्ष अशोक कुमार बैद ने ब्रिटानिया नेपाल प्रा. लि. का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है, जो अन्य संस्था...
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुण्य तिथि पर कुष्ठरोगियों के बीच फल वितरण

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुण्य तिथि पर कुष्ठरोगियों के बीच फल वितरण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।बुधवार को शहर के सुन्दरपुर स्थित लिटिल फ्लावर लेप्रोसी अस्पताल में रक्सौल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नुरमहम्द के अध्यक्षता में आधुनिक भारत के निर्माता संचार क्रांति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं सैकड़ों कुष्ठरोगियों के बीच फल वितरण किया गया।बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव सह नगर प्रतिनिधि एमएलसी क्षेत्र संख्या 12 के प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने पूर्व प्रधानमंत्री के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आजादी के बाद सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी थे जिनके कार्यकाल स्वर्णिम वर्ष रहा पंचायती राज व्यवस्था, कम्प्यूटर युग की शुरुआत, संचार क्रांति की शुरुआत,18 वर्ष के युवाओं को वोट देने का अधिकार , एटीएम मशीन का आरंभ इत्यादि कार्य आज भी सराहनीय है।पूर्व महासचिव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी राजनी...
रक्सौल:खेत से मिली प्राचीन व दुर्लभ बुद्ध प्रतिमा,देखने की लगी होड!

रक्सौल:खेत से मिली प्राचीन व दुर्लभ बुद्ध प्रतिमा,देखने की लगी होड!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk) ।बुद्ध कालीन प्राचीन प्रतिमा मिलने से सीमावर्ती क्षेत्र में बुद्ध से जुड़े ऐतिहासिक अवशेष को लेकर एकबार फिर चर्चा शुरू हो गयी है। इस इलाके में के कण- कण में बुद्ध विराजमान है, ऐसी कीवदंति है।इसका जीता जागता सुबूत तब मिला, जब रक्सौल के जिला पार्षद रहे इंद्रासन प्रसाद के पिता इंदु साह नेपाल से निकलनेवाली धूतहा नदी किनारे भेलाही स्थित अपने खेत पर गए तो खेत में ही लावारिस स्थिति में गौतम बुद्ध के काले संगमरमर की ध्यानस्थ मुद्रा प्राचीन मूर्ति मिले है।इससे सीमावर्ती क्षेत्र रक्सौल और आस पास के एरिया के बौद्ध कालीन जुड़ाव के संकेत भी मिले हैं।पूर्व में भी इस इलाके से मिट्टी के बर्तन और पुराने सिक्के मिल चुके हैं।मिली जानकारी के मुताबिक,बुधवार को यह प्रतिमा एक खेत से मिली।जिसको देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई।यह प्रतिमा काले संगमरमर की बताई जा रही है,जिसमे बुद्ध ...
अर्बन पीएचसी के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित,400से ज्यादा मरीज का हुआ इलाज

अर्बन पीएचसी के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित,400से ज्यादा मरीज का हुआ इलाज

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के वार्ड संख्या 19 के कौड़ीहार चौक स्थित एक मैरिज हॉल में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(अर्बन पीएचसी) के द्वारा एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार के नेतृत्व और जन आरोग्य समिति के अध्यक्ष सह नगर पार्षद सोनू गुप्ता की सक्रियता में आयोजित हुई।इसमें मेडिकल ऑफिसर डा अमित कुमार जायसवाल,,डा आफताब आलम,डा शमीम अहमद, डा शमा साहिन सहित अन्य डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने मेडिकल चेक अप किया।वहीं,वीरगंज आई हॉस्पिटल के सहयोग से मरीजों की नेत्र जांच भी की गई।नेपाल के प्रतिष्ठित आंख अस्पताल के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. चंदन बनर्जी और उनकी टीम ने मरीजों का नेत्र जांच किया । शिविर का उद्घाटन संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं की भी भागीदारी रही।अस्पता...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!