रक्सौल के स्वस्थ्य नारी, स्वस्थ्य परिवार के स्वास्थ्य शिविर में अव्यवस्था और आपसी खींचतान,आशा कार्यकर्ताओं का दिखा गहरा आक्रोश!
रक्सौल।(Vor desk)।'स्वस्थ नारी, स्वस्थ भारत' अभियान के तहत रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शिविर पूरी तरह से कुप्रबंधन और आपसी मनमुटाव का शिकार रहा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बीच तालमेल की भारी कमी दिखी, जिसके कारण अनुमंडल अस्पताल और पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) की अंदरूनी खींचतान मंच पर खुलकर सामने आ गई।अधिकारियों में टकराव और मंच पर खींचतान के बीचकार्यक्रम की शुरुआत से ही अव्यवस्था हावी रही। रक्सौल पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन मंच से अलग-थलग बैठे दिखे, वहीं, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. शरत चंद्र शर्मा जैसे वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को मंच पर बैठने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंच पर एक पक्षिय दबदबा दिखाई दिया और मंच संचालन पर भी सवाल उठे।यहां तक कि अतिथियों के नाम पुकारने और उन्हें सम्मान देने के मामले में अस्त व्...









