सीवान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव निलंबित:आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोप सत्य पाए जाने के बाद नगर विकास विभाग ने की कारवाई!
रक्सौल/सिवान (vor desk)।भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में पहले से जांच एजेंसियों के रडार पर रहे सीवान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों के बाद निलंबित कर दिया गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने यह कार्रवाई की है।
अनुभूति श्रीवास्तव रक्सौल के कार्यपालक पदाधिकारी रह चुके थे और उनका कार्यकाल यहां काफी विवादास्पद रहा था।उनके खिलाफ उप सभापति पुष्पा देवी और समाजिक कार्यकर्ता नुरुल्लाह खान सहित कई लोगों ने शिकायतें की थी।इन्हीं के कार्यकाल के दौरान हुई अनियमितता और विभागीय नियम विरूद्ध कार्य को ले कर सभापति धुरपति देवी को नगर विकास विभाग ने पदमुक्त करने का आदेश जारी किया था।वैसे अनुभूति श्रीवास्तव के खिलाफ डुमरांव, भभुआ, हाजीपुर में कार्यपालक पदाधिकारी रहने के दौरान करोड़ों के गबन का आरोप रहा है।
बता दे कि हाल ही में आर्थिक अपर...









