पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने की सड़क-पुल निर्माण की समीक्षा बैठक:67 करोड़ में बनेगा कोईरिया टोला ओवरब्रिज, रेलवे क्रॉसिंग का काम इरकॉन को सौंपा
रक्सौल।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल स्थित एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) के सभागार में शनिवार को सड़क और पुल निर्माण कार्यों की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ संजय जायसवाल, रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव शीर्षत कपिल अशोक सहित एनएचएआई, पथ निर्माण विभाग एवं पुल निर्माण निगम के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में रक्सौल, बेतिया और बगहा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क और पुल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, तकनीकी व प्रशासनिक चुनौतियों और भावी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।
पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि रक्सौल के नहर चौक पर वर्षों से लंबित कोईरिया टोला ओवर ब्रिज निर्माण क...









