पहलगाम आतंकी हमले के बाद बॉर्डर पर रेल पैंडल खोल कर ट्रेन डिरेल करने की साजिश..?दर्जनों पैंडल के साथ मदरसा के दो छात्र धराए,जांच शुरू
रक्सौल ।(Vor desk)। इंडो नेपाल बोर्डर से बड़ी खबर सामने आ रही है।कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को ले कर बॉर्डर पर एलर्ट के बीच दो लड़कों को रक्सौल दरभंगा रेल खंड में रेल ट्रैक के पैंडल के साथ दबोचा गया है।दोनो मदरसा में पढ़ने वाले है।दोनो के पास से पैंडल बरामद हुए हैं।आशंका है कि ट्रेन दुर्घटना को अंजाम देने की देश विरोधी प्लानिंग के तहत पैंडल खोला जा रहा था।इस सूचना से हड़कंप है।खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी चम्पारण के नेपाल सीमावर्ती के कुण्डवा चैनपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर दो दर्जन पैंडल के साथ दो मदरसे के छात्रों को आरपीएफ पुलिस ने हिरासत में लिया है।रेलवे लाइन के कई पेंडल खुले हुए पाए गए हैं, जिससे आशंका है कि यह ट्रेन को नुकसान पहुंचाने की नीयत से की गई नापाक कोशिश हो सकती है।
सूत्रों ने बताया कि इस शंकासपद गतिविधि ...









