रोगी कल्याण समिति के नए सदस्यों ने लिया अनुमंडलीय अस्पताल का जायजा,एसडीओ के साथ हुई बैठक!
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल के रोगी कल्याण समिति का पुनर्गठन किया गया है। जिसके नामित सदस्यों ने बुधवार को समिति के पदेन अध्यक्ष सह एसडीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमे अस्पताल की बेहतरी और सुविधा संपन्न बनाने पर चर्चा हुई।
इसके बाद बिहार सरकार द्वारा नामित समिति की छह सदस्यीय टीम में शामिल सदस्य ऊषा देवी,मोदेलाल पासवान,ध्रुव प्रसाद,अनुराधा शर्मा,मोती बैठा,सुबोध कुमार साह ने अनुमंडलीय अस्पताल रक्सौल का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान दिलाया।
समिति की टीम ने अस्पताल उपाधीक्षक सह पदेन सचिव डा राजीव रंजन कुमार के साथ अस्पताल में मौजूद विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया, जिनमें ओपीडी सेवाएं, दवा वितरण कक्ष, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे विभाग, खून जांच विभाग और इमरजेंसी सेवाएं शामिल हैं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अस्प...









