26जुलाई से डायवर्सन के लिए आमरण अनशन करेंगी जन सुराज नेत्री पुर्णिमा भारती,कहा-‘आश्वासन नहीं डायवर्शन चाहिए,निर्माण शुरू होने पर ही उठूंगी!
रक्सौल।(Vor desk)।जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती ने रक्सौल के कोइरियाटोला नहर चौक पर डायवर्शन निर्माण को लेकर 26 जुलाई से आमरण अनशन का ऐलान किया है। उन्होंने पूर्वी चम्पारण के जिला विकास उपायुक्त डॉ प्रदीप कुमार को ज्ञापन सौंपकर समस्या के निराकरण और पूरे मामले की जांच की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, काठमांडू-दिल्ली राज मार्ग के रक्सौल खंड अंतर्गत घोड़ासहन नहर में कोइरियाटोला चौक स्थित अंबेडकर चौक पर हाई लेवल पुल निर्माण के क्रम में बने अप एंड डाउन डायवर्सन के ध्वस्त होने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। इस समस्या को लेकर राजद के नेतृत्व में महागबंधन ने धरना प्रदर्शन किया था।
विधायक प्रमोद सिन्हा की पहल पर डायवर्शन निर्माण की शुरुआत होने के संकेत मिले है। पुल निर्माण निगम के चेयरमैन शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश पर टीम 27 जुलाई को निरीक्षण करने आएगी। जिला विकास उपायुक्त...









