Friday, March 13

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल में बड़े वारदात को अंजाम देने की योजना में जुटे मुखिया पुत्र सहित पांच बदमाश पिस्टल के साथ गिरफ्तार!

रक्सौल में बड़े वारदात को अंजाम देने की योजना में जुटे मुखिया पुत्र सहित पांच बदमाश पिस्टल के साथ गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल में किसी बड़े वारदात को अंजाम देने की फिराक में जुटे पांच बदमाशों को हथियार के साथ पकड़ा गया है।मिली जानकारी के मुताबिक, हरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर पिस्टल के साथ पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।इसमें तीन बदमाश अपाची बाइक पर सवार थे।जबकि,दो ई रिक्शा पर थे।पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किस्म के लोग बाइक पर पिस्टल लहराते हुए रक्सौल की ओर जा रहे हैं।इसके बाद तुरंत एक्शन में आई पुलिस टीम ने पीछा कर बाइक सवार तीन युवकों को नियंत्रण में लिया।लेकिन,पिस्टल नहीं मिला।पूछ ताछ के बाद मिले इनपुट पर ई रिक्शा को नियंत्रण में लिया गया,जिसमे पिस्टल को ई रिक्शा के अगली सीट पर छुपा कर रखे अवस्था में पाया गया,जिसे जब्त कर अग्रतर कारवाई शुरू कर दी गई है।पकड़े गए बदमाशों की पहचान औरैया पंचायत के मुखिया अकबर देवान के पुत्र जमीर अली(औरैया), किस्मत मियां के पुत्र शेख मियां...
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर स्वच्छ रक्सौल द्वारा गोष्ठी सह सम्मान समारोह आयोजित, पत्रकारों को किया गया सम्मानित!

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर स्वच्छ रक्सौल द्वारा गोष्ठी सह सम्मान समारोह आयोजित, पत्रकारों को किया गया सम्मानित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर स्वच्छ रक्सौल संगठन के अध्यक्ष रंजीत सिंह व संगठन के महिला इंचार्ज शाबरा खातून की अगुवाई में एक गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रक्सौल नगर के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रंजीत सिंह ने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में महत्वपूर्ण बताया।उन्होंने कहा कि पत्रकार अपनी निर्भीक लेखनी और बेबाक वक्तव्यों के माध्यम से समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। पत्रकार विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, पत्रिका, रेडियो, टेलीविजन और इंटरनेट पोर्टल—के जरिए नागरिकों और शासन को देश-विदेश तथा स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी देते हैं। उनका प्रयास समाज के लिए सदैव मार्गदर्शक रहा है। रंजीत सिंह ने कहा कि पत्रकार सदैव एक सच्चे सिपाही की तरह समाज के लिए संघर्ष करते हैं और निष्पक्षता से जनता की आवाज बनते...
कलवार कल्याण समिति के नव मनोनीत पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की दिलाई गई शपथ !

कलवार कल्याण समिति के नव मनोनीत पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की दिलाई गई शपथ !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।शहर के पटेल पथ स्थित समाजसेवी जगदीश प्रसाद गुप्ता के आवास पर शुक्रवार को एक कार्यक्रम के बीच कलवार कल्याण समिति के नव मनोनीत पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. कलवार समिति के संरक्षक मंडल के सदस्य अजय कुमार गुप्ता उर्फ बावल जी के द्वारा नव निर्वाचित और मनोनीत पदाधिकारियों को पहले तिलक लगाया गया और इसके बाद उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरूआत नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता को शपथ दिलाने से शुरू हुई. इसके बाद महासचिव के रूप में चंदन कुमार, सचिव के रूप में रंजीत कुमार, चंद्रकिशोर प्रसाद, कोषाध्यक्ष के रूप में सुनिल कुमार गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष के रूप में मंगलम कुमार, अखिलेश कुमार, संगठन मंत्री के रूप में चंदन गुप्ता, बप्पी साह, जितेन्द्र कुमार, अरूण कुमार, अंकेक्षक के रूप में धीरज कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी के ल...
भारत विकास परिषद ने किया लोक माता पुण्य श्लोका अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह पर गोष्ठी का आयोजन !

भारत विकास परिषद ने किया लोक माता पुण्य श्लोका अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह पर गोष्ठी का आयोजन !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
भारत विकास परिषद ने किया लोक माता पुण्य श्लोका अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती समारोह पर गोष्ठी का आयोजन ! रक्सौल। (Vor desk)।शनिवार को भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल के तत्वावधान में मालवा राज्य की रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती समारोह पर गोष्ठी शहर के कौड़ी़हार चौक स्थित परिषद के कार्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता रक्सौल शाखा के संरक्षक अवधेश सिंह ने की । इस दौरान कार्यक्रम के आरंभ में दीप प्रज्वलित कर वन्दे मातरम् गायन तत्पश्चात भारत माता एवं लोक माता पुण्य श्लोका अहिल्याबाई होलकर के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में अवधेश सिंह ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए इस बात को रेखांकित किया कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का कृतित्व एवं व्यक्तित्व विश्व की श्रेष्ठतम महिलाओं की श्रेणी में अग्रणी बनाता है जिनका भारत ...
डीआईजी ने रक्सौल एसडीपीओ के विरुद्ध भेजी जांच रिपोर्ट,गाज गिरने की आशंका के बीच ऑफिस के सिपाही पर भी कारवाई का जारी हुआ निर्देश !

डीआईजी ने रक्सौल एसडीपीओ के विरुद्ध भेजी जांच रिपोर्ट,गाज गिरने की आशंका के बीच ऑफिस के सिपाही पर भी कारवाई का जारी हुआ निर्देश !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल एसडीपीओ पर गिर सकती है गाज, डीआईजी ने भेजी रिपोर्ट एसडीपीओ कार्यालय में तैनात सिपाही पर कार्रवाई का जारी हुआ निर्देश,एसपी बेतिया/रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने जांच के उपरांत एसडीपीओ के खिलाफ विभाग को रिपोर्ट भेज दिया है,जिसके बाद एसडीपीओ पर गाज गिरने की आशंका है। मिली जानकारी के मुताबिक, डीआईजी के रिपोर्ट से संकेत मिले हैं कि यह मामला आगे बढ़ेगा।ऐसा हुआ तो यह बिहार का चर्चित मामला होगा। सूत्रों ने बताया कि डीआईजी ने रक्सौल एसडीपीओ कार्यालय में पदस्थापित सिपाही नीरज कुमार के खिलाफ कार्रवाई के लिए मोतीहारी एसपी को निर्देश जारी कर दिया है। डीआईजी कार्यालय के सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान डीआईजी ने बिचौलियां को रखकर पैसा वसूली करने का मामला प्रथम दृष्टया सत्य पाया है। इसके अलावा ड...
रक्सौल के आईसीपी बाईपास रोड में मिले शव की हुई शिनाख्त,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

रक्सौल के आईसीपी बाईपास रोड में मिले शव की हुई शिनाख्त,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल के आईसीपी बाईपास रोड में शव मिलने का सिल सिला थम नहीं रहा।गुरुवार की सुबह एक खेत में फिर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लावारिश हालत में दिखने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। मृत व्यक्ति जींस और टी शर्ट पहने हुए था। जिस जगह लाश पड़ा हुआ था वह इलाका आईसीपी बाईपास रोड स्थित आइके मॉडल स्कूल के पश्चिम सड़क पार एक होटल के पास का है। हालांकि सुबह शव को देखकर जब हो हल्ला हुआ और लोगों की भीड़ जुटी तो शव की भी पहचान हो गयी। मृत व्यक्ति की शिनाख्त आधार कार्ड के आधार पर बगल के ही पंचायत जोकियारी के मनोज साह(पिता :नंद लाल साह) के रूप में हुई। बाद में जब शव मिलने की जानकारी होने पर पुलिस उक्त स्थल पर पहुंची तो मृतक के घर के सदस्यों ने इसे स्वभाविक मौत बताया और लाश का पोस्ट मार्टम कराने से मना कर दिया,जिसके बाद पुलिस बिना किसी कागजी कार्रवाई के लौट गयी।मिली जानकारी के मुताबि...
नेपाल ने बिहार बाॅर्डर पर बिना सूचना के बंद की भारतीय वाहनों की एंट्री,परेशान हो गए भारतीय पर्यटक, सामने आई बड़ी वजह!

नेपाल ने बिहार बाॅर्डर पर बिना सूचना के बंद की भारतीय वाहनों की एंट्री,परेशान हो गए भारतीय पर्यटक, सामने आई बड़ी वजह!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल में गणतंत्र दिवस मनाए जाने के साथ ही आम बजट पेश किए जाने के कारण गुरुवार को वीरगंज बाॅर्डर पर भारतीय वाहनों की एंट्री नहीं मिली।नेपाल कस्टम में अवकाश की वजह से भारतीय वाहनों का कस्टम द्वारा सुविधा पास नहीं मिल सका।ऐसे में बाॅर्डर पर काफी लंबा जाम लग गया।रक्सौल वीरगंज के रास्ते बड़ी संख्या में पर्यटक नेपाल जाते हैं।वहीं,मालवाहक वाहनों के नेपाल प्रवेश करने का यह मुख्य मार्ग है।वीरगंज कस्टम के बंद रहने की सूचना भारतीय क्षेत्र में प्रसारित नहीं हुई,जिस कारण रक्सौल आईसीपी बाईपास रोड सहित रक्सौल मुख्य पथ और एनएच पर भारतीय वाहनों की कतारें लगी रही।सैकड़ों वाहन नेपाल कस्टम में इंट्री खुलने की प्रतीक्षा में रुके रहे।इसमें पर्यटक,व्यापारी शामिल थे।प्रति दिन रक्सौल वीरगंज के रास्ते व्यापारिक कार्यों के अलावे तीर्थ और घूमने फिरने के लिए बड़ी संख्या में लोग नेपाल जाते हैं ऐस...
मशाल2 खेल कूद प्रतियोगिता में अव्वल छात्र -छात्राओं को राजकीय मध्य विद्यालय,पंटोका में किया गया पुरस्कृत!

मशाल2 खेल कूद प्रतियोगिता में अव्वल छात्र -छात्राओं को राजकीय मध्य विद्यालय,पंटोका में किया गया पुरस्कृत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।मशाल- टू खेलकूद प्रतियोगिता में सीआरसी स्तर पर विभिन्न खेलों में राजकीय मध्य विद्यालय, पनटोका के विजेता छात्र- छात्राओं को विद्यालय परिवार द्वारा जबरदस्त स्वागत किया गया। इस मौके पर ऊँची कूद, लम्बी खुद, छह सौ मीटर के दौड़, बॉल थ्रो,कबड्डी (बालक) में प्रथम स्थान तथा कबड्डी आदि द्वितीय स्थान प्राप्त किये छात्र-छात्राओं को बीआरसी स्तर पर भी बेहतरीन परिणाम हासिल करने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुनेश राम ने छात्र- छात्राओं के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उत्साहित बच्चों से बीआरसी स्तर के साथ ही जिला स्तर पर भी आयोजित होनेवाले खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिताब हासिल करने की अपेक्षा जताई तथा कहा कि की पढाई के साथ खेलाई भी जरूरी है। जैसे बच्चों ने विभिन्न खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है, उम्मीद है पढाई- लिखाई में भी मौका आने पर बेह...
घर में छिपा कर रखे पांच किलो अवैध गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

घर में छिपा कर रखे पांच किलो अवैध गांजे के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk)।पलनवा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाने के परसौना तपसी गाँव के एक घर से करीब पांच किलो मादक पदार्थ गांजे के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। महिला की पहचान कृष्णा गिरी की पत्नी नीशु देवी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए पलनवा थाना प्रभारी सीता केवट ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से तस्करी कर लाये गए गांजे की खेप को परसौना तपसी गाँव के एक घर में छिपा कर रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित कर छापेमारी की और गांजे के साथ उक्त महिला को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष सीता केवट ने बताया कि गिरफ्तार महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेजा जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है, जबकि मादक पदार्थ के तस्करी में लिप्त...
99किलो गांजा के साथ 8तस्कर गिरफ्तार,मजदूर के भेष में पिट्ठू बैग में गांजा ले कर नेपाल से आते वक्त हरपुर पुलिस ने पकड़ा!

99किलो गांजा के साथ 8तस्कर गिरफ्तार,मजदूर के भेष में पिट्ठू बैग में गांजा ले कर नेपाल से आते वक्त हरपुर पुलिस ने पकड़ा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।मादक पदार्थ की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान आदापुर प्रखंड अंतर्गत नेपाल सीमावर्ती हरपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सैनिक रोड़ कड़ियां पुल के समीप घेराबंदी कर नेपाल से पिठ्ठु बैग में रख कर लाये जा रहे 99 किलो मादक पदार्थ (गांजा) के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसकी अनुमानित कीमत चालीस लाख रुपए आंकी गई है।सभी लोग मजदूर के भेष में थे,ताकि,पकड़े न जा सके। पकड़े गये तस्करो की पहचान प्रभु महतो उम्र 41 वर्ष ग्राम नरूलाहा भटवालिया थाना संग्रामपुर जो लाइनर की भूमिका में काम कर रहा था।गोपी महतो उम्र 28 वर्ष ग्राम सागर चूड़ामन थाना केसरिया,मुन्ना पासवान पिता नंद किशोर पासवान उम्र 25 वर्ष ग्राम माधोपुर थाना तुरकौलिया,नवल प्रसाद यादव उम्र 46 वर्ष ग्राम अमवा थाना तुरकौलिया,रविंद्र राय ग्राम अमवा थाना तुरकौलिया,...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!