Tuesday, April 28

ब्रेकिंग न्यूज़

रक्सौल के चिराग को नीट पीजी परीक्षा-2025 में मिला ऑल इंडिया 373 वां रैंक ,मिल रही बधाई

रक्सौल के चिराग को नीट पीजी परीक्षा-2025 में मिला ऑल इंडिया 373 वां रैंक ,मिल रही बधाई

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। शहर के चिराग अग्रवाल ने नीट पीजी परीक्षा -2025 में ऑल इंडिया रैंक 373 लाकर सफलता का परचम लहराया है। डॉ. चिरागरक्सौल के श्रीराम जानकी मंदिर रोड निवासी स्व. गोपीराम धानोठिया के पौत्र तथा शहर के प्रमुख व्यवसाई नरेश अग्रवाल एवं रेशमा अग्रवाल के पुत्र हैं। बचपन से मेधावी रहे चिराग की प्रारंभिक शिक्षा वेल्हम बॉयज,देहरादून एवं डीपीएस पब्लिक स्कूल ,बसंत कुंज(दिल्ली) में हुई तथा मेडिकल की पढ़ाई जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज,बेलगांव में करते हुए एम.बी.बी.एस की डिग्री हासिल कर अपनी मेहनत एवं प्रतिभा का लोहा मनवाया है।इस मौके पर डॉ. चिराग के ताऊजी लायंस क्लब रक्सौल के पूर्व अध्यक्ष गणेश धानोठिया ने बताया कि डॉ. चिराग ने बचपन से ही देश सेवा के जज्बे के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में जाने का लक्ष्य रखा था तथा इसमें सफलीभूत होने के लिए पूरे अनुशासन एवं मनोयोग से पढ़ाई करते हुए आज ...
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और एसपी स्वर्ण प्रभात ने विधान सभा चुनाव के मद्देनजर रक्सौल में डिस्पैच सेंटर बनाने के लिए किया स्थल निरीक्षण !

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और एसपी स्वर्ण प्रभात ने विधान सभा चुनाव के मद्देनजर रक्सौल में डिस्पैच सेंटर बनाने के लिए किया स्थल निरीक्षण !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर पूर्वी चंपारण प्रशासन सक्रिय है। इस बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने रक्सौल में डिस्पैच सेंटर बनाने के लिए स्थल निरीक्षण किया ।बुधवार को पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल व जिला पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने संयुक्त रूप से कई जगहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हवाई अड्डा स्थित एटीसी भवन, केसीटीसी कॉलेज आदि का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी श्री जोरवाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया है। इसके साथ ही, सहायक अभियंता भवन प्रमंडल व अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल को निर्देश दिया गया है कि उक्त जगहों पर मूलभूत सुविधा हेतु कार्य करेंगे।उन्होंने बताया कि हवाई अड्डा मैदान में पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह है और यहां पर ट्रैफिक समस्या भी नहीं होगी। साथ ह...
रक्सौल:प्रखंड बीस सूत्री की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर जताई गई नाराजगी!

रक्सौल:प्रखंड बीस सूत्री की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर जताई गई नाराजगी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। प्रखंड परिसर स्थित प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बीस सूत्री के सदस्यों के बैठक अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह की अध्यक्षता व प्रखंड विकास पदाधिकारी जयप्रकाश की देखरेख में संपन्न हुई। बैठक के दौरान प्रखंड क्षेत्र में संचालित हो रहे विकासात्मक कार्यो की समीक्षा की गयी।वहीं,बैठक में रक्सौल के मुख्य पथ के अम्बेडकर चौक स्थित भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब डा भीम राव अंबेडकर की जीर्ण शीर्ण प्रतिमा का जीर्णोद्वार कराने और अम्बेडकर समग्र योजना के तहत गोलंबर बना कर बाबा साहब की प्रतिमा को व्यवस्थित करने का प्रस्ताव लाया गया।वहीं,प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक अंबेडकर पुस्तकालय की स्थापना हेतु प्रस्ताव जिला को भेजने पर चर्चा हुई,ताकि,गरीब बच्चे मुफ्त किताबें पढ़ कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकें।अनुमंडल स्तर पर अनुसूचित जाति के गरीब बच्चों के गुणवतापूर्ण शिक्षा हे...
रक्सौल स्टेशन पर कुत्ते का आतंक:ट्रेन की बोगी हुई सील ,रेस्क्यू के बाद एनिमल वेलफेयर बोर्ड को किया गया सुपुर्द!

रक्सौल स्टेशन पर कुत्ते का आतंक:ट्रेन की बोगी हुई सील ,रेस्क्यू के बाद एनिमल वेलफेयर बोर्ड को किया गया सुपुर्द!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।क्या कोई ट्रेन एक कुत्ते के कारण विलंब हो सकती है?आप कह सकते हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है? लेकिन ऐसा हुआ है।यह घटना रेलवे के इतिहास में नायब है। एक कुत्ते के कारण ट्रेन 10-5 मिनट नहीं बल्कि करीब सवा घंटे तक प्लेटफॉर्म पर ही खड़ी रही।हैरान करने वाला यह मामला बिहार के सीमावर्ती रक्सौल स्टेशन की है।जहां शनिवार को समस्तीपुर जाने वाली यात्री ट्रेन संख्या 55578 कुत्ते के कारण करीब सवा घंटे भर की देरी से रवाना हुई।सूत्रों के मुताबिक,ट्रेन मैनेजर के बोगी के बगल के महिला बोगी संख्या 051165/C में एक पालतू कुत्ते को जंजीर के साथ सीट में बांध दिया गया था। जिससे बोगी में सवार यात्रियों में खलबली मच गई। यात्री कुत्ते के डर से नीचे उतर गए।बाद में जब यात्री बोगी में प्रवेश करने की कोशिश की तो कुत्ता भौंकने लगा और काटने के लिए आतुर हो गया।इस दौरान कुत्ते के हमले में एक यात्री की जख्मी ...
डांसर के साथ अश्लील गीत पर ठुमके लगाने वाले मुखिया पर दर्ज हुई प्राथमिकी,गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी जारी!

डांसर के साथ अश्लील गीत पर ठुमके लगाने वाले मुखिया पर दर्ज हुई प्राथमिकी,गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर दर्ज हुई प्राथमिकी,आर्केस्ट्रा संचालक पर भी होगी कारवाई ! आदापुर।(Vor desk)।स्थानीय पुलिस ने डांसर के साथ अश्लिल गाना बजाने के आरोप में सुगौली प्रखण्ड के पंजियरवा पंचायत के मुखिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोसल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर उक्त कार्रवाई हुई है। बताया जाता है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी प्रखंड के बिशुनपुरवा बाजार पर लोक मेले का आयोजन किया गया था। इस मेले में नेपाली डांसरों की टीम सात सहेलिया के नाच बुलाये गए थे। इस नाच प्रोग्राम को देखने ससुराल आये पंजियरवा पंचायत के मुखिया राजकुमार उर्फ अशोक पासवान को ग्रामीण युवकों की टीम लेकर चली गयी और किसने डांसरों को मुखिया का परिचय दे दिया और बख्शीश लेने के उतावले में पुरुष डांसर...
रक्सौल:कल्याण ज्वेलर्स  शो रूम के शुभारंभ की पहली वर्षगांठ समारोहपूर्वक संपन्न,सोने एवं चाँदी की ज्वेलरी पर  आकर्षक ऑफर!

रक्सौल:कल्याण ज्वेलर्स शो रूम के शुभारंभ की पहली वर्षगांठ समारोहपूर्वक संपन्न,सोने एवं चाँदी की ज्वेलरी पर आकर्षक ऑफर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
ग्राहकों के लिए जेवरों की मेकिंग चार्जेज पर 25% प्लस 25% की विशेष छूट की घोषणा! रक्सौल।(Vor desk)। रविवार को शहर के लक्ष्मीपुर स्थित कल्याण ज्वेलर्स रक्सौल के शुभारंभ की पहली वर्षगांठ हर्षोल्लास से समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित एसडीएम रक्सौल मनीष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक मनीष आनंद , डिप्टी कमांडेंट एस.एस.बी. नवीन कुमार,डॉ.प्रो.अनिल कुमार सिन्हा सदस्य बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग , रजिष्ट्रार आशीष अग्रवाल, कल्याण ज्वेलर्स शो रूम के प्रोपराइटर अरविंद सर्राफ एवं संतोष सर्राफ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर केक काटकर वार्षिकोत्सव की खुशियां साझा की। वहीं मुख्य अतिथियों ने कल्याण ज्वेलर्स रक्सौल प्रबंधन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इतने कम समय में शुद्धता के साथ आकर्षक जेवरों ने अपने ग्राहकों को आकर्षित किया फलस्वरूप भरोसा व विश्वास क...
भारत-नेपाल मैत्री पुल पर नेपाल आर्म्ड पुलिस की बर्बरता, ट्रेन पकड़ने रक्सौल आ रहे यात्री का पैर तोड़ा

भारत-नेपाल मैत्री पुल पर नेपाल आर्म्ड पुलिस की बर्बरता, ट्रेन पकड़ने रक्सौल आ रहे यात्री का पैर तोड़ा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।भारत-नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल-वीरगंज मैत्री पुल पर नेपाल के आर्म्ड पुलिस फोर्स की ज्यादती बढ़ गई है।ताजा मामले में एपीएफ जवानों द्वारा एक यात्री को बेरहमी से पीटने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित यात्री नेपाल के वीरगंज से भारत की ओर आ रहा था और रक्सौल स्टेशन से सत्याग्रह एक्सप्रेस पकड़ने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मैत्री पुल पर जांच के दौरान एपीएफ के एक जवान ने यात्री से बदसलूकी की। जब यात्री ने इसका विरोध किया तो जवान आग-बबूला हो गया और उसे डंडे से पीटना शुरू कर दिया। पिटाई इतनी बेरहमी से की गई कि यात्री का पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।पीड़ित यात्री के साथ महिलाएं भी थी,जो रहम की भीख मांगती रही,लेकिन,जवानों ने एक नहीं सुना। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोग मौके पर जुट गए और एपीएफ जवानो...
स्वच्छ रक्सौल ने समाज की सेवा और सुरक्षा के लिए जान जोखिम में डालने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित!

स्वच्छ रक्सौल ने समाज की सेवा और सुरक्षा के लिए जान जोखिम में डालने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। बिहार नेपाल सीमावर्ती रक्सौल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अनुमंडल कार्यालय परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें स्वच्छ रक्सौल संस्था ने उन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जिन्होंने समाज की सेवा और सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाली। इस सम्मान समारोह में अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद ने संयुक्त रूप से उत्कृष्ट सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।अधिकारियों ने इस अवसर पर पुलिस के सराहनीय कार्यों का उल्लेख किया, जिनमें दिल्ली और जोधपुर से लापता बच्चियों को सकुशल रक्सौल वापस लाना, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाना, और रक्सौल को एक स्वच्छ, सुरक्षित और नशा-मुक्त शहर बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका शामिल है। स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि यह सम्मान पुलिसकर्मियों ...
वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में धूम धाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह!

वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में धूम धाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेपाल के वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में गुरुवार को भव्य समारोह आयोजित किया गया। ध्वजारोहण और राष्ट्रपति का संदेश समारोह की शुरुआत महावाणिज्य दूत द्वारा भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित सभी ने राष्ट्रगान गाया। तत्पश्चात भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का राष्ट्र के नाम स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिया गया संदेश वाचन किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम कार्यक्रम में वीरगंज के 13 स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक और ऊर्जा से भरपूर प्रस्तुतियाँ दीं। स्थानीय शैक्षणिक संस्थानों द्वारा प्रस्तुत इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया और दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं। इस अवसर पर बीरगंज म...
जय मां नव दूर्गा पूजा समिति के सदस्यों की बैठक में नव गठित कमेटी गठित ,धूम धाम से दुर्गा  पूजा आयोजित करने का निर्णय

जय मां नव दूर्गा पूजा समिति के सदस्यों की बैठक में नव गठित कमेटी गठित ,धूम धाम से दुर्गा पूजा आयोजित करने का निर्णय

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।शनिवार को ब्लॉक रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के परिसर में 29 वें वर्ष जय मां नव दूर्गा पूजा समिति के सदस्यों की बैठक सम्पन्न हुई।जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष राहुल रावत सचिव शिवपूजन साह कोषाध्यक्ष विशाल रावत संरक्षक समिति में मंटू गुप्ता, प्रोफेसर अखिलेश दयाल,उपेन्द्र साह उर्फ मुखिया जी,नागेश पांडेय,मंजू साह, सदस्यगण के रुप में मुन्ना गुप्ता, आदर्श चौहान, विवेक चौहान,अक्षय रावत,अरमान अली हैदर,रोजा अली,आयुष कश्यप, राहुल बनिया, सागर चौहान, विशाल रावत,प्रिंस चौहान,रवि कुमार, विकास कुमार, नितेश चौहान,केशव पटेल, शिवनंदन यादव,राजु रावत, संदीप चौहान,समीर जमाल, कुंदन कुमार, सचिन पटेल,रिषभ रावत, प्रवीण रावत, मुन्ना चौहान बैठक में शामिल हुए।संरक्षक समिति के सदस्य मंटू गुप्ता ने कहा कि 29 वें वर्ष जय मां नव दूर्गा पूजा समिति भव्य पंडाल निर्माण और मूर्ति का आकर्षण मुख्य होग...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!