Friday, March 13

ब्रेकिंग न्यूज़

वीरगंज में बेटियों की सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,डिजिटल युग में बढ़ती असुरक्षा पर जताई गई चिंता!

वीरगंज में बेटियों की सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,डिजिटल युग में बढ़ती असुरक्षा पर जताई गई चिंता!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल के वीरगंज में तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित ‘कन्या सुरक्षा सर्कल’ कार्यक्रम में वक्ताओं ने डिजिटल युग में बेटियों की बढ़ती असुरक्षा पर गहरी चिंता जताई। विशेषज्ञों ने कहा कि सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेम्स, चैटिंग ऐप्स और मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से किशोरियों और युवतियों को साइबर शोषण, ब्लैकमेलिंग और मानसिक दबाव का शिकार बनाया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 'आचार्य महाश्रमण कन्या सुरक्षा सर्किल व सर्किल स्तंभ का सामूहिक रूप से उद्घाटन किया गया।वीरगंज के शंखधर साखवा पार्क में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के बीच इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि वीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह,भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता डागा,सह मंत्री डा वंदना,प्रचार प्रसार मंत्री सरिता जी बारलोटा,कन्या मंडल सह प्रभारी सोनम जी बागरेचा, नेपाल स्तरीय जै...
हाई लेबल पुल का निर्माण हुआ हवा हवाई,रक्सौल में नहर के कटाव को रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट

हाई लेबल पुल का निर्माण हुआ हवा हवाई,रक्सौल में नहर के कटाव को रोकने के लिए प्रशासन अलर्ट

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।रक्सौल में विधान सभा चुनाव को देखते हुए आनन फानन में हाई लेबल ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।पुल निर्माण के लिए डायवर्शन बनाने की खानापूर्ति की गई।एक ओर बाधित हो रही सिंचाई को देखते हुए नहर विभाग ने पानी की सप्लाई शुरू की,तो,दूसरी ओर मॉनसून की धमक हुई,जिससे पुल निर्माण कार्य बंद हो गया।निर्माण क्षेत्र जल प्लावित हो गया।सरकार को चुना तो लगा ही आम जनता के लिए भी मुश्किल हो गया है,क्योंकि,यह घोड़ासहन नहर शहर के बीच से गुजरती है।जहां पुल बन रहा है, वह,नागरिकों को वीरगंज जाने के लिए अधिकृत मार्ग है,जो,काठमांडू दिल्ली राज मार्ग का हिस्सा है,जो बेतरीकब बने डायवर्शन के कारण बंद होने के कगार पर है।निर्माण कार्य से सैनिक सड़क का काफी हिस्सा भी कटाव की शिकार हुई है,लेकिन,इस पर जन प्रतिनिधियों की चुप्पी बनी हुई है।आए दिन हो रही दुर्घटना से लोगों की आवाजाही संकट मे...
रक्सौल के भेलाही में नहर में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत,परिजन रो रो कर बेहाल

रक्सौल के भेलाही में नहर में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत,परिजन रो रो कर बेहाल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल प्रखंड के भेलाही में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें गर्मी से राहत के लिए तैराकी करने गए 17 वर्षीय झूलन पटेल की नहर में डूबने से मौत हो गई। झूलन अपने चार दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था, लेकिन उसे तैरना नहीं आता था। क्या है घटना भेलाही वार्ड9पुरवारि टोला निवासी झूलन के परिवार वालों ने बताया कि वह घर पर दोपहर का खाना खा रहा था, तभी गांव के चार दोस्त उसे नहर में नहाने के लिए बुलाकर ले गए। नहर में पानी ज्यादा होने के कारण झूलन गहरे पानी में चला गया और डूब गया। शव बरामद डूबने के बाद झूलन के दोस्तों ने उसके घर फोन कर जानकारी दी।हालाकि,जिन लड़कों के साथ वह नहाने नहर में गए थे,वे भूमिगत हो गए हैं।इधर,डूबने की सूचना मिलते ही झूलन के परिवार और गांव के लोग मौके पर पहुंचे और उसे खोजने लगे। स्थानीय मुखिया सुमन पटेल के देख रेख में गोताखोरों की म...
रक्सौल इंडो नेपाल बॉर्डर से काठमांडू नेपाल की नाबालिग लड़की बरामद, मानव तस्कर गिरफ्तार!

रक्सौल इंडो नेपाल बॉर्डर से काठमांडू नेपाल की नाबालिग लड़की बरामद, मानव तस्कर गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
स्टार मेकर एप से हुई थी दोस्ती कॉल सेन्टर नौकरी दिलाने की थी वादा रक्सौल।(Vor desk)। मंगलवार को इंडो नेपाल बॉर्डर रक्सौल में मानव तस्करी रोधी इकाई एसएसबी 47 वीं बटालियन एवम् प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण व न्याय नेटवर्क परियोजना डंकन अस्पताल की संयुक्त अभियान के तहत एक एक नाबालिग नेपाली लड़की को रेस्क्यू किया गया है,वहीं,एक मानव तस्कर को दबोचा गया है।मिली जानकारी के मुताबिक, नेपाल से भारत आते समय संदेह के आधार पर रोक कर पूछ ताछ के दौरान नेपाली लड़की को रेस्क्यू किया गया,वहीं,मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में ले कर जांच और करवाई शुरू की गई है।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुछ ताछ में नाबालिग लड़की ने बताया कि एक वर्ष पहले स्टार मेकर एप से से इस व्यक्ति से दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में तब्दील हुई दो बार मिलने काठमांडू आया है तीसरी बार कल आया आया और अपने साथ इंडिया...
नरकटियागंज के महंत की इलाज के दौरान रक्सौल में मौत,डॉक्टरों ने बताया -हाइपो ग्लाईसीमिया के कारण गई जान

नरकटियागंज के महंत की इलाज के दौरान रक्सौल में मौत,डॉक्टरों ने बताया -हाइपो ग्लाईसीमिया के कारण गई जान

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल में एक महंत की तबियत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान जान चली गई। मृतक की पहचान पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज स्थित रामजानकी मंदिर के महंत नंद किशोर दास जी महाराज के रूप में हुई है। क्या है मामला महंत नंद किशोर रक्सौल में सोना टॉकिज के पास भीषण गर्मी के बीच बुधवार की शाम अचानक गिर गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वे अपने पिता के बरखी में शामिल होने के लिए पैतृक गांव मधुबनी के बेनी पट्टी जा रहे थे।वे नरकटियागंज से रक्सौल आए थे और बस से मधुबनी जाने वाले थे,इसी बीच घटना हुई। मृत्यु के कारण अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि महंत जी की मौत हाइपोग्लाईसीमिया के कारण हुई है। वे बेहोशी के हालत में इलाज के लिए भर्ती किए गए,जहां उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास हुआ।डॉक्टरों की टीम लगातार ...
रक्सौल में जुआ अड्डा पर पुलिस छापेमारी ,ताश के गड्डी और नकदी के साथ पांच गिरफ्तार, जुआ अड्डा संचालकों में मची खलबली!

रक्सौल में जुआ अड्डा पर पुलिस छापेमारी ,ताश के गड्डी और नकदी के साथ पांच गिरफ्तार, जुआ अड्डा संचालकों में मची खलबली!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल में जुआ अड्डा के संचालन की बात कोई नई नहीं है।एसपी स्वर्ण प्रभात के द्वारा कानून व्यवस्था को ले कर सख्ती के बीच भी जुआ अड्डा संचालन हैरत करने वाला मामला है।गुप्त सूचना के बाद गुरुवार को पुलिस एक्शन हुआ,तो,शहर के मौजे वार्ड 20 में जुआ के अड्डे से पांच लोग गिरफ्तार किए गए,हालांकि,संचालको के फरार होने की सूचना है।मिली जानकारी के मुताबिक,यह जुआ अड्डा प्रमोद गुप्ता के घर पर संचालित हो रहा था।एसपी स्वर्ण प्रभात ने जारी प्रेस नोट में बताया कि पुलिस छापेमारी में वार्ड20 स्थित प्रमोद गुप्ता के घर में जुआ खेलते हुए पांच लोगों को पकड़ा गया है।जिनकी पहचान रक्सौल थाना क्षेत्र निवासी वीरेंद्र दास,राम विनोद साह,सुरेंद्र कुमार,वीर बहादुर शाह,उमाशंकर साह के रूप में हुई है।वहां से तीन जोड़ा ताश की गड्डी और3500 रुपए नकद भी बरामद हुआ।सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कारवाई शुरू...
अम्बेडकर ज्ञान मंच के तत्वाधान में संत कबीर की 627 वी जयंती समारोहपूर्वक मनी

अम्बेडकर ज्ञान मंच के तत्वाधान में संत कबीर की 627 वी जयंती समारोहपूर्वक मनी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।अम्बेडकर ज्ञान मंच के तत्वावधान में शहर के कौडीहार चौक स्थित सदगुरु कबीर आश्रम में संत कबीर की 627 वी जयंती मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनायी गयी।समारोह के मुख्य अतिथि केसीटीसी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सह वायस प्रिंसिपल डॉ. (प्रो.) जिछु पासवान, विशिष्ट अतिथि मंच के संस्थापक मुनेश राम, पूर्व एसआई सज्जन पासवान,भाग्य नारायण साह, अनुमंडल अध्यक्ष प्रकाश पासवान, रविंद्र जड़ेजा आदि ने कबीर साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण सह पुष्पार्चन किया तथा उनके विचारों व आदर्शो पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आत्मसात करने का संकल्प व्यक्त किया। मौके पर मुख्य अतिथि प्रो. जिछु पासवान ने कहा कि संत कबीर महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने विचारों से सामाजिक भाईचारे को मजबूती दी। वही, मंच के संस्थापक मुनेश राम ने संत कबीर को एक...
किन्नर पुजा सिंह पर जानलेवा हमला करने के मामले में हरैया पुलिस ने दो किन्नरों को किया गिरफ्तार!

किन्नर पुजा सिंह पर जानलेवा हमला करने के मामले में हरैया पुलिस ने दो किन्नरों को किया गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।हरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत परेउवा बौद्धिमाई हाजमा टोला रोड में किन्नर पूजा सिंह पर हुए जान लेवा हमला में शामिल होने के आरोप में हरैया थाना ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इसकी पुष्टि करते हुए हरैया थानाध्यक्ष किसन कुमार पासवान ने बताया कि विगत दिनों पूर्व 4 जून को देर रात अपने बच्चे को ई रिक्शा से अस्पताल ले जा रही थी।उसी दौरान बौधी माई मंदिर से पीपल चौक के तरफ जाने वाले सड़क पर अज्ञात आरोपियों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।उसकी गोद ली बच्ची को खेत में फेंक दिया था।लहूलुहान स्थिति में पुलिस ने पूजा को अस्पताल में भर्ती कराया ,जहां इलाज हुआ।इस क्रम में घायल किन्नर पुजा सिंह के ब्यान पर मामला दर्ज हुआ था।जिसके नामजद अभियुक्त बिट्टू और मीना देवी को हरैया थाना द्वारा गुरुवार को गिरफ्तार कर मोतिहारी स्थित न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। जबकि अन्य व मु...
हरैया पुलिस ने स्मैक कारोबारी महिला को किया गिरफ्तार,घर से ही करती थी कारोबार!

हरैया पुलिस ने स्मैक कारोबारी महिला को किया गिरफ्तार,घर से ही करती थी कारोबार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में हरैया थाना की पुलिस ने एक महिला स्मैक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान बड़ा परेउवा निवासी रेश्मा खातून उर्फ लाली के रूप में की गयी है। लाली अपने घर से ही स्मैक का अवैध कारोबार कर रही थी और उसपर पहले से भी कई मामले दर्ज है।छापेमारी में वह घर से ही गिरफ्तार हुई।इसकी पुष्टि करते हुए हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि लाली पर पहले से एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज था और उसकी तलाश की जा रही थी।गुप्त सूचना पर लाली को गिरफ्तार किया गया है।वह नगर के वार्ड1 बड़ा परेऊवा मोहल्ले के घर में छिपी हुई थी। बता दे कि रेश्मा खातून लंबे समय से स्मैक के कारोबार में लिप्त थी और नेपाल तक इसकी सप्लाई भी करती थी। ...
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता रथ को एसडीएम मनीष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता रथ को एसडीएम मनीष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
हमें अलख जगाना है बाल श्रम मिटाना है। रक्सौल।(Vor desk)। अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार द्वारा बाल श्रम उन्मूलन हेतु विशेष जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस संयुक्त जागरुकता कार्यक्रम का आयोजक प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चंपारण की परियोजना एक्सेस टू जस्टिस, मानव तस्करी रोधी इकाई क्षेत्रक मुख्यालय बेतिया सशस्त्र सीमा बल 47 वीं वाहिनी पंटोका, एवं बचपन बचाओ आंदोलन, स्वच्छ संस्था रक्सौल के तहत अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर संयुक्त जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरुकता रथ को रवाना कर समाज के लोगो को यह संदेश देना है कि कोई भी नाबालिक बच्चो से मजदूरी ना कराये। यह कानून जुर्म है। बच्चे हमारे देश के भविष्य है, उनकी रक्षा करना...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!