Saturday, March 7

ब्रेकिंग न्यूज़

सादगी के प्रतीक जननायक को रक्सौल ने किया नमन: कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

सादगी के प्रतीक जननायक को रक्सौल ने किया नमन: कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव के आवास पर जुटे सैकड़ों लोग, 'भारत रत्न' के आदर्शों को किया याद ​रक्सौल ।(Vor desk)।बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और सादगी की प्रतिमूर्ति 'भारत रत्न' जननायक कर्पूरी ठाकुर की 38वीं पुण्यतिथि मंगलवार को रक्सौल के लक्ष्मीपुर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव के निवास स्थान पर एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई सलामी ​कार्यक्रम की शुरुआत जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित जनसमूह ने उन्हें नमन करते हुए समाज के वंचित वर्गों के लिए किए गए उनके संघर्षों को याद किया। रामबाबू यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि कर्पूरी जी का जीवन एक खुली किताब की तरह ...
रक्सौल में मैट्रिक परीक्षा का आगाज़: एसडीएम और एसडीपीओ ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण

रक्सौल में मैट्रिक परीक्षा का आगाज़: एसडीएम और एसडीपीओ ने किया केंद्रों का औचक निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​हजारीमल और कस्तूरबा सहित पांच प्रमुख केंद्रों पर पहुँचे अधिकारी, शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त रही पहले दिन की परीक्षा ​रक्सौल ।(Vor desk)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा के पहले दिन मंगलवार को रक्सौल अनुमंडल में उत्साह और कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए एसडीएम मनीष कुमार और एसडीपीओ मनीष आनंद ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। ​इन केंद्रों का लिया गया जायजा ​प्रशासनिक टीम ने रक्सौल के पांच प्रमुख केंद्रों पर पहुँचकर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया, जिनमें शामिल हैं: ​हजारीमल उच्च विद्यालय ​कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय ​शिवशंकर सिंह उच्च विद्यालय ​चंद्रशील स्कूल ​संत बेसिल स्कूल ​सुरक्षा के कड़े इंतजाम, परीक्षार्थ...
मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम: रक्सौल सीमा पर तस्कर के चंगुल से नाबालिग मुक्त

मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम: रक्सौल सीमा पर तस्कर के चंगुल से नाबालिग मुक्त

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​भारत-नेपाल मैत्री पुल के पास SSB और NGO की संयुक्त कार्रवाई, वैशाली की 13 वर्षीय बालिका का रेस्क्यू ​रक्सौल ।(Vor desk)।भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) की मानव तस्करी रोधी इकाई (AHTU) ने एक बार फिर मुस्तैदी दिखाते हुए एक मासूम की जिंदगी बचा ली। मंगलवार को मैत्री ब्रिज के पास चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन में एक नेपाली मानव तस्कर को गिरफ्तार कर, उसके चंगुल से वैशाली जिले की 13 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। इस कार्रवाई में 'प्रयास जुबेनाइल एड सेंटर' और 'स्वच्छ रक्सौल' (NGO) ने भी अहम भूमिका निभाई। ​संदेह के आधार पर रोकी गई आवाजाही ​जानकारी के अनुसार, सीमा पर जांच के दौरान एएचटीयू की टीम ने भारत से नेपाल की ओर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति और एक नाबालिग लड़की को रोका। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों के बयानों में विरोधाभास पाए जाने पर टीम...
भारत-नेपाल सीमा पर चला प्रशासन का डंडा: नो मेन्स लैंड से बुलडोजर एक्शन के बीच हटाया गया अवैध अतिक्रमण

भारत-नेपाल सीमा पर चला प्रशासन का डंडा: नो मेन्स लैंड से बुलडोजर एक्शन के बीच हटाया गया अवैध अतिक्रमण

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल ।(Vor desk)। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और सीमांकन की रक्षा के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार को रक्सौल के वार्ड नंबर 7 स्थित प्रेम नगर मुहल्ले में 'नो मेन्स लैंड' पर दशकों से काबिज अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। एसडीएम मनीष कुमार और एसडीपीओ मनीष आनंद के नेतृत्व में चली इस मुहिम में करीब 15 अवैध घरों और दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। ​भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई​अनुमंडल प्रशासन की इस टीम में अंचलाधिकारी (सीओ) शेखर राज और हरैया थानाध्यक्ष किसन पासवान दलबल के साथ शामिल थे। अभियान के दौरान उन सभी संरचनाओं को हटा दिया गया जिन्हें पूर्व में अंचल कार्यालय द्वारा की गई नापी और सर्वे में अवैध पाया गया था। प्रशासन की इस कार्रवाई से सीमावर्ती इलाकों में हड़कंप मच गया है। ​15 दिनों की मोहलत के ...
नेपाल चुनाव को लेकर सीमा पर बढ़ी चौकसी, DIG और DM ने किया मैत्री पुल का निरीक्षण

नेपाल चुनाव को लेकर सीमा पर बढ़ी चौकसी, DIG और DM ने किया मैत्री पुल का निरीक्षण

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​सरिसवा नदी के प्रदूषण पर जताई चिंता, सौंदर्यीकरण और लाइटिंग के लिए कार्यपालक पदाधिकारी को दिए निर्देश​रक्सौल ।(Vor desk)।(कार्यालय संवाददाता)।नेपाल में आगामी आम चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।इस बीच मंगलवार को बेतिया रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) हरिकिशोर राय, पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने रक्सौल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायजा लिया।साथ ही डिजिटल मोड में सुरक्षा निगरानी प्रबंध का अवलोकन किया,ताकि,हरेक संदिग्ध लोगों और गतिविधियों पर पल पल नजर रखी जाए। ​सुरक्षा और चुनौतियों पर उच्चस्तरीय समीक्षा ​अधिकारियों ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के साथ एक विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधियों, तस्करी और वर्तमान सुरक्षा च...
श्रद्धांजलि: स्वास्थ्य सेवाओं के ‘रक्सौल रत्न’ बीएमसी अनिल कुमार को दी गई भावभीनी विदाई,याद में नम हो गई आँखे!

श्रद्धांजलि: स्वास्थ्य सेवाओं के ‘रक्सौल रत्न’ बीएमसी अनिल कुमार को दी गई भावभीनी विदाई,याद में नम हो गई आँखे!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​स्वास्थ्य विभाग और यूनिसेफ परिवार ने जताया गहरा शोक; सेवा और समर्पण की मिसाल थे दिवंगत अनिल श्रद्धांजलि सभा में हर आँख थी नम, छलक रहे थे अविरल अश्रु ​रक्सौल। (vor desk)। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को धरातल पर उतारने और टीकाकरण अभियानों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार के असामयिक निधन से पूरा चिकित्सा जगत और स्थानीय सामाजिक गलियारास्तब्ध है। शनिवार को रक्सौल पीएचसी परिसर में आयोजित एक शोक सभा में उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने किया, जिसमें विभाग के अधिकारियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया।​श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए गाबी (GAVI) के रीजनल हेड डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने अत्यंत भावुक स्वर में कहा कि अनिल कुमार का जाना विभाग के लिए एक अपूरणीय क्षति ह...
रक्सौल एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर विकसित करने की मांग, एमएलसी सौरभ कुमार ने मुख्यमंत्री को सौंपा महत्वपूर्ण प्रस्ताव

रक्सौल एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर विकसित करने की मांग, एमएलसी सौरभ कुमार ने मुख्यमंत्री को सौंपा महत्वपूर्ण प्रस्ताव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल (vor desk)। सीमावर्ती शहर रक्सौल में प्रस्तावित हवाई अड्डे को लेकर एक बड़ी और दूरदर्शी पहल सामने आई है। विधान पार्षद सौरभ कुमार ने रक्सौल एयरपोर्ट के भविष्य को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा है। उन्होंने पुरजोर मांग की है कि प्रस्तावित एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई को भविष्य की जरूरतों के अनुसार बढ़ाया जाए और इसे पूर्णतः अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाए।पश्चिम चंपारण से विधान पार्षद श्री कुमार का मानना है कि इस हवाई अड्डे को इस तरह तैयार किया जाना चाहिए कि आने वाले समय में इसे एक बड़े अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विस्तारित करना सुगम हो सके। ​ मुख्यमंत्री श्री कुमार को सौंपे गए इस प्रस्ताव में रक्सौल की विशिष्ट भौगोलिक स्थिति पर विशेष जोर दिया गया है। श्री कुमार ने तर्क दिया कि रक्सौल की लोकेशन इसे न केवल बिहा...
सत्याग्रह एक्सप्रेस के कोच में फंदे से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

सत्याग्रह एक्सप्रेस के कोच में फंदे से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल रेलवे स्टेशन के वाशिंग पिट में खड़ी सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर कोच (S-5) में शुक्रवार को एक युवक का शव फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के गर्दन पर रस्सी जैसी चीज़ से बने जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला आत्महत्या या हत्या की ओर इशारा कर रहा है। घटना के बाद रेल महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।​गर्दन पर मिले ज़ख्म के निशान​जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 15273 (सत्याग्रह एक्सप्रेस) सफाई और रखरखाव के लिए वाशिंग पिट में खड़ी थी। इसी दौरान रेलकर्मियों की नजर कोच संख्या S-5 में फंदे से झूलते युवक पर पड़ी। युवक की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, युवक के गले पर चोट के निशान संदिग्ध हैं, जो हत्या की आशंका को पुख्ता कर रहे हैं। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।...
यूनिसेफ बीएमसी अनिल कुमार को अस्पताल परिसर में दी जाएगी भावभीनी श्रद्धांजलि,14 फरवरी को दी जाएगी अंतिम विदाई….

यूनिसेफ बीएमसी अनिल कुमार को अस्पताल परिसर में दी जाएगी भावभीनी श्रद्धांजलि,14 फरवरी को दी जाएगी अंतिम विदाई….

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
​रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में कार्यरत यूनिसेफ के ब्लॉक मोबाइलाइजेशन कोऑर्डिनेटर (BMC) अनिल कुमार के असामयिक निधन पर शनिवार को पीएचसी परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और स्थानीय समाजसेवी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शनिवार ​दोपहर 01:00 बजे जुटेगा स्वास्थ्य महकमा ​पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव रंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धांजलि सभा 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को दोपहर ठीक 1:00 बजे अस्पताल परिसर में आयोजित होगी। इस गरिमामयी सभा में जिला स्तर के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ-साथ चिकित्सा जगत से जुड़े कर्मी और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। ​शाम को होगा श्राद्ध कार्यक्रम ​अस्पताल परिसर में आयोजित शोक सभा के उपरांत, दिवंगत अनिल कुमार का श्राद्ध कार्यक्रम उन...
तस्करी मुक्त सीमा का संकल्प: रक्सौल आईसीपी में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आगाज़

तस्करी मुक्त सीमा का संकल्प: रक्सौल आईसीपी में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आगाज़

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण (LPAI) एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) के संयुक्त तत्वावधान में रक्सौल स्थित लैंड पोर्ट (ICP) के प्रांगण में दो दिवसीय “भू-सीमाओं पर मानव तस्करी निरोधक प्रशिक्षण कार्यक्रम” का भव्य शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को मानव तस्करी की पहचान, उसकी रोकथाम और पीड़ितों के पुनर्वास के लिए तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। ​संस्थागत समन्वय और सतर्कता पर जोर ​कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए आईसीसी अध्यक्ष एवं सदस्य (वित्त) डॉ. रेखा बैकर कुमार ने कहा कि मानव तस्करी एक गंभीर मानवीय समस्या है, जिससे निपटने के लिए संवेदनशीलता और संस्थागत समन्वय अनिवार्य है। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित 47वीं बटालियन SSB के कमांडेंट संजय पांडेय ने...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!