पुल के लिए नर बलि प्रकरण पर टूटी नींद: हाई लेबल ब्रिज निर्माण के लिए अधिकृत ‘स्टार बिल्ड मैक्स प्राइवेट लिमिटेड’ पर प्राथमिकी दर्ज,विधायक प्रमोद सिन्हा ने की बैठक!
रक्सौल।(Vor desk)। काठमांडू दिल्ली राष्ट्रीय राज मार्ग अंतर्गत रक्सौल के कोइरिया टोला अंबेडकर चौक पर नव-निर्माणधीन हाई लेबल ब्रिज के पास घोड़ासहन नहर में बीती रात्रि बाइक अनियंत्रित हो कर गिरने से हुए हादसे में मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।हालाकि,अब तक मुआवजा की घोषणा नहीं की गई है।हालाकि,पुल के लिए 'नर बलि 'के बाद जनप्रतिनिधियों और प्रशासन,पुल निर्माण निगम की तंद्रा भंग होती दिख रही है।
सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में क्षेत्रीय भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने इस घटना पर दुःख जताते हुए कहा है कि हादसे में एक व्यक्ति का निधन हो गया है और और दूसरे एसआरपी हॉस्पिटल में भर्ती है।इलाज जारी है।उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना के साथ ही इलाजरत व्यक्ति के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।
उन्होंने पोस्ट में स्वीकार किया है कि कांट्रेक्टर के लापरवाही और ग...









