रक्सौल नगर के पार्षदों की आपसी सामंजस्य और एकता को ले कर बैठक,14अगस्त को होने वाले बोर्ड बैठक को ले कर हुई चर्चा!
रक्सौल।(Vor desk)।नगर परिषद रक्सौल के सभापति धुरपति देवी के पद मुक्त होने के बाद उपसभापति पुष्पा देवी के आवास पर उनके पति सह प्रतिनिधि राकेश कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 24 पार्षद और पार्षद प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस बैठक में आगामी 14 अगस्त को होने वाले बोर्ड की बैठक को लेकर चर्चा की।भेद भाव भुला कर मिल जुल कर काम करने और विकास पर ध्यान देने का संकल्प लिया गया।
*बैठक के मुख्य बिंदु:
नगर परिषद के कर्मियों और पार्षदों के मान-सम्मान को लेकर समन्वय स्थापना: इस बिंदु पर चर्चा की गई कि कैसे जनप्रतिनिधि और विभाग के बीच किसी प्रकार का असंतोष नहीं रहे।विकास पर ध्यान दिया जाए।
विगत सशक्त की बैठक में विभाग के तीन कर्मियों के खिलाफ रेजुलेशन: इस मुद्दे पर विभाग के कर्मियों के बीच खलबली मच गई थी,जब सभापति धुरपति देवी ने रेजुलेशन लाते हुए कारव...









