डांसर के साथ अश्लील गीत पर ठुमके लगाने वाले मुखिया पर दर्ज हुई प्राथमिकी,गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी जारी!
एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर दर्ज हुई प्राथमिकी,आर्केस्ट्रा संचालक पर भी होगी कारवाई !
आदापुर।(Vor desk)।स्थानीय पुलिस ने डांसर के साथ अश्लिल गाना बजाने के आरोप में सुगौली प्रखण्ड के पंजियरवा पंचायत के मुखिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोसल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर उक्त कार्रवाई हुई है। बताया जाता है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी प्रखंड के बिशुनपुरवा बाजार पर लोक मेले का आयोजन किया गया था। इस मेले में नेपाली डांसरों की टीम सात सहेलिया के नाच बुलाये गए थे। इस नाच प्रोग्राम को देखने ससुराल आये पंजियरवा पंचायत के मुखिया राजकुमार उर्फ अशोक पासवान को ग्रामीण युवकों की टीम लेकर चली गयी और किसने डांसरों को मुखिया का परिचय दे दिया और बख्शीश लेने के उतावले में पुरुष डांसर...









