रक्सौल पुलिस गीतों के जरिये कर रही अपील-“धीरे धीरे कोरोना को भगाना है,अपने देश को बचाना है!”
रक्सौल थाना के सब इंस्पेक्टर मशरुर आलम गीत गा कर कर रहे हैं जागरुक,मिल रही शाबासी!
रक्सौल।(vor desk)।नागरिक सुरक्षा के साथ ही रक्सौल पुलिस विश्वमहामारी कोरोना से जंग में भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।एक ओर जहां लॉक डाउन व बॉर्डर सील के बीच निरन्तर कर्तव्य निर्वहन में है।तो,'कोरोना फाइटरों' की यह टीम न केवल जरूरत मंदो की मदद में खड़ी दिख रही है,बल्कि,कला के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए लॉक डाउन के महत्व को समझा रही है।और लोगो को प्रेरित कर रही है कि सभी लोग घर मे लॉक रहें।सोशल डिस्टेंस का पालन करें।
इस अभियान का मोर्चा रक्सौल थाना के सब इंस्पेक्टर मशरुर आलम ने संभाल रखा है।जिनकी एक कलाकार के रूप में गीत संगीत पर अच्छी पकड़ है। वे अपने गीत 'धीरे-धीरे कोरोना को भगाना है, अपने देश को बचाना है…बात ये सबको बताना है…अपने देश को बचाना है!' के जरिये कोरोना वायरस के प्रति जाग...









