मुखिया संघ की बैठक में हुआ निर्णय:पँचायत निगरानी समिति को सूचना दे कर ही बंटेगी राशन!
आदापुर।( vor desk)। पंचायतों में संचालित जन वितरण प्रणाली की दुकानदारों को उपभोक्ताओं के बीच राशन वितरण वितरण के पूर्व पंचायत निगरानी समिति को सूचना देना अनिवार्य है। साथ ही वितरण के उपरांत पुनः निगरानी समिति से सत्यापन भी कराना है। उक्त निर्णय गुरुवार को स्थानीय प्रखंड स्थित सभागार में सभी पंचायतों के मुखिया व एमओ के बीच हुई बैठक के दौरान ली गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अरविन्द प्रसाद साह ने किया।
बैठक के दौरान 21 दिनों के लॉक डाउन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रो के पीडीएस दुकानदारों ने उपभोक्ता से अधिक राशि व कम राशन आपूर्ति करने का आरोप लगाकर मुखिया संघ ने प्रभारी एमओ को जमकर क्लास लगायी।मुखिया संघ ने एमओ से पूछा कि पंचायत निगरानी समिति की क्या भूमिका है,डीलर उपभोक्ता से प्रति यूनिट एक से दो किलो कटौती कर वितरण किस प्रस्थिति में किया जाता है।वितरण में पारदर्शिता...









