गोली लगने के बाद सड़क पर तड़पता रहा ई रिक्शा चालक सुनील साह,वीडियो बनाते रहे लोग!
रक्सौल।(vor desk)।मानव कितना असंवेदनशील होता जा रहा है इसका उदाहरण बुधवार को तब देखने को मिला,जब स्टेशन रोड में रेलवे स्कूल के पास एक ई रिक्शा चालक को गोली लग गई।वह सड़क पर खून से लथपथ छटपटाता रहा।बिल्कुल हीं फिल्मी फिल्मी स्टाइल में वह किसी हीरो की तरह जीवन की जंग लड़ रहा था।उसके लिए एक एक पल कीमती था।सड़क से गुजरने वाले राहगीरों से वह गुहार लगा रहा था कि कोई उसे देखे।बचाये।अस्पताल पहुचाये।मगर,मानवता जैसे मर गई थी।उसकी पुकार सुनने व सहायता करने की बजाए लोग वीडियो बना रहे थे।तमाशा देख रहे थे।
सबसे अहम तो यह रहा कि रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेल पुलिस के साथ हरैया ओपी के निकट होने के बाद भी यह घटना घटी।दिन दहाड़े गोली मार दी गई।फिर उस ई रिक्शा चालक को अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया भी गोली लगने के करीब आधे घण्टे बाद शुरू हुई।
बताया गया कि उक्त ई-रिक्शा चालक सुनील साह के मुँह में अपराध...









