तीसरे दिन भी स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह का आमरण अनशन जारी!
संस्था द्वारा 14 सूत्री मांग को ले कर छह दिन से जारी आंदोलन को मिला शिक्षकों का समर्थन
रक्सौल।(vor desk )।स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह के आंदोलन के छठे व आमरण अनशन के तीसरे दिन शहर के प्रबुद्धजन व शिक्षकों ने पहुच कर मनोबल बढ़ाने के साथ नैतिक समर्थन दिया।वहीं,आमरण अनशन पर शरारती तत्वों के हरकतों की सूचना पर रक्सौल थानाध्यक्ष सह निरीक्षक अभय कुमार ने पहुच कर जायजा लिया।और जाम के निदान के लिए मुकम्मल प्रयास का वायदा किया।
उधर,प्रो0 वीरेंद्र पटेल,सेवा निवृत्त शिक्षक हरिनारायण सिंह,जितेंद्र पांडे,अधिवक्ता सह नगर पार्षद सुभाष चंद्र सिंह समेत अन्य ने पहुच कर संस्था के 14 सूत्री मांगों को जायज ठहराते हुए कहा कि रणजीत सिंह के आन्दोलन को जनता का समर्थन मिलना चाहिए।सरकार को भी पहल करनी चाहिए।
वहीं,आमरण अनशन स्थल पर दिन भर आंदोलनकारियों ने अपने सम्बोधन में केंद्र व राज्य सरकार के स...









