चूड़ी पहनो या समर्थन दो’ के नारे के साथ रणजीत सिंह के समर्थन में उतरीं रक्सौल की महिलाएं!
पिछले चार दिनों से 14 सूत्री मांगों को ले कर आमरण अनशन पर हैं रणजीत सिंह!
स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह के समर्थन में आंदोलनकारियों ने की नारेबाजी
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल की महिलाओं ने शुक्रवार को एक जुलूस निकाल कर अभियान चलाया-"चूड़ी पहनो या समर्थन दो!"
बड़ी संख्या में महिलाओं ने शहर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानो व गण्य मान्य लोगों के पास पहुच कर समर्थन के लिए रजिस्टर पर हस्ताक्षर लिए।और कहा कि नहीं समर्थन देना है।तो चूड़ियां पहन लो! अनेको दुकानदारों व लोगों को चूड़ियां दी गई।तो वे शर्म से गड़ गए।समर्थन देते हुए हस्ताक्षर किए।और कहा कि" रणजीत भाई हम तुम्हारे साथ हैं !" बात इतने में नही बनी।महिलाओं के समूह की ओर से माला देवी व चांद तारा देवी ने कहा कि 'आप दुकानें बंद कीजिए।सरकार पर दवाब बनाइये।नैतिक समर्थन के लिए अनशन स्थल पहुँचिये।यह आंदोलन रक्सौल के लिए ह...









