19 दिनों का लॉक डाउन:पीएम ने कहा-‘किसी कीमत नए क्षेत्रों में नही फैलने देना है करोना’!
पीएम नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली।(vor desk )।पिछली बार पीएम मोदी ने 21 दिन का लॉकडाउन (Lockdown in India) किया था, जो आज खत्म हो रहा है। पीएम मोदी के संबोधन (Modi address to nation) से पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि लॉकडाउन और बढ़ेगा, जो बढ़ा भी। लेकिन बहुत से लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिर पीएम मोदी ने 19 दिन का लॉकडाउन किस हिसाब से लागू किया। ना तो ये तीन हफ्ते हैं, ना ही दो हफ्ते, ना ही महीना खत्म होने का दिन। सभी हैरान हैं कि आखिर 3 मई ही क्यों? 30 अप्रैल क्यों नहीं? या फिर 5 मई क्यों नहीं? आइए समझाते हैं ये 3 मई वाला गणित। * ये है 3 मई का गणितसरकार के सूत्रों की मानें तो 3 मई तक इसे बढ़ाने का फैसला केंद्र सरकार नहीं, बल्कि राज्यों का है। राज्यों ने ही सुझाया था कि इसे तीन मई तक बढ़ाया जाए। केंद्र सरकार तो लॉक अप्रैल तक ही बढ़ाने वाली थी, लेकिन 1 मई को विश्व मजदूर दिवस की छुट्टी...









