Thursday, July 30

ब्रेकिंग न्यूज़

नेेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स ने की बॉर्डर पर फायरिंग,मची भगदड़,कोई हताहत नहीं !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
विवाद के बाद वार्ता करते दोनों देशों के अधिकारी बॉर्डर पर दोनों देशों के जवान मुस्तैद,क्षेत्र में जबरदस्त तनाव रक्सौल।( vor desk)।भारत नेपाल सीमावर्ती पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल अनुमण्डल स्थित महुआवा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर एवं नेपाली क्षेत्र के पंचगछिया गांवों के बीच गुरुवार को अपराह्न करीब साढ़े बारह बजे नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवान ने फायरि कर दी।इससे भगदड़ मच गई।हांलाकि इस गोलीबारी में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। सूत्रों व प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महुआवा थाना क्षेत्र के हनुमाननगर गांव के नंदू महतो का खेत नेपाल सीमा से लगते पंचगछिया सरेह में अवस्थित है। नंदू महतो को यह सूचना मिली कि,उसके खेत से पंचगछिया गांव के कुछ लोग मिर्च तोड़ रहे हैं। नंदू महतो अपने दोनों बेटियों को नेपाली क्षेत्र के पंचगछिया गांव स्थित अपनी खेतों से सब्जी तोड़ रहे लोगों को रो...
कोटा से रक्सौल पहुंचा छात्रों का जत्था,रक्सौल प्रशासन के देख -रेख में मेडिकल जांच!

कोटा से रक्सौल पहुंचा छात्रों का जत्था,रक्सौल प्रशासन के देख -रेख में मेडिकल जांच!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
कोटा से छात्रों का जत्था पहुँचा रक्सौल, एसडीएम ने लिया जायजा रक्सौल।( vor desk )।कोटा से छात्रों को लेकर चली स्पेशल ट्रेन सुबह पांच बजे बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर पहुँची। जहाँ डीएम कपिल शीर्षत अशोक व एसपी नबीन चन्द्र झा ने खुद आगवानी व मोनिटरिंग की।उन्होंने छात्रों को फूल दे कर स्वागत किया।अधिकारीगण ट्रेन पहुंचने पर तालियों से स्वागत करते दिखे।साथ ही नाश्ता का पैकेट दिया।बताया गया कि कुल 1265 छात्र पहुँचे जो चम्पारण व गोपालगंज के हैं। सूत्रों ने बताया कि छात्रों का स्क्रीनिंग कर उनके बारे में जानकारी लेने के बाद छात्रों के समूह को संबंधित अनुमंडल में भेजा गया। इसी कड़ी में रक्सौल अनुमंडल में छात्रों को लेकर 1 बस पहुँची और बताया गया कि 2-3 बस आने वाली है। इस दौरान अनुमंडल परिसर में एसडीओ अमित कुमार के नेतृत्व में सभी छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत परिसर में बने स...
कोविड 19 को ले कर अफवाह व निदान विषयक अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुस्कान गुप्ता ने बाजी मारी!

कोविड 19 को ले कर अफवाह व निदान विषयक अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मुस्कान गुप्ता ने बाजी मारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।अंतराष्ट्रीय स्तर की आयोजित प्रतियोगिता में रक्सौल एस ए वी स्कूल की छात्रा रही मुस्कान गुप्ता ने परचम लहराया है और इस क्षेत्र समेत देश का नाम रौशन किया है।एमआईटी (MIT )अफ्रीका के द्वारा अंतराष्ट्रीय स्तर पर वर्तमान समस्या 'कोविड 19 पर उड़ रहे अफवाह और उसके निदान' के बिषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी । इस 'वर्चुअल हैंकाथॉन' प्रतियोगिता में 100 देशो के 2350 प्रतियोगियों ने भाग लिया था । 29 अप्रैल को प्रथम चरण की प्रतियोगिता आयोजित हुई थी , फाईनल परीक्षा 1 से 3 मई को ऑनलाइन हुई थी ।इस प्रतियोगिता में फाइनल राउंड विजेता आई मुस्कान के टीम के प्रोजेक्ट का चयन हुआ है।मैसाच्युसेट्स इंस्च्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी(एम आई टी अफ्रीका) के द्वारा इस प्रोजेक्ट को व्यवसायिक स्तर पर प्रयोग में लाया जायेगा।इससे कोविड 19 को ले कर फैल रहे गलत जानकारी पर नियंत्रण में मदद मिलेगी।मूल रूप से प...
डीएम ने दी इलेक्ट्रिक,इलेक्ट्रॉनिक्स व हार्डवेयर दुकान खोलने की अनुमति, जानिए क्या है नया रोटेशन!

डीएम ने दी इलेक्ट्रिक,इलेक्ट्रॉनिक्स व हार्डवेयर दुकान खोलने की अनुमति, जानिए क्या है नया रोटेशन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
डीएम कपिल शीर्षत अशोक :लॉक डाउन में नियम उल्लंघन पर होगी कार्रवाई मोतिहारी।( vor desk )। लॉकडाउन के बीच राज्य सरकार समय-समय पर आमलोगों को राहत देने के लिए कई निर्णय ले रही हैै। आवश्यक वस्तुओं के अलावा इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिानिक, ऑटोमोबाइल, हार्डवेयर और निर्माण कार्य से जुड़ी सामाग्री वाले दुकानों को खोलने की इजाजत दे दी गई है। प्रदूषण जांच केन्द्र और हाई सिक्यूरिटी नम्बर प्लेट बनाने वाली एजेंसियां भी खुलेंगी। गृह विभाग ने इससे संबंधित आदेश बुधवार को जारी कर दिया। दुकानों के खुलने की वजह से भीड़भाड़ न हो, यह सुनिश्चित करना डीएम की जिम्मेदारी होगी। इसके लिए उन्हें कई अधिकार दिए गए हैं। ये दुकानें खुलेंगी इलेक्ट्रिकल सामान- पंखा, कूलर, एसी (बिक्री एवं मरम्मत)इलेक्ट्रॉनिक सामान-मोबाइल, कम्प्यूटर, लैपटॉप, यूपीएस और बैट्री (बिक्री एवं मरम्मत)ऑटोमोबाइल्स, टायर व ट्यूब, लुब्रिकेन्ट (मोट...
बीरगंज में एक ही परिवार के 17 लोग कोरोना संक्रमित,नेपाल में संक्रमितों की संख्या हुई 99,लॉक डाउन 18 मई तक!

बीरगंज में एक ही परिवार के 17 लोग कोरोना संक्रमित,नेपाल में संक्रमितों की संख्या हुई 99,लॉक डाउन 18 मई तक!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
बीरगंज में 17 नए कोरोना मरिज मिलने से सीमाई क्षेत्र मे हड़कंप बीरगंज।(vor desk )।पूर्वी चंपारण सीमा से लगे नेपाल के सीमाई जिलों में लगातार कोरोना मरीजो की संख्या बढ़ने से चिंता बढ़ गई है।बुधवार को बीरगंज में एक ही परिवार के 17 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि से प्रशासन के होश उड़ गए हैं।नेपाल में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 99 पहुंच गई है। इधर, नेपाल में संक्रमण के गम्भीर होती स्थिति के मद्देनजर सरकार ने आगामी 18 मई तक लॉक डाउन घोषित कर दिया है। इधर,पर्सा जिला के प्रमुख जिलाधिकारी विष्णु कुमार कार्की के नेतृत्व में हुई सुरक्षा समन्वय समिति की बैठक में लॉक डाउन को सख्त कर दिया गया है।बीरगंज के वार्ड 1,2 व 3 को सील कर दिया गया है।अनिवार्य व पास सेवा के अलावे सभी वाहनों के परिचालन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस बीच,बीरगंज न केवल दहशत में है।बल्कि,खतरे की ओर है।...
नेपाल से भारतीय नागरिकों के वतन वापसी को ले कर डीएम व एसपी ने की रक्सौल में हाई लेवल मीटिंग!

नेपाल से भारतीय नागरिकों के वतन वापसी को ले कर डीएम व एसपी ने की रक्सौल में हाई लेवल मीटिंग!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आईसीपी का निरीक्षण व आवश्यक निर्देश देते डीएम व एसपी रक्सौल।( )।कोविड 19 रोक थाम की वजह से लॉक डाउन व भारत नेपाल सीमा सील होने के कारण नेपाल में फंसे भारतीय नागरिकों को वतन वापस लाने के मामले में केंद्र सरकार के निर्देश पर आवश्यक पहल शुरू हो गई है।इसी को ले कर पूर्वी चंपारण के डीएम कपिल शीर्षत अशोक व एसपी नवीन चन्द्र झा ने रक्सौल पहुंच कर एक हाईलेवल मीटिंग की और आवश्यक रणनीति बनाई। बुधवार को रक्सौल के पनटोका स्थित इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट में आयोजित बैठक में सीमा क्षेत्र के अधिकारियों के साथ मुख्य रूप से नेपाल के भारतीय महावाणिज्य दूत नितेश कुमार व इमिग्रेशन विभाग के एएफआरआरओ कुमार पंकज मौजूद रहे। बैठक के बाद डीएम श्री अशोक ने vor team से वार्ता में कहा कि -नेपाल से भारतीय नागरिकों को लाये जाने की पहल चल रही है।उन्हें यहां कैसे लाया जाएगा।कहा व किस तरह से व्यवस्थाएं हो...
बीरगंज के क्वरेंटाइन सेंटर से मुक्त 36 भारतीय नागरिकों को किया गया परिजनों के हवाले!

बीरगंज के क्वरेंटाइन सेंटर से मुक्त 36 भारतीय नागरिकों को किया गया परिजनों के हवाले!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
बीरगंज।(vor desk )।बॉर्डर सील होने के कारण भारतीय नागरिकों की देश वापसी की मुश्किलें कम नही हो रही। इसी कारण पिछले 21 दिनों से नेपाल के बीरगंज स्थित के ठाकुर राम बहुमुखी कैम्पस में बने क्वारेन्टाईन सेंटर में क्वरेंटाइन किये गए 36 भारतीय नागरिकों को मुक्त किये जाने के बाद भी उनकी वतन वापसी नही हो सकी। मिली जानकारी के मुताबिक, बीरगंज (पर्सा) जिला प्रशासन तथा भारतीय अधिकारियों के आपसी समन्वय से इन्हें नेपाली रिश्तेदारों के घर जाने की अनुमति दी गई। पर्सा जिला के सहायक जिलाधिकारी व प्रवक्ता ललित बस्नेत ने बताया कि जिनके परिजन नेपाल में मौजूद हैं,वैसे भारतीय नागरिकों को उन्हें रिश्तेदारों को जिम्मे लगाया गया।ताकि,बॉर्डर खुलने के बाद घर जा सके।वहीं, पर्सा जिला की एसपी गंगा पंत ने बताया कि इन्होंने लॉकडाउन का उलंग्घन किया था। ये नेपाल के काठमांडू, पोखरा ,नारायघाट आदि स्थानों से आ...
पश्चिम बंगाल के 21  कामगारों को बीरगंज पुलिस ने बॉर्डर पार करते वक्त नियंत्रण में लिया!

पश्चिम बंगाल के 21 कामगारों को बीरगंज पुलिस ने बॉर्डर पार करते वक्त नियंत्रण में लिया!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
बीरगंज में पुलिस नियंत्रण में भारतीय मजदूर बीरगंज।(Vor desk)।नेपाल में लॉक डाउन में भारतीय मजदूर त्रासदी के शिकार हो रहे हैं। काम धंधे बन्द होने व भुखमरी से जूझ रहे भारतीय मजदूर लगातार पलायन कर देश वापसी की कोशिशों में हैं।ताकि घर पहुंच कर चैन से रह सकें।लेकिन,उनकी मुसीबतें कम नही हो रही।इसी क्रम में सीम सील होने व लॉकडाउन के बावजूद चोरी छिपे नेपाल से भारत आ रहे 21 भारतीय कामगारों को पर्सा पुलिस ने नियंत्रण में लिया है। सभी भारत के पश्चिम बंगाल के हैं ।जो पैदल सीमा पार करने की कोशिश में थे।इन्हें बीरगंज महानगरपालिका अंतर्गत ड्राईपोर्ट परवानीपुर सड़क स्थित रामगढवा के खुशी पेट्रोल पम्प निकट मंगलवार को पुलिस ने नियंत्रण में लिया।बताया गया कि सभी खेत व पगडंडी के रास्ते भारतीय सीमा तरफ आ रहे थे।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने इन्हें नियंत्रण में लिया।इन्होंने बताया कि हम सभी सर्वोत...
पूर्वी चंपारण में सभी दुकानों को खोलने का आदेश डीएम ने किया निरस्त,27 अप्रैल को जारी निर्देश ही रहेगा प्रभावी!

पूर्वी चंपारण में सभी दुकानों को खोलने का आदेश डीएम ने किया निरस्त,27 अप्रैल को जारी निर्देश ही रहेगा प्रभावी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतीहारी।( vor desk )। पूर्वी चंपारण जिले बुधवार से पुराने रोटेशन से ही व्यवसायिक प्रतिष्ठान खुलेगी।मंगलवार से प्रभावी होने वाले आदेश को जिला पदाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक ने निरस्त कर दिया है।कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।बताया गया है कि 3 मई को जिले में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजो के कारण खतरा मण्डरा रहा है।जब तक जिले में सभी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव नही हो जाता,स्थिति यथावत रहेगी।यानी 27 अप्रैल को निर्गत आदेश प्रभावी रहेगा। क्या 27 अप्रैल 2020 को जारी आदेश,जानिए रोटेशन: कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण एवं उक्त बीमारी से संभावित खतरे के मद्देनजर सम्पूर्ण बिहार में लॉक डाउन है। इस अवधि में खाद्यान्न, किराना, सब्जी, फल, दूध व दवा के प्रतिष्ठानों के खोलने का निर्देश प्राप्त है। उक्त निदेश के आलोक में पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने आंशिक संशोधन...
तस्करों ने किया एसएसबी व ग्रामीणों पर पथराव ,दर्जन भर लोग जख्मी !

तस्करों ने किया एसएसबी व ग्रामीणों पर पथराव ,दर्जन भर लोग जख्मी !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
सीमा सील होने व लॉक डाउन के बावजूद झड़प से तनाव रक्सौल।( vor desk )।भारत-नेपाल सीमावर्ती रक्सौल प्रखण्ड के नोनेयाडीह पँचायत अंतर्गत सहदेवा गांव में मंगलवार की अहले सुबह एसएसबी और नेपाली ग्रामीणों के बीच झड़प की घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गई।इस दौरान नेपाली तस्करों ने पथराव कर दिया।जिसमें दर्जन भर भारतीय नागरिक जख्मी हुए।तनाव इस कदर बढ़ गया था कि दोनों ओर के ग्रामीण भी आमने सामने आ गए थे।समय रहते पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बल के अधिकारी और प्रबुद्धजन,स्थानीय जन प्रतिनिधियों के पहल पर स्थिति नियंत्रित हो सका।बावजूद,तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इधर,इस वाक्ये को लेकर चर्चाओं व अटकलों का बाजार गर्म रहा।मामले को ले कर तरह तरह की बाते सामने आ रही है,जबकि, अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।क्योंकि,मामला दो देशों का है।सूत्रों ने बताया कि स्थानीय पुलिस-प्रशासन व एसएसबी अधिकारियो...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!