कोरोना संक्रमण के कारण हुई मौत के बाद रक्सौल प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को प्रदान किये 4- 4 लाख रुपये का चेक
रक्सौल।(vor desk)।इस बार स्वतंत्रता दिवस पर भी कोरोना संक्रमण के कारण आम लोगों को घरों में ही लॉक रहना पड़ा।सादगी के बीच यह राष्ट्रीय पर्व मनाया गया।इस अवसर पर बिहार सरकार ने कोरोना संक्रमण से मृत्यु के शिकार हुए लोगों के परिजनों के आंसू को पोछने का प्रयास किया।
रक्सौल प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को चार चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।बताया गया कि दो मृतकों के परिजनों को यह सहायता प्रदान की गई।
इसमे रक्सौल के वार्ड 16 के सुधा देवी( 48 ) व पनटोका के यादोलाल साह(60 ) के परिजनों को यह चेक प्रदान किया गया।
मृतिका के पति व भाजपा के कार्यकर्ता धुरुव सर्राफ ने जब चेक लिया तो उनके आंखों में आंसू आ गए।उन्होंने कहा कि इस विपदा की घड़ी में इससे पहले कोई सहायता नही मिली थी।उन्होंने बिहार सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।
जबकि, यादोलाल साह की विधवा पसपति देवी को चेक प्र...









