मधेशी सांसद प्रदीप यादव की पहल पर मैत्रिपुल व सड़क के नेपाली हिस्से को बनाया गया मोटरेबल!
रक्सौल।(vor desk)।भारत-नेपाल को जोड़ने वाले रक्सौल -बीरगंज मैत्री पुल को बदहाली से मुक्ति मिलने लगी है।इसके लिए लम्बे समय से सीमा क्षेत्र के लोग न केवल आवाज उठाते रहे हैं,बल्कि, आंदोलन भी होता रहा है।लेकिन,इसमे नेपाली पक्ष ने बाजी मारी है।हालांकि,भारतीय क्षेत्र में भी पुल मरम्मती व सड़क निर्माण शुरू हो गया है।
बता दे कि लम्बे अर्से से बदहाल व जर्जर इस पुल व जुड़े सड़क के भारतीय हिस्से के निर्माण के लिए जहां सीएम नीतीश कुमार के वर्चुअल शिलान्यास के बाद विधायक डॉ0 अजय सिंह ने मंगलवार को शिला पट्ट का अनावरण किया।और इसके साथ ही संजीत कुमार कंस्ट्रक्सन कम्पनी ने कार्य शुरू कर दिया।जिससे क्षेत्र में हर्ष है।ठेकेदार संजीत कुमार का कहना है कि इस सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण व पुल के रेलिंग व सड़क की मरम्मती की जाएगी।जिसका तकनीकी कार्य शुरू कर दिया गया है।अगले सप्ताह से विधिवत निर्माण का...









