कपड़ा के आड़ में ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़,25 करोड़ का 86 किलो ब्राउन सुगर फैमली का मादक पदार्थ बरामद!
रक्सौल(vor desk)। भारत नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती शहर रक्सौल में कपड़ा की तस्करी के आड़ में ड्रग्स के धंधे का खुलासा हुआ है।एसएसबी व कस्टम टीम ने 86 किलो400 ब्राउन शुगर फैमिली के मादक पदार्थ की बड़ी खेप बरामद हुई है। स्थानीय बाजार में इसकी कीमत 20 से 25 करोड़ और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 258 करोड़ के आसपास आंकी जा रही है।इस बरामदगी से सीमा क्षेत्र में सनसनी है।
मिली जानकारी के मुताबिक,कस्टम और एसएसबी की संयुक्त छापेमारी में उक्त सफलता मिली।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रक्सौल के सरिसवा नदी तट पर बसे रक्सौल के वार्ड 7 के अहरिवा टोला से लगे प्रेम नगर बस्ती में कस्टम और एसएसबी की टीम ने संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान कपड़े के बंडल जप्त किए गए।इसकी कीमत लगभग 18 लाख के आसपास मानी गई।तस्करों ने इस अभियान के क्रम में पथर व कीचड़ से हमला भी किया।एक भी तस्कर हाथ नही लगे।इसकी...









