Saturday, August 1

ब्रेकिंग न्यूज़

मधेशी सांसद प्रदीप यादव की पहल पर मैत्रिपुल व सड़क के नेपाली हिस्से को बनाया गया मोटरेबल!

मधेशी सांसद प्रदीप यादव की पहल पर मैत्रिपुल व सड़क के नेपाली हिस्से को बनाया गया मोटरेबल!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भारत-नेपाल को जोड़ने वाले रक्सौल -बीरगंज मैत्री पुल को बदहाली से मुक्ति मिलने लगी है।इसके लिए लम्बे समय से सीमा क्षेत्र के लोग न केवल आवाज उठाते रहे हैं,बल्कि, आंदोलन भी होता रहा है।लेकिन,इसमे नेपाली पक्ष ने बाजी मारी है।हालांकि,भारतीय क्षेत्र में भी पुल मरम्मती व सड़क निर्माण शुरू हो गया है। बता दे कि लम्बे अर्से से बदहाल व जर्जर इस पुल व जुड़े सड़क के भारतीय हिस्से के निर्माण के लिए जहां सीएम नीतीश कुमार के वर्चुअल शिलान्यास के बाद विधायक डॉ0 अजय सिंह ने मंगलवार को शिला पट्ट का अनावरण किया।और इसके साथ ही संजीत कुमार कंस्ट्रक्सन कम्पनी ने कार्य शुरू कर दिया।जिससे क्षेत्र में हर्ष है।ठेकेदार संजीत कुमार का कहना है कि इस सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण व पुल के रेलिंग व सड़क की मरम्मती की जाएगी।जिसका तकनीकी कार्य शुरू कर दिया गया है।अगले सप्ताह से विधिवत निर्माण का...
41लाख रुपये के मार्फिन के साथ एसएसबी ने छौड़ादानो में तस्कर को पकड़ा

41लाख रुपये के मार्फिन के साथ एसएसबी ने छौड़ादानो में तस्कर को पकड़ा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। भारत- नेपाल सीमा पर स्थित महुअवा व कोरैया एसएसबी के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर करवाई करते हुए 41 लाख 38 हजार के मार्फिन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए कोरैया एसएसबी कैंप के प्रभारी उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर नशीली समान लेकर नाहर के रास्ते कहीं जा रहे हैं। सूचना मिलते ही तुरंत महुआवा व कोरैया एसएसबी के जवानों ने करवाई करते हुए छौड़ादानो नहर चौक के पास से तस्करों को धर दबोचा गया। पकड़े गए तस्कर के पास से 165 ग्राम मार्फिन के साथ एक मोबाइल कुछ कैश भी बरामद किया गया है। जप्त किए गए मार्फिन की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में लगभग ₹4138100 आंका गया है ।इसमे तस्कर के पास से बरामद 3100 रुपये नकद भी शामिल है। तस्कर की पहचान शिवहर जिला के श्यामपुर भटहा निवासी रमेश चतुर्वेदी के रूप में हुई है।जिससे पूछताछ जारी है।...
रक्सौल के प्रखंड प्रमुख पद पर रामबाबू राय निर्विरोध निर्वाचित,मिल रही बधाई!

रक्सौल के प्रखंड प्रमुख पद पर रामबाबू राय निर्विरोध निर्वाचित,मिल रही बधाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
कुल 18 में 13 पंचायत समिति सदस्यों ने लिया मतदान में हिस्साप्रमुख संजीव सिन्हा उर्फ मुन्ना सिन्हा के निधन के कारण रिक्त हुए सीट पर हुआ चुनावआर ओ सह एस डी ओ ने नवनिर्वाचित प्रमुख को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिला दिया निर्वाचन प्रमाण पत्र रक्सौल। ( vor desk)।रक्सौल के प्रखंड प्रमुख का चुनाव बुधवार को सम्पन्न हुआ।जिसमें सिसवा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य राम बाबू राय निर्विरोध निर्वाचित हुए। उक्त चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव प्रेक्षक सह डी डी सी कमलेश कुमार सिंह की देखरेख में अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में संपन्न हुआ। रक्सौल प्रखंड प्रमुख के चुनाव में रामबाबू राय को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया ।इसकी पुष्टि निर्वाची पदाधिकारी सह एस डी ओ आरती ने दी। उन्होंने बताया कि चुनाव अपने निर्धारित समय प्रातः 10 बजे से आरंभ हुई।चुनाव में कुल 18 में 13 पंचायत समिति...
बिहार कैरिंग ट्रांसपोर्ट में छापेमारी,नेपाल भेजे जाने की तैयारी के क्रम में करीब 35 लाख का डुप्लीकेट गैस चूल्हा बरामद!

बिहार कैरिंग ट्रांसपोर्ट में छापेमारी,नेपाल भेजे जाने की तैयारी के क्रम में करीब 35 लाख का डुप्लीकेट गैस चूल्हा बरामद!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल भेजे जाने से पूर्व रक्सौल के ट्रांसपोर्ट से एक नामी कम्पनी के डुप्लीकेट गैस चूल्हा की खेप बरामद किए जाने से सनसनी फैल गई। सीमावर्ती शहर रक्सौल स्थित बिहार कैरिंग ट्रांसपोर्ट से उक्त गैस चूल्हा बरामद किया गया।जिसकी कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी जा रही है। बताया गया है कि दिल्ली से यहां पहुंचा गैस चूल्हा की खेप को नेपाल भेजा जाना था।जिसके लिए ट्रक पर लोडिंग भी की जा रही थी।लेकिन,इससे पहले ही छापेमारी हो गई और भांडा फुट गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के वार्ड नम्बर 7 स्थित दलित बस्ती में संचालित बिहार कैरिंग नामक ट्रांसपोर्ट में गुप्त सूचना पर छापेमारी में उक्त सफलता मिली। इसमे सूर्या फ्लेम नामक गैस चूल्हे के प्रसिद्ध ब्रांड का स्टिकर व लोगो लगा गैस चूल्हा बरामद हुआ। दिल्ली से आये सूर्या फ्लेम कम्पनी के निदेशक ए जी पाण्ड...
विधायक डॉ0 अजय ने किया 41 करोड़ की लागत से बनने वाले अनुमंडलीय अस्पताल समेत विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास!

विधायक डॉ0 अजय ने किया 41 करोड़ की लागत से बनने वाले अनुमंडलीय अस्पताल समेत विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*सीएम के वर्चुअल शिलान्यास के बाद विधायक डॉ0 अजय ने किया विभिन्न शिलापट्ट का अनावरण रक्सौल।(vor desk) आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के पूर्व शहर में श्रृंखला बद्ध रूप से शिलान्यास समारोह का उत्सवी दृश्य दिखा। भाजपा विधायक डॉ अजय कुमार सिंह ने अनुमंडलीय अस्पताल समेत विभिन्न सड़को का शिलान्यास किया।इस दौरान उपस्थित बीजेपी के कार्यकर्ता व समर्थकगण विधायक डॉ0 अजय सिंह जिंदाबाद,बीजेपी जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे। भाजपा कार्यकर्ता इस बात से काफी उत्साहित दिख रहे थे कि इस शिलान्यास के बाद सड़को का कायाकल्प हो जाएगा। उनका दावा था कि अब शहर सुंदर और सुविधायुक्त हो जाएगी।सड़को का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।जहां नही हुआ है,वहां,शीघ्र शुरू हो जाएगा।अब सपनो का रक्सौल बनेगा। बता दे कि विधायक डॉ अजय सिंह ने इन सड़कों को चकाचक बनाने की घोषणा की थी।इसी कड़ी में उन्होंने लंबे इंतजार के ...
सीएम नीतीश ने किया साढ़े पांच करोड़ की लागत से बने योजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन !

सीएम नीतीश ने किया साढ़े पांच करोड़ की लागत से बने योजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।(vor desk )।जलजीवन हरियाली योजना के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये रामगढ़वा प्रखंड के विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन किया । इस दौरान मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान रामगढ़वा प्रखंड के आदर्श पंचायत के रूप में ख्याति प्राप्त कर चुके चम्पापुर पंचायत के मनना गाँव मे मनरेगा योजना के तहत 20 लाख की लागत से बने पेवर ब्लॉक सह आदर्श तालाब व आत्मनिर्भर अभियान के तहत प्रवासियों द्वारा लगाए जा रहे हाट का उद्घाटन किया । चम्पापुर में बने स्वच्छता अभियान के छह सीट वाले सामुदायिक शौचालय , पखनहिया के मुड़वा में झलही सोती में चेकडैम सह पुलिया निर्माण प्राक्कलित राशि सैंतीस लाख ,शिव नगर पंचायत के लौकरिया पईन में साढ़े 19 लाख की लागत से बने चेकडैम सह पुलिया निर्माण ,चम्पापुर में मनरेगा भवन व पंचायत भवन पर वाटर हार्वेस्टि...
सपनों की रेल भारत से पहुंची नेपाल,जनकपुर वासियों ने किया जबर्दस्त स्वागत!

सपनों की रेल भारत से पहुंची नेपाल,जनकपुर वासियों ने किया जबर्दस्त स्वागत!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारत सरकार के सहयोग से जब नेपाल में एक दशक बाद जब ब्रॉड गेज पर दौड़ती हुई पहली रेल ट्रेन पहुंची तो जनकपुर स्टेशन पर लोगों का उत्साह देखते ही बना। हजारों की संख्या में लोग स्टेशन और आसपास के इलाकों में घंटों से खड़े रहकर रेल का भव्य स्वागत किया। रेल के स्टेशन पर आते ही लोगों ने ताली और सिटी बजाकर स्वागत किया। हर कोई इस रेल के साथ सेल्फी लेता हुआ दिख रहा था। नेपाल के लिए यह किसी सपने से कम नहीं था। भारत के सहयोग से आम नेपाली जनता का अपनी भूमि पर रेल चलने का सपना साकार हुआ। चीन नेपाल में रेल लाने की बात कह कर ठगता रहा है और भारत ने नेपाल में रेल की पटरी बिछाकर उस पर रेल चलाकर नेपाली जनता के वर्षों पुराने सपने को साकार कर दिया। इसके साथ ही अब नेपाल की सरजमीं पर रेल सेवा भी उपलब्ध हो गई है। इक्कीसवीं सदी में नेपाल भारत के बीच इस पहली रेल सेवा की शुरुआत हो...
मोबाइल छिनतई में पकड़े गए रक्सौल के युवक के पास से बरामद हुआ लोडेड देशी कट्टा

मोबाइल छिनतई में पकड़े गए रक्सौल के युवक के पास से बरामद हुआ लोडेड देशी कट्टा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(vor desk)।इन दिनों मोबाइल छीनतई की घटना बढ़ गई है।इसी क्रम में एक युवक को सोने का चैन व मोबाइल छीन कर भागते पकड़ा गया।जिसके पास से लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ।मामला रामगढ़वा थाना क्षेत्र के भैंसड़ा गाँव स्थित एनएच 28 पर रामगढ़वा से सुगौली सड़क खण्ड में घटी। सूत्रों ने बताया कि सुगौली की तरफ जा रहे एक बाइक सवार से सोने का चेन व मोबाइल छिनने के प्रयास में उक्त अपराधी को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया जिस।जिसे रामगढ़वा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया । घटना बुधवार की शाम करीब सात बजे की है। ग्रामीणों के सहयोग से पकड़े गए अपराधी गयास मिया के पास से रामगढ़वा पुलिस ने एक लोडेड देशी कट्टा भी बरामद भी किया है। गिरफ्तार अपराधी हरैया थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी रफीक मिया का पुत्र बताया जाता है। जबकि फरार अपराधी नागेश्वर महतो पिता सियाराम महतो ग्राम एकडेरवा हरैया के रूप में पहचान हुई है जो अपाच...
चम्पापुर में मनरेगा से बने पार्क का सीएम करेंगे उद्घाटन,डीएम कपिल शीर्षत अशोक ने किया निरीक्षण

चम्पापुर में मनरेगा से बने पार्क का सीएम करेंगे उद्घाटन,डीएम कपिल शीर्षत अशोक ने किया निरीक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
19सितम्बर को सीएम नीतीश कुमार करेंगे पार्क का उद्घाटन रक्सौल।(vor desk )।अक़्सर पार्क का नाम सुनते ही किसी शहर नाम जेहन में आता है। लेकिन नीतीश सरकार के ड्रीम प्रॉजेक्ट जलजीवन हरियाली योजना के क्रियान्वयन के बाद अब गाँव भी सुंदर और हरियाली पार्क से सुसज्जित होने लगा है। अनुमंडल के रामगढ़वा प्रखण्ड के चम्पापुर पंचायत अन्तर्गत मनना गांव में जलजीवन हरियाली योजना से पुराने तालाब को जीर्णोद्धार करके पार्क का निमार्ण मनरेगा के द्वारा कराया गया हैं। करीब 19 लाख 94 हजार के लागत से बना पार्क में लोगो को टहलने के लिए पक्का फुटपाथ के साथ आराम करने के लिए पक्का कुर्सी का भी निर्माण हुआ है। सड़क के दोनो किनारे पेड़ लगाए गए है। इस पार्क का उद्घाटन 19सितम्बर को 11 बजे बिहार के सीएम नीतीश कुमार रिमोट से करेंगे। उद्घाटन से पूर्व पार्क का निरीक्षण मोतिहारी डीएम कपिल शीर्षत ...
छौड़ादानों में अलग अलग जगहों से कुख्यात नक्सली समेत रक्सौल का युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

छौड़ादानों में अलग अलग जगहों से कुख्यात नक्सली समेत रक्सौल का युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
फ़ोटो:रक्सौल का युवक अरुण कुमार छौड़ादानो।(vor desk )।छौड़ादानो थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से गुरुवार को देसी पिस्तौल व कारतूस के साथ दो लोग पकड़े गए हैं। पकड़े गए लोगों में दरपा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित पिपरा गांव का रहने वाला कुख्यात नक्सली और हत्या तथा लूट जैसे कई कांडों का नामजद आरोपित जगन्नाथ साह भी शामिल है।जिसे दरपा थाना पुलिस ने छौड़ादानो पुलिस के सहयोग से तनकोनी गांव के सरेह से गिरफ्तार किया है। दरपा थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जग्रनाथ साह हथियार के साथ कहीं जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दरपा थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह और छौड़ादानो थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने छौड़ादानो व तिनकोनी गांव के बीच उसे धर दबोचा। तालाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचे व दो कारतूस बरामद किया गया है। इसके बाद उसे गिरफ्तार क...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!