Tuesday, March 10

ब्रेकिंग न्यूज़

लॉक डाउन में विद्युत विभाग के  200 विद्युतकर्मियों के बीच राहत सामग्री का वितरण!

लॉक डाउन में विद्युत विभाग के 200 विद्युतकर्मियों के बीच राहत सामग्री का वितरण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।कोरोना महामारी को लेकर जारी लॉक डाउन से उत्पन्न आर्थिक संकट के मद्देनजर बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक प्रत्यय अमृत के निर्देशानुसार विद्युत आपूर्ति प्रमंडल रक्सौल अंतर्गत कार्यरत 200 मानव बलों, सफाई कर्मियों, सुरक्षाकेर्मियों व वाहन चालकों के बीच गुरुवार को राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी खासे ख्याल रखा गया।बता दें कि प्रमंडल अंतर्गत कार्यरत कर्मियों के बीच पूर्व में मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया जा चुका है. वहीं राहत सामग्री में चावल, दाल, नमक, चना, सोयाबीन के साथ -साथ सरसो तेल व मसाले भी दिया गया। इससे प्रत्येक परिवारों के लिए करीब 20 दिनों के राशन का प्रबंध विभाग द्वारा किया गया है। इस बाबत रक्सौल प्रमंडल के कार्यपालक विद्युत अभियंता प्रदीप कुमार सुमन ने बताया कि प्रमंडल अंतर्गत ...
नेपाल के सिंधुपाल चौक जिले में 4.7 तीव्रता का भूकम्प ,अप्रैल में धरती डोलने से सहमे लोग!

नेपाल के सिंधुपाल चौक जिले में 4.7 तीव्रता का भूकम्प ,अप्रैल में धरती डोलने से सहमे लोग!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू।(vor desk )।नेपाल में अप्रैल माह में आये भूकम्प ने एक बार फिर सबको डरा दिया है।बताया गया है कि पूर्वी नेपाल में 4.7 तीव्रता के भूकम्प के झटके महसूस किए गए। देश के राष्ट्रीय भू विज्ञान केन्द्र ने बृहस्पतिवार को इस आशय की पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार भूकम्प काठमांडू से 120 किलोमीटर पूर्व में स्थित सिंधुपाल्चोक जिले में देर रात 12 बजकर 55 मिनट पर आया। इस दौरान कई लोग अपने घर से बाहर निकल आए। काठमांडू घाटी में भी भूकम्प के झटके महसूस किए गए। किसी तरह के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। गौरतलब है कि नेपाल में अभी तक का सबसे शक्तिशाली भूकम्प अप्रैल 2015 में आया था, जिसमें करीब 9,000 लोगों की जान चली गई थी। ...
रक्सौल पुलिस गीतों के जरिये कर रही अपील-“धीरे धीरे कोरोना को भगाना है,अपने देश को बचाना है!”

रक्सौल पुलिस गीतों के जरिये कर रही अपील-“धीरे धीरे कोरोना को भगाना है,अपने देश को बचाना है!”

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल थाना के सब इंस्पेक्टर मशरुर आलम गीत गा कर कर रहे हैं जागरुक,मिल रही शाबासी! रक्सौल।(vor desk)।नागरिक सुरक्षा के साथ ही रक्सौल पुलिस विश्वमहामारी कोरोना से जंग में भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।एक ओर जहां लॉक डाउन व बॉर्डर सील के बीच निरन्तर कर्तव्य निर्वहन में है।तो,'कोरोना फाइटरों' की यह टीम न केवल जरूरत मंदो की मदद में खड़ी दिख रही है,बल्कि,कला के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए लॉक डाउन के महत्व को समझा रही है।और लोगो को प्रेरित कर रही है कि सभी लोग घर मे लॉक रहें।सोशल डिस्टेंस का पालन करें। इस अभियान का मोर्चा रक्सौल थाना के सब इंस्पेक्टर मशरुर आलम ने संभाल रखा है।जिनकी एक कलाकार के रूप में गीत संगीत पर अच्छी पकड़ है। वे अपने गीत 'धीरे-धीरे कोरोना को भगाना है, अपने देश को बचाना है…बात ये सबको बताना है…अपने देश को बचाना है!' के जरिये कोरोना वायरस के प्रति जाग...
मुर्शीदा बाद एमपी के पहल पर रक्सौल में मजदूरों को ट्रस्ट ने दी मदद

मुर्शीदा बाद एमपी के पहल पर रक्सौल में मजदूरों को ट्रस्ट ने दी मदद

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।( vor desk )। रामेश्वर लाल गोविंद प्रसाद मस्करा चेरिटेबल ट्रस्ट ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद संसदीय क्षेत्र के लाल गोला थाना के 4 मजदूरों को राशन देने का कार्य किया।ट्रस्ट के संचालक रवि मस्करा ने बताया की रक्सौल में रेलवे ढाला पर ओवर ब्रिज के कार्य में वे कारीगर यहाँ आये थे,लॉकडाउन लग गया तो कंस्ट्रक्शन कंपनी पैसा नहीं दे रही,जिससे उन्हें खाने की समस्या हो गई।उन्होंने अपने घर मुर्शिदाबाद फ़ोन किया एवं अपने कांग्रेस के एमपी अधीर रंजन चौधरी से मदद मांगी।एमपी ने अपने टीम के माध्यम से हमारी संस्था से संपर्क किया और हमलोगों ने उनके आश्रम रोड़ स्थित आवास पर जाकर उनको राशन मुहैया कराया,तथा सभी प्रकार से मदद का भरोसा दिलाया।उनमें अमीनुल इस्लाम, रबीउल हक़, मंजूर अली तथा चक्रधर सिंह कारीगर थे। बधिर चाचा को पहुँचाया राशन ट्रस्ट के माध्यम से ट्रस्ट के सदस्यों ने जरूरतमंदो...
लॉक डाउन में वित्त रहित शिक्षण संस्थानों को  अनुदान की राशि का अविलम्ब भुगतान करे बिहार सरकार:प्रो0 डॉ0 अनिल

लॉक डाउन में वित्त रहित शिक्षण संस्थानों को अनुदान की राशि का अविलम्ब भुगतान करे बिहार सरकार:प्रो0 डॉ0 अनिल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश संयोजक प्रोफ़ेसर डॉ अनिल कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री बिहार सरकार को पत्र लिखकर शिक्षकों को भुगतान नहीं किये जाने पर चिंता व्यक्त की है । प्रो0 सिन्हा ने वित्त रहित शिक्षा नीति के तहत संचालित होने वाले लगभग 1450 शिक्षण संस्थानों को शीघ्रातिशीघ्र अनुदान की राशि का भुगतान करने का आग्रह किया है ।प्रो0 सिन्हा ने कहा है कि इन संस्थानों में कार्यरत कर्मियों की परीक्षा फल आधारित अनुदान दिया जाता है और वह भी विगत 6 वर्षों से नहीं दिया गया है। इंटर महाविद्यालय के शिक्षकों के लिए राज्य सरकार द्वारा चित्रित 630 करोड़ की राशि का भुगतान भी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति उच्च माध्यमिक द्वारा रोक रखा गया है। ज्ञातव्य है कि बिहार प्रदेश में लगभग 225 डिग्री कॉलेज 507 इंटर कॉलेज एवं 715 माध्यमिक स्कूल है। ये सभी वित्...
19 दिनों का लॉक डाउन:पीएम ने कहा-‘किसी कीमत नए क्षेत्रों में नही फैलने देना है करोना’!

19 दिनों का लॉक डाउन:पीएम ने कहा-‘किसी कीमत नए क्षेत्रों में नही फैलने देना है करोना’!

खास खबर, ब्रेकिंग न्यूज़
पीएम नरेंद्र मोदी नई दिल्ली।(vor desk )।पिछली बार पीएम मोदी ने 21 दिन का लॉकडाउन (Lockdown in India) किया था, जो आज खत्म हो रहा है। पीएम मोदी के संबोधन (Modi address to nation) से पहले ही कयास लगाए जा रहे थे कि लॉकडाउन और बढ़ेगा, जो बढ़ा भी। लेकिन बहुत से लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिर पीएम मोदी ने 19 दिन का लॉकडाउन किस हिसाब से लागू किया। ना तो ये तीन हफ्ते हैं, ना ही दो हफ्ते, ना ही महीना खत्म होने का दिन। सभी हैरान हैं कि आखिर 3 मई ही क्यों? 30 अप्रैल क्यों नहीं? या फिर 5 मई क्यों नहीं? आइए समझाते हैं ये 3 मई वाला गणित। * ये है 3 मई का गणितसरकार के सूत्रों की मानें तो 3 मई तक इसे बढ़ाने का फैसला केंद्र सरकार नहीं, बल्कि राज्यों का है। राज्यों ने ही सुझाया था कि इसे तीन मई तक बढ़ाया जाए। केंद्र सरकार तो लॉक अप्रैल तक ही बढ़ाने वाली थी, लेकिन 1 मई को विश्व मजदूर दिवस की छुट्टी...
नेपाल में 27 अप्रैल तक लॉक डाउन,अनिश्चित काल के लिए सीमा सील!

नेपाल में 27 अप्रैल तक लॉक डाउन,अनिश्चित काल के लिए सीमा सील!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
नेपाल के पीएम केपी ओली नेपाल में 15 लोगों में कोविड 19 की पुष्टि,इसमे 4 जमाती शामिल,आने वाले दिनों में मरीजो के बढ़ने के संकेत !खुली सीमा के रास्ते हो रही घुसपैठ से नेपाल में बढ़ा कोरोना का खतरा,बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त काठमांडू।(नेपाल)।( vor desk )।नेपाल ने भारत से लगने वाली अपनी सीमा को अनिश्चितकाल तक के लिए पूर्ण रूप से बन्द करने का फैसला किया है। नेपाल में रहे जमातियों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढने और उनके भारत में घुसने की कोशिश के मध्येनजर यह फैसला लिया गया है। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में नेपाल भारत की सीमा को पूर्ण रूप से सील करने का फैसला लिया गया है। साथ ही नेपाल ने तीसरी बार अपने यहां लॉकडाउन की अवधि को 27 अप्रैल तक के लिए बढाने का भी फैसला किया है। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज मस्जिद के तबलीगी ...
हरदिया गावँ में घर से भटकी लड़की को ग्रामीणों ने लिया नियंत्रण में,परिजनो की तलाश जारी!

हरदिया गावँ में घर से भटकी लड़की को ग्रामीणों ने लिया नियंत्रण में,परिजनो की तलाश जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
** रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल प्रखण्ड के हरदिया पंचायत स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरदिया में घर से भटकी हुई एक लड़की को ग्रामीणों ने नियंत्रण में लिया है।ग्रामीणों ने बताया कि लड़की से पूछने पर वह अपना नाम राधिका कुमारी बता रही है। पिता का नाम भी बताने में असमर्थ है।उसका कहना है कि मेरे घर मे मा बाप भाई कोई नही है।पता पूछने पर बताई कि मामा के यहाँ गम्हरिया रक्सौल में रहती हूं। मामा का नाम दिनेश यादव बता रही है।बताती है कि नकछेद टोला के प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है।लेकिन,ममहर का रास्ता भी बता नही पा रही।फिलहाल उसे स्थानीय मुखिया व ग्रामीणों ने नियंत्रण में ले कर परिजनों की तलाश शुरू की है।उनका कहना है कि वह मन्द बुद्धि प्रतीत हो रही है।( रिपोर्ट:राकेश कुमार ) ...
बीरगंज बना कोरोना हॉट स्पॉट: बीरगंज से लमकी पहुँची महिला काेराेना पाेजेटिव !

बीरगंज बना कोरोना हॉट स्पॉट: बीरगंज से लमकी पहुँची महिला काेराेना पाेजेटिव !

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़
बीरगंज ।( vor desk )।बीरगंज कोरोना वायरस का हॉट स्पॉट साबित हो रहा है। बीरगंज बॉर्डर पर एक चाय बेचने वाली महिला में कोरोना वायरस पीजिटिव की पुष्टि से हड़कंम्प मचा हुआ है। बताया गया है कि बीरगंज से नेपाल के पहाड़ी जिला कैलाली के लम्की गाँव पहुँची एक महिला में कोरोना पोजेटिव पाया गया है । लम्की चुहा नगरपालिका वडा नं. 1 भुरुवा की 65 वर्षीय वृद्धा में कोरोना पोजेटिव की पुष्टि हुई है । स्वाब संकलन करने वाले टीकापुर अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी के अनुसार यह महिला कोरोना पोजेटिभ पाई गई है। सूत्रों ने बताया कि बीरगंज बॉर्डर पर सामान्य चाय की दुकान चलाने वाली इस महिला के साथ 17 लाेग 20 दिन पहले लमकी पहुँचे। नेपाल भारत सीमा से आने के कारण उनलाेगों को जनप्रतिनिधियाें ने क्वारेन्टाइन में रखा । इसके बाद पिछले सप्ताह काठमाडु से आए स्वास्थ्यकर्मीयों की टोली ने क्वारेन्टाइन में रहे 51 लाेगाें में से 44 का...
भारत में घुसपैठ पर नजर रखेगी तीसरी आंख, भारत-नेपाल सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरे !

भारत में घुसपैठ पर नजर रखेगी तीसरी आंख, भारत-नेपाल सीमा पर लगे सीसीटीवी कैमरे !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल बॉर्डर पर लगा सीसीटीवी कैमरा रक्सौल।( vor desk )।पड़ोसी देश नेपाल के रास्ते भारत में "कोरोना संक्रमितों" को भेजे जाने की साजिश की आशंका के बाद भारतीय सीमा को पूर्णतः सील कर दिया गया है. एसएसबी और पुलिस के जवान सीमा पर घुसपैठ का प्रयास करने वालों पर नजर रख रहे है. बावजूद इसके भारत नेपाल की खुली सीमा पर निगरानी करना काफी परेशानियों से भरा हुआ है. पूर्वी चम्पारण के सीमा पर देनों देशो के गांव पूरी तरह से सटे हुए है. लिहाजा इसका लाभ घुसपैठिया उठा सकते है. जिसके मद्देनजर अब तीसरी आँख के सहारे निगरानी करने का फैसला जिला प्रशासन ने लिया है. रक्सौल और सिकरहना अनुमंडल के सीमाई क्षेत्र में लगेंगे कैमरा :. पूर्वी चम्पारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने रक्सौल और सिकरहना के अनुमंडल पदाधिकारी को नेपाल से सटे भारत के सीमावर्ती स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का आदेश दिया है, ताकि लॉकडाउन के...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!