Saturday, August 1

ब्रेकिंग न्यूज़

बीसीसीआई के अध्यक्ष गोपाल केडिया ने दी रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं!

बीसीसीआई के अध्यक्ष गोपाल केडिया ने दी रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )। उधमी तथा व्यवसायियों के हक हित के उद्देश्य से नव गठित रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के गठन से सीमा पार नेपाल स्थित बीरगंज के सभी उधमी तथा व्यवसायियों में हर्षोल्लास हैं। बीसीसीआई के अध्यक्ष गोपाल केडिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नव पदस्थापित अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता व उनकी टीम को सफल कार्यकाल के लिये शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सीमावर्ती रक्सौल के आर्थिक सामाजिक विकास और रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के संस्थागत विकास में आपकी भूमिका प्रभावकारी बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना की हमे अपेक्षा हैं । उन्होंने रक्सौल और वीरगंज (नेपाल)के आर्थिक व सामाजिक महत्व की दृष्टिकोण से आपसी समन्वय व सहयोग की प्रतिवद्धता जताते हुए कहा कि व्यवसायियों की समस्या समाधान में चेम्बर की भूमिका प्रभावकारी रहे ऐसी अपेक्षा सहित सफल कार्यकाल...
राजकीय रेल पुलिस ने किया सत्याग्रह एक्सप्रेस से 7 बोतल शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार

राजकीय रेल पुलिस ने किया सत्याग्रह एक्सप्रेस से 7 बोतल शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।बिहार में चुनाव की घोषणा के बाद रेल पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है।राजकीय रेल पुलिस ने सत्याग्रह एक्सप्रेस से शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। विशेष चेकिंग के दौरान उक्त सफ़लता मिली। मिली जानकारी के मुताबिक सत्याग्रह एक्सप्रेस के कोच संख्या B2की जांच में 7 बोतल शराब बरामद हुआ।जबकि शराब के साथ के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया । इसकी पुष्टि करते हुए राजकीय रेल थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास ने बताया कि दिल्ली से सत्याग्रह एक्सप्रेस से शराब लेकर आने के क्रम में बिकाश कुमार महतो ( रक्सौल के नागा रोड वार्ड नम्बर 23 निवासी) के पास से रॉयल   चेलेन्जर  375 एमएल का चार पीस,रॉयल चेलेन्जर के 180 एमएल का एक पीस ,एवं  सुरेश कुमार  पांडेय ( धोकराहाँ मझौलिया थाना निवासी) के पास  से कॉन्टेसा थ्री  एक्स  रम 750 एम एल का 2 पीस बरामद  किया गया...
एसएसबी ने आदापुर में 3 किलो गांजा के साथ एक कारोबारी को दबोचा

एसएसबी ने आदापुर में 3 किलो गांजा के साथ एक कारोबारी को दबोचा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।आदापुर एसएसबी 71 वीं बटालियन के बेलदरवा मठ सी कम्पनी के जवानों ने मंगलवार की देर शाम तीन किलो गांजा ( मादक पदार्थ) के साथ एक कारोबारी को बरवा चौक के समीप से पकड़ा। जिसे विभागीय कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस को सुपुर्द किया है। गिरफ्तार कारोबारी स्थानीय नकरदेई थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी 52 वर्षीय सुरेश गिरी है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने की है। मिली जानकारी के अनुसार बतौर कैरियर के रूप में नेपाल से उक्त गांजा की खेप लेकर भारतीय क्षेत्र में अन्यत्र पहुंचाने जा रहा था कि इसकी भनक एसएसबी के इंपेक्टर अजय कुमार को लगी, जिसके बाद एसएसबी द्वारा बिछाये गए जाल में उक्त कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया। ...
रक्सौल में विवाहिता ने फंदे से झूल कर दे दी जान, पुलिस कर रही मामले की जांच!

रक्सौल में विवाहिता ने फंदे से झूल कर दे दी जान, पुलिस कर रही मामले की जांच!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के बड़ा परेउवा में एक महिला ने फांसी लगा ली।इस सूचना से सनसनी रही।अटकलों का बाजार गर्म रहा। सूत्रों ने बताया कि बुधवार की शाम पांच बजे इस मामले की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई।वहीं,पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।घर मे मृत महिला का कोई परिजन नही पाया गया। बताया गया कि उक्त महिला की पहचान 25 वर्षीया तेतरी देवी ( पति प्रदीप राम) के रूप में की गई है। महिला परेउवा वार्ड 17 में किराया के मकान में रहती थी।मृत महिला का शव पंखा से झूलता पाया गया। अभी यह स्पष्ट नही है कि यह आत्म हत्या है या हत्या।प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि महिला ने पारिवारिक विवाद के बाद गले मे फंदा लगा कर अपनी इह लीला समाप्त कर ली।हालांकि,पूरा मामला जांच के बाद ही सामने आएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने की प्रक्रिया शुरू कर द...
चुनाव पूर्व रक्सौल पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में 20 लाख रुपये लिया नियंत्रण में,डिटेन कर जांच जारी

चुनाव पूर्व रक्सौल पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में 20 लाख रुपये लिया नियंत्रण में,डिटेन कर जांच जारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।चुनाव पूर्व रक्सौल पुलिस ने एक वाहन से 20 लाख रुपया नियंत्रण में लिया है।इस दौरान एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया है।पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक,रक्सौल -रामगढ़वा सड़क खण्ड अंतर्गत शहर के मुख्य पथ स्थित लक्ष्मीपुर में बने एसएसटी चेक पोस्ट पर यह रकम नियंत्रण में लिया गया।वहां ड्यूटी पर दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त अभियंता राज कुमार राय के साथ एएसआई संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन जांच की जा रही थी।जिसमे झारखंड नम्बर के एक चार पहिया वाहन को रोक कर जांच की गई।जिसमें यह रुपया मिला।वहीं नियंत्रण में लिए गए व्यक्ति ने बताया कि वो स्थानीय एक राइस मिल का स्टाफ है और उक्त रकम बैंक में जमा करने जा रहा था। उक्त रकम के साथ नियंत्रण में लिए गए व्यक्ति को रक्सौल थाना में ला कर पूछ ताछ की गई ।वहीं इसकी सूचना एसडीओ सह निर्वाची अधिक...
घर से मिली विवाहिता की लाश, पुलिस कर रही मौत के कारणों की तलाश!

घर से मिली विवाहिता की लाश, पुलिस कर रही मौत के कारणों की तलाश!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल प्रखंड के नोनेयाडीह पंचायत अंतर्गत अहिरवा टोला वार्ड नंबर 1स्थित एक घर से विवाहिता का शव मिलने सनसनी रही। शव की शिनाख्त अरुण यादव की पत्नी मनिषा यादव के रूप में की गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को रात्रि दस बजे उसके घर से शव बरामद किया । बताया गया कि सन्देहास्पद मौत की सूचना पर पुलिस ने जांच व कार्रवाई की प्रक्रिया शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मृतका के दाहिने बांह मे रक्षा सूत बांधने का निशान है ।जबकि गर्दन पर गम्भीर चोट के निशान हैं। मृतका मनीषा यादव पर्सा जिला ईनरवा नेपाल की निवासी है।जो बीरेंद्र यादव की पुत्री है।मृतका की शादी तीन वर्ष पूर्व अरुण यादव से हुई थी। पत्नी की हत्या के आशंका मे पति अरुण यादव को पुलिस ने हिरासत मे लेकर पुछताछ कर रही है। मृतका के भाई संजीव यादव ने पुलिस को आवेदन दिया है।जिसके आ...
बॉर्डर पर फिर जप्त हुआ 7.5 किलो प्रतिबंधित गांजा, नशीले पदार्थ के साथ दो युवक भी हिरासत

बॉर्डर पर फिर जप्त हुआ 7.5 किलो प्रतिबंधित गांजा, नशीले पदार्थ के साथ दो युवक भी हिरासत

ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।सीमावर्ती क्षेत्रों में नशाखोरी गिरोह का धंधा इन दिनों काफी फल-फूल रहा है। नशीले पदार्थों का जब्ती का कई नये नये मामले सामने आ रहे है।इसी दरम्यान नशीले पदार्थों के तस्करी को लेकर सशस्त्र सीमा बल अलर्ट पर है। इसी कड़ी में जिले के भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित जितना थाना क्षेत्र के बीजबनी में सुबह एक बाइक पर लदे 7.5 किलोग्राम प्रतिबंधित गांजा के साथ दो युवको को एसएसबी ने पकड़ा है। पकड़े गए गाजा का अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मूल्य 3 लाख रुपये बताया जाता है, मामले को लेकर एसएसबी 71वी बटालियन के सहायक कमांडेंट चंदन कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनो युवको की पहचान जितना थाना क्षेत्र के अगरवा निवासी के रूप में की गई है ।जो पकड़े गये नशीले पदार्थ के खेप को किसी व्यक्ति की डिलीवरी देने की बात बताई है, पकड़े गए युवक से आवश्यक पूछताछ की जा रही है। वही इस ज...
बिहार विधानसभा चुनाव एवं बॉर्डर सुरक्षा को लेकर एसएसबी , आरपीएफ और जीआरपी का हुआ कोर्डिनेशन मीटिंग!

बिहार विधानसभा चुनाव एवं बॉर्डर सुरक्षा को लेकर एसएसबी , आरपीएफ और जीआरपी का हुआ कोर्डिनेशन मीटिंग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसी एलर्ट मोड में है। रक्सौल सीमावर्ती शहर होने के कारण कई सुरक्षा एजेंसी यहाँ काम करती है। इसी को लेकर रक्सौल आरपीरफ पोस्ट पर एसएसबी इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा, आरपीएफ इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर राज कुमार और जीआरपी के सब-इंस्पेक्टर पंकज कुमार दास के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बिहार विधानसभा चुनाव और बॉर्डर सुरक्षा के परिपेक्ष में चर्चा हुई।सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रकार के महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर वार्तालाप हुई. चूँकि, बिहार में अगले माह अक्टूबर में विधानसभा के चुनाव होने जा रहें हैं, अत: अवैध कार्य में लिप्त लोग इस समय में अवैध सामग्रियों को लाने ले जाने का भरपूर प्रयास करते हैं ताकि चुनाव के परिणाम में प्रभाव बनाया जा सके.इसको रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया कि जितना हो सके अपराधिक कार्य...
कोरोना गाइड लाइन के अनुपालन के साथ हुआ ‘डमी मतदान’,एसडीओ आरती ने किया मतदाताओं को जागरूक!

कोरोना गाइड लाइन के अनुपालन के साथ हुआ ‘डमी मतदान’,एसडीओ आरती ने किया मतदाताओं को जागरूक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना काल मे चुनाव कराना बड़ी चुनौती बनी हुई है।जिसको देखते हुए निर्वाचन आयोग के द्वारा सुरक्षित मतदान के लिए तैयारी शुरू कर दी है।इसी क्रम में मंगलवार को रक्सौल प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय सेनुवरिया में अनुमंडल प्रशासन के द्वारा विधान सभा चुनाव 2020 के लिए मतदान का पूर्वाभ्यास कराया गया।मॉक ड्रिल अथवा डमी मतदान कार्य के तहत सभी प्रक्रिया यथावत रही,जिसमे सोशल डिस्टेंस के साथ सुरक्षा से ले कर वोटरों द्वारा मतदान तक की प्रक्रिया का का ट्रायल किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में निर्वाचन हेतु मतदान केंद्र बनाए गए थे। जहां पुलिसकर्मी के साथ मतदानकर्मी व ईवीएम मशीन समेत सभी सुविधाए मौजूद थीं। इस मॉक ड्रिल में बताया गया कि कोरोना काल में मतदान कैसे संपन्न कराना है।सुरक्षा कर्मियों,मतदानकर्मियों को कैसे अपनी भूमिका का निर्वहन करना है।मतदान केंद्र पर ...
पुलिस छापेमारी में 29 लीटर ब्रांडेड व नेपाली शराब के साथ शराब कारोबारी दिनेश प्रसाद गुप्ता गिरफ्तार!

पुलिस छापेमारी में 29 लीटर ब्रांडेड व नेपाली शराब के साथ शराब कारोबारी दिनेश प्रसाद गुप्ता गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।बिहार विधान सभा चुनाव 2020 की घोषणा होने के साथ ही प्रशासन ने शराब तस्करी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।इसी कड़ी में रक्सौल पुलिस ने रक्सौल बाजार में छापेमारी कर शराब की होम डिलेवरी करने वाले रैकेट का पर्दाफ़ास करते हुए 29 लीटर विदेशी व नेपाल निर्मित ब्रांडेड शराब की खेप बरामद किया है।साथ ही एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। बता दे कि इस बार चुनाव में शराब बंदी चुनावी मुद्दा है।सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबन्दी लागू की।जिससे महिलाएं ज्यादा खुश हैं।लेकिन,खुली सीमा के रास्ते हो रही शराब तस्करी व अवैध कारोबार यहां चुनौती बना हुआ है।वहीं,चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही समर्थको व वोटरों को शराब के जरिये रिझाने की कवायद व गुप्त पार्टी का दौर भी चल पड़ा है। इस क्रम में आदर्श आचार संहिता लागू होने व उच्चस्तरीय निर्देश पर प्रशिक्षु आईपीएस सह रक्सौल डीएसपी सागर ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!