चम्पारण की धरती से ‘गांधी बाबा’ ने किया मतदान की अपील, मास्क पहन कर पहुंचे बूथ,विविपैट का बटन दबा कर दिया वोट!
*गांधी जयंती पर रक्सौल में गांधी जी के अवतरित होने से विस्मित दिखे लोग,देखने और सुनने के लिए उमडा हुजूम
*गांधी बाबा ने मतदाताओं को किया जागरूक,मतदाता सहायता सह प्रशिक्षण केंद्र का फीट काट कर किया उद्घाटन
*मास्क पहन कर मतदान केंद्र पहुंचे महात्मा गांधी ने लाठी के सहारे चल कर दिया वोट,कहा-आप भी मताधिकार का प्रयोग कीजिये
रक्सौल।(vor desk )।बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को ले कर रक्सौल प्रशासन की ओर से गांधी जयंती पर आयोजित की गई मतदाता जागरूकता अभियान न केवल नजीर बना,बल्कि,चर्चे में आ गया।
यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मतदाताओं को जागरूक करते और स्वच्छ,निष्पक्ष,भयमुक्त चुनाव का वातावरण बनाते व इसके लिए आश्वस्त करते देखा गया।
गांधी जयंती के अवसर पर उनके प्रकट होने पर उन्हें देखने के लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी।जिसे उन्होंने सोशल डिस्टेंस मेंनटेन रखने की सलाह...









