Saturday, November 7

ब्रेकिंग न्यूज़

होली को लेकर लोगों में उत्साह, देर शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होलिका दहन आयोजित!

होली को लेकर लोगों में उत्साह, देर शाम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होलिका दहन आयोजित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रंगोत्सव यानी होली पर्व को लेकर शहर के स्टेशन रोड के रामजी सिंह चौक पर होलिका दहन का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के सभी लोगों ने हर्षोउल्लास के साथ डफली पर होली के गीत गाकर सबों ने होलीका पर्व को मनाया।जबकि नवविवाहिताओं ने सुहाग के जोड़े में होलिका की परिक्रमा कर सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद लिया। मौके पर उप सभापति पति सह भाजपा नेता बप्पी साह,पूर्व नगर पार्षद सह जद यू नगर अध्यक्ष सुरेश साह,प्रमोद सिकारिया, अशोक अग्रवाल, महेश अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता,अंजय हलवासिया सहित शहर के सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे। क्यों मनाया जाता है होलिका दहन : विजयादशमी की तरह होलिका दहन भी बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी की रात शुभ मुहुर्त पर पवित्र अग्नि जलाई जाती है। इस अग्नि में सभी तरह की बुराई, अहंकार और नकारात्मक...
अश्लील गाना बजाने पर वाहनों का परमिट रद्द करने का निर्णय स्वागत योग्य ,इससे लगेगी उच्छृंखलता पर लगाम !

अश्लील गाना बजाने पर वाहनों का परमिट रद्द करने का निर्णय स्वागत योग्य ,इससे लगेगी उच्छृंखलता पर लगाम !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
● अपनी संस्कृति को बचाने के लिए उच्छृंखलता पर लगाम लगाना जरूरी●अश्लील गानों की वजह से भोजपुरी भाषा भाषी क्षेत्रों की छवि पूरे देश में हो रही खराब● गाड़ियों में अश्लील गाना बजाने पर रोक राज्य सरकार का स्वागत योग्य निर्णय● इस अभियान को सफल बनाने में हर किसी का साथ जरूरी रक्सौल।( vor desk )।बिहार में ट्रक, बस, ऑटो में अश्लील गाना बजाने पर कार्रवाई किये जाने और गाड़ी का परमिट रद्द किये जाने का बिहार सरकार का निर्णय अत्यंत स्वागत योग्य निर्णय है। इससे निश्चित रूप से इस उच्छृंखलता पर लगाम लगेगी। लेकिन इस आदेश का अनुपालन केवल पुलिस और प्रशासन की जवाबदेही नहीं है। केवल गाड़ियों में ही नहीं, सार्वजनिक स्थलों पर भी ऐसे फूहड़ गीत बजाने वालों और इन गानों पर झूमने नाचने गाने वालों का बहिष्कार करके हम सब भी सरकार के इस निर्णय को सफल बनाने में कारगर भूमिका निभा सकते हैं। हमारे देश के व्रत त्...
रामगढ़वा में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला हिरासत में,पुलिस ने शुरू किया जांच पड़ताल!

रामगढ़वा में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला हिरासत में,पुलिस ने शुरू किया जांच पड़ताल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk)।होली के अवसर पर एक ओर प्रशासन शराब तस्करी व कारोबार पर नकेल में जुटा है।वहीं,दुसरीं ओर धंधेबाज बाज नही आ रहे।इसी क्रम में रक्सौल प्रशासन द्वारा शराब के धंधे पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए एक अभियान के तहत डीएसपी सागर कुमार झा के नेतृत्व में रामगढ़वा थाना क्षेत्र से बड़े पैमाने पर शराब बरामद किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़वा के नवकठवा से उक्त शराब की बरामदगी रविवार को हुई है। शराब के अवैध भण्डारण व अवैध कारोबार के आरोप में एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। इस बाबत डीएसपी सागर कुमार झा ने बताया कि रामगढ़वा के नवकठवा निवासी अनिता देवी के घर से छापेमारी कर 156.735 लीटर शराब बरामद किया गया है। इसके साथ ही मकान मालकिन अनिता देवी को भी हिरासत में ले कर जांच व आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस छापेमारी ...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया इंटर साइंस में सूबे में टॉप करने वाली रक्सौल की बेटी कल्पना को सम्मानित!

विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया इंटर साइंस में सूबे में टॉप करने वाली रक्सौल की बेटी कल्पना को सम्मानित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में बिहार में टॉप आ कर रक्सौल का नाम रौशन करने वाली कल्पना कुमारी को बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने सम्मानित किया । इस दौरान उन्होंने कल्पना को बुके व 5100 रुपया नगद प्रदान किया।साथ ही पिता को शॉल व बुुुके दे कर सम्मान किया । बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा रिजल्ट आने के बाद ऑटो चालक की पुत्री कल्पना के घर पहुंच कर बधाई देने वालो की कमी नही है।बेटी द्वारा अपनी मेहनत लगन से अपने माता पिता जो सम्मान दिलाया उससे माता पिता सहित परिजन काफी खुश है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा अपने सहयोगियों के साथ कल्पना कुमारी के घर बधाई देने के लिए पहुचे। विधायक ने दोनों बच्चियों यानी कल्पना और उसकी बड़ी बहन अर्चना ,दोनो को 5100-5100 रुपया नगद राशि व बुके प्रदान कर हौसला फजाई की। यहां बता दे...
नेपाल में भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा आजादी महोत्सव का शुभारंभ, बीरगंज में आयोजित हुई स्वतंत्रता दौड़!

नेपाल में भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा आजादी महोत्सव का शुभारंभ, बीरगंज में आयोजित हुई स्वतंत्रता दौड़!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। भारतीय महावाणिज्य दुतावास द्वारा वीरगंज में आजादी का महोत्सव( इंडिया@75 )का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर शुक्रवार को 'स्वतंत्रता दौड़ ' का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन भारतीय महावाणिज्यदूत नितेश कुमार व पर्सा जिला के प्रमुख जिलाधिकारी आसमान तामांग ने सँयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर की। इस दौड़ प्रतियोगिता में नागरिक समाज के सदस्य,जिला प्रशासन कार्यालय के कर्मी,डॉक्टर ,पत्रकार,व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शिरकत किया।इसमे भारतीय महावाणिज्य दुतावास के सभी अधिकारी व कर्मी भी शामिल हुए। दुतावास के सूचना अधिकारी बी.सुरेश कुमार ने बताया कि यह छोटी दूरी की चार किलोमीटर की दौड़ घण्टाघर चौक के पास अवस्थित भारतीय महावाणिज्य दुतावास कार्यालय गेट से शुरू हो कर पावर हाउस चौक से होते हुए वापस दुतावास कार्यालय गेट पर समाप्त हुई। मौके पर प...
रामगढ़वा प्रखंड प्रमुख शिव कुमारी देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव से सियासत गर्म!

रामगढ़वा प्रखंड प्रमुख शिव कुमारी देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव से सियासत गर्म!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
23 पंसस है प्रखंड मेंरामगढ़वा ।( vor desk )। पटना हाई कोर्ट के फैसले के बाद बहाल रामगढ़वा प्रखंड प्रमुख शिव कुमारी देवी के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों ने शुक्रवार को रामगढ़वा बीडीओ के पास एक अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आवेदन दिया है ।जिसके बाद प्रखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है । पंसस मोहम्मद इरफान,शुशील मिश्र,गीता देवी,धनिलाल साह, रीता देवी,अंजय कुमार आदि ने हस्ताक्षरयुक्त दिए । अविश्वास प्रस्ताव पत्र में बताया है कि वर्तमान प्रखंड प्रमुख के पद पर रहते हुए बीते दो माह से कोई बैठक नही कराया गया है जिसके कारण प्रखंड में विकास कार्य नही हो पाया है । साथ ही पारदर्शिता के आभाव के साथ ही कुव्यवस्था की स्थिति है।वहीं,प्रमुख पद पर होते हुए भी वर्तमान प्रमुख की उपस्थिति मात्र दस दिन ही प्रखंड कार्यालय में उपस्थित हुई है । यही नही पद की गरिमा भी प्रभावित ...
रक्सौल: ऑटो चालक की बेटी कल्पना बनी इंटर साइंस की बिहार टॉपर,अब ऑफिसर बनने की है तमन्ना!

रक्सौल: ऑटो चालक की बेटी कल्पना बनी इंटर साइंस की बिहार टॉपर,अब ऑफिसर बनने की है तमन्ना!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।इस एक बार फिर बिहार में इंटरमीडियट परीक्षा के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है।इसमे रक्सौल की बेटी ने भी इंटर साइंस में सूबे में चौथा स्थान ला कर रक्सौल समेत पूरे पूर्वी चंपारण का मान बढ़ाया है। मजे की बात यह है कि जिस कल्पना कुमारी ने यह मुकाम हासिल किया है,उसके पिता रक्सौल में ऑटो चलाते हैं।और मुश्किल में भी अपने बच्चों को पढ़ाने का हौसला नही छोड़ा है। यही कारण है कि मेधावी कल्पना ने अपनी कड़ी मेहनत से अपने माता पिता का नाम पूरे सूबे में रौशन किया है। कल्पना स्थानीय राजाराम साह महाविद्यालय की छात्रा है।जिसने महानगरों का मुंह नही देखा है।अब वह सिविल सर्विस कम्पीटिशन की तैयारी कर ऑफिसर बनाना चाहती है। परीक्षा परिणाम आने के साथ ही उसको बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। घर पर परिजन,इष्ट मित्र पहुंच गए।तो,गर्व से भर उठे ऑटो चालक पि...
आइसीपी के रास्ते हो रही कारगुजारियों का भंडाफोड़,एपीएफ ने किया धान लदे ट्रक से करोडो का कपड़ा बरामद!

आइसीपी के रास्ते हो रही कारगुजारियों का भंडाफोड़,एपीएफ ने किया धान लदे ट्रक से करोडो का कपड़ा बरामद!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।आर्म्ड पुलिस फोर्स ने एक भारतीय ट्रक को नियंत्रण में लिया है,जिसमे धान के नाम कपड़ा लदा था। ट्रक को नियंत्रण में ले कर जांच पडताल शुरू कर दी गई है।वहीं भारतीय ट्रक चालक सुनील यादव को भी हिरासत में लिया गया है।बताया गया है कि रक्सौल-बीरगंज आईसीपी के रास्ते उक्त ट्रक नेपाल गया था।इस तस्करी के बड़े खुलासे से सनसनी है।वहीं, आईसीपी के रास्ते हो रही कारगुजारियों की पोल भी खुल गई है। सूत्रों ने बताया कि उक्त ट्रक को येलो पेपर के तहत यह बता कर क्लियरेंस दिया गया था कि उस पर धान लदा था। जबकि, जांच में ट्रक की कीमत 1 करोड़ 38 लाख आंकी गई।जिसमे ट्रक 30 लाख व कपड़ा 1 करोड़ 5 लाख व धान 3 लाख का लदा पाया गया।कपड़ा की खेप में शर्टिंग शूटिंग,कुर्ती,सलवार सूट,साड़ी समेत 93 बंडल कपड़ा बरामद हुआ।इन्हें धान के बोरियों के नीचे छुपाया गया था। अधिकारियों के मुताबिक,पूछ त...
अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित,कोविड को ले कर होली मिलन समारोह नही मनाने के निर्देश

अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित,कोविड को ले कर होली मिलन समारोह नही मनाने के निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल स्थित अनुमंडल कार्यालय के सभागार में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक गुरुवार को आयोजित हुई।जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री आरती ने की। बैठक में डीएसपी सागर कुमार झा, भूमि सुधार उप समाहर्ता रामदुलार राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप सौरभ, अंचलाधिकारी विजय कुमार,अवर निर्वाची पदाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह समेत अनुमंडल क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। उक्त बैठक की शुरुवात अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री आरती ने गृह विभाग के द्वारा कोविड-19 सबंधित जारी दिशा निर्देश से अवगत कराने के साथ किया। इस क्रम में बताया गया कि कोविड संक्रमण के नए वेब को देखते हुए होली मिलन समारोह या अन्य कोई बैठक,सार्वजनिक कार्यक्रम,सभा या अन्य समारोह आयोजित नही करना है। साथ ही डीजे एवं लाउडस्पीकर का प्रयोग होली एवं शब-ए-बारात में नहीं क...
भारत-नेपाल जनस्तर सम्बंध की मजबूती को ले कर हुई गोष्ठी, बॉर्डर के हालात पर जताई गई चिंता!

भारत-नेपाल जनस्तर सम्बंध की मजबूती को ले कर हुई गोष्ठी, बॉर्डर के हालात पर जताई गई चिंता!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )।चम्पारण के महत्वपूर्ण सीमावर्ती शहर रक्सौल में बरिष्ठ समाजसेवी एवं भारत- नेपाल मैत्री के अभियंता महेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में दोनों देशों के जनसम्बन्ध को मजबूत बनाने को लेकर गंभीर विमर्श किया गया । बैठकी में इस बाबत संजीदगी से चर्चा हुई कि भारत- नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा को कोरोना महाविपत के समय सील किया गया,लेकिन, उसके बाद से इसे पूर्व स्थिति में नेपाल की ओर सामान्य नहीं बनाया गया है । नेपाल सरकार कई तरह की अड्चन पैदा कर रही है । इससे सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले स्थायी बासिदो को दैनिक जीवन में कठिनाई भुगतान पर रहा हैं । बैठक में भारत की ओर से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम विहारी , विपी कोइराला भारत - नेपाल स्टडी सेंटर पटना के प्रमुख प्रोफेसर नवल किशोर चौधरी, प्राचार्य रविन्द्र कुमार चौधरी, प्रोफेसर नेहाल अहम...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!