रक्सौल में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न!
*रक्सौल में हुआ तकरीबन 57.9 व नरकटिया में 54.5 प्रतिशत मतदान
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल विधान सभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से मतदान सम्पन्न हो गया।मॉक ड्रिल के बाद मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।जो शाम 6 बजे तक जारी रहा।हालाकि, शहर के हजारीमल हाई स्कूल व आर्य समाज स्कूल केंद्र समेत विभिन्न मतदान केंद्रों पर करीब 20 मिनट विलम्ब से मतदान शुरू हुआ।तकनीकी कारणों के अलावे ठंड के प्रतिकूल मौसम ने भी मतदान की रफ्तार धीमी की।
कोरोना संक्रमण को ले कर चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के विपरीत कई बूथ पर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई गई।रक्सौल के आदर्श मतदान केंद्र पर इंफ्रारेड थर्मल थर्मामीटर से प्रत्येक मतदाता की स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया गया।सैनिटाइज किया गया।ग्लोब्स दिया गया।लेकिन, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के अनेको बूथ पर थर्मल थर्मामीटर से स्क्रीनिंग की प्रक्रिया नही दिखी।
...









