Wednesday, March 11

ब्रेकिंग न्यूज़

जब तक जिंदा रहूंगा तब तक चम्पारण की सेवा करता रहूंगा-” मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

जब तक जिंदा रहूंगा तब तक चम्पारण की सेवा करता रहूंगा-” मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वर्चुअल सम्मेलन में जिलाध्यक्ष भुवन पटेल बिहार में लहर भी होगी,ललकार भी,2020 में नीतीश सरकार भी:भुवन पटेल रक्सौल।(vor desk )। रविवार को सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्चुअल सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बिहार के प्रगति -समृद्धि का संकल्प दुहराया और कहा कि चंपारण के उत्थान के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। पूर्वी चंपारण जिला के सभी पदाधिकारी,कार्यकताओं,बूथ अध्यक्षों,बूथ सचिवों को उन्होंने" वर्चुअल सम्मेलन" के माध्यम से संबोधन किया और कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। https://youtu.be/SpMMffXq57s सुनिए विडिओ/सब्सक्राइब करें यू ट्यूब चैनल-voice of raxaul खास यह था कि जनता दल यू के पूर्वी चंपारण के जिलाध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल अपने गृह क्षेत्र रक्सौल स्थित अपने आवास पर इस वर्चुअल सम्मेलन में शरीक हुए।सोशल डिस्टेंस बना कर टीम वर्क के बीच सम्बोधन के मुताबिक,होम वर्क...
नेपाल से नङ्गे पावँ लौट रहे भारतीय नागरिक, एसएसबी जवान पहना रहे चप्पल!

नेपाल से नङ्गे पावँ लौट रहे भारतीय नागरिक, एसएसबी जवान पहना रहे चप्पल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।वन्दे भारत योजना के तहत नेपाल से भारतीय नागरिकों की वतन वापसी हो रही है।आने वाले नागरिकों में बड़ी संख्या में मजदूर-कामगार हैं।जिनका दुःख देखने के बाद आंखों से आंसू निकलना तय है। मजदूरों की तमाम पीड़ाओं के बीच उनके पैर के छाले उनका दर्द ए हाल को बयां कर जाते हैं।इसके लिये कुछ कहने की जरूरत नही होती। यह विडंबना ही है कि एक ओर रक्सौल आइसीपी गेट पर नेपाल की तरफ लिखा हुआ साइन बोर्ड अंकित है-"भारत गण राज्य में आपका स्वागत है! दूसरी ओर नङ्गे पावँ लौटते महिला पुरूष है।जो मजदूर हैं।मजबूर है।लॉक डाउन ने उन्हें 'बिल -बिला' दिया है। यह कोई फिल्मी कहानी नही,हकिकत है!बिना चप्पल आ रहे सैकडो लोगों की इस व्यथा ने झकझोड़ कर रख दिया है। आइसीपी की सड़कों पर तारकोल और तपती गर्मी ने इन्हें बेहाल कर रखा है। इसको देखते हुए एसएसबी 47 वी बटालियन के कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा...
कपड़ा के बोरा व बाइक की टँकी से एपीएफ ने बरामद किया साढ़े सैंतीस लाख रुपये!

कपड़ा के बोरा व बाइक की टँकी से एपीएफ ने बरामद किया साढ़े सैंतीस लाख रुपये!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।आर्म्ड पुलिस फोर्स ने बारा व पर्सा जिला में अलग अलग अभियान चला कर करीब साढ़े सैंतीस लाख रुपये नेपाली मुद्रा बरामद किया है।बताया गया है कि उक्त रकम हुंडी का है।इसका कोई वैध स्तोत्र नही बताने व चोरी छिपे ले जाने के क्रम में पकड़े जाने के बाद आर्म्ड पुलिस फोर्स सख्त है।वही कारोबारियों में हड़कम्प है। बताया गया है कि बारा जिला के सिम्रौनगढ नगरपालिका–वार्ड 6 अमरपुर से 15 लाख नगद के साथ तस्करी का अवैध कपड़े बरामद किया गया है । सूत्रों के मूताबिक , उक्त कपड़ा बिना भंसार के अवैध रास्ते होते हुए भारत से तस्करी कर ले जाया जा रहा था।आर्म्ड पुलिस फोर्स के एसपी दिग्विजय सुवेदी ने कहा है कि कपडे के साथ बोरे में पैसा भी लाया जा रहा था ।पुलिस ने कहा है कि शनिबार सुबह गस्ती के क्रम में पुलिस को देकर एक व्यक्ति कपडे और रकम छोड़ कर फरार हो गया, उसके बाद पुलिस ने उक्त सामाग्री अपने...
‘कोरोना माई’ की पूजा से ‘कोरोना ‘भगाने की होड़, अंधविश्वास के गिरफ्त में सीमा क्षेत्र की महिलाएं!

‘कोरोना माई’ की पूजा से ‘कोरोना ‘भगाने की होड़, अंधविश्वास के गिरफ्त में सीमा क्षेत्र की महिलाएं!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।एक ओर पूरी दुनियां के वैज्ञानिक कोरोना वायरस के उपचार के लिए वैक्सीन की खोज करने में लगे हुए हैं ।तो,दूसरी ओर कोरोना के नाम पर अंधविश्‍वास भी फैलने लगा है।रक्सौल व सीमा पार नेपाल के बीरगंज समेत सीमाई इलाके में महिलाएं 'कोरोना पूजा' में जुटी हुई हैं।यही नही बरसात में भी वे छाता लगा कर पूजा अर्चना में जुटी हुई हैं। बताया गया है कि रक्सौल के कुछ गांवों की महिलाएं 'कोरोना माई' की पूजा नौ लड्डू और नौ लौंग,नौ पान का पता, नौ सुपारी,नौ फूल समेत अन्य पूजा सामग्री चढ़ा कर रही हैं।इसमे रक्सौल शहर भी अछूता नही है।मौजे में रेलवे पोखरा के किनारे महिलाओं द्वारा कोरोना देवी की पूजा की सूचना है।तो,उसी तरह पनटोका, हरैया सीवान टोला समेत दर्जनों गावँ में कोरोना माई की पूजा किये जाने का समाचार मिल रहा है।सूत्रों ने बताया कि पूर्णिमा के अवसर पर पूजा अर्चना की विशेष होड़ रही।महिलाएं...
अनियंत्रित कार ने दो बाइक में मारी टक्कर,बैंक प्रबंधक समेत दो जख्मी, कार चालक पुलिस नियंत्रण में!

अनियंत्रित कार ने दो बाइक में मारी टक्कर,बैंक प्रबंधक समेत दो जख्मी, कार चालक पुलिस नियंत्रण में!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।काठमांडू-दिल्ली सड़क मार्ग के रक्सौल रामगढ़वा सड़क के नयकाटोला में एक कार और दो बाइक की भिड़ंत में हुई दुर्घटना में एक बैंक प्रबंधक समेत दो लोग घायल हो गए।घटना शनिवार की शाम में घटित हुई। बताया गया कि रक्सौल की ओर से एक कार तेजी से रामगढ़वा की ओर जा रही थी।वहीं,विपरीत दिशा से दो बाइक सवार आ रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार इतनी तीव्र गति में थी कि संतुलन बिगड़ा और दोनों बाइक में टक्कर मार दी।जबकि, दोनों बाइक चालक ड्राइविंग नियम का पालन कर रहे थे। इस घटना में बाइक से आ रहे रामगढ़वा के अहरौलिया स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण विकास बैंक के प्रबन्धक दिनेश कुमार घायल हो गए।वे बैंक से ड्यूटी कर रक्सौल अपने आवास आ रहे थे।वहीं,रक्सौल के इस्लामपुर निवासी युवक भी बुरी तरह घायल हुआ।एक ओर दिनेश कुमार को एसआरपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।जहां वे खतरे से बाहर बताये ग...
बिजली विभाग से आंख मिचौली का खेल पड़ा महंगा , साढ़े तीन लाख के राजस्व क्षति को लेकर हुआ प्राथमिकी दर्ज!

बिजली विभाग से आंख मिचौली का खेल पड़ा महंगा , साढ़े तीन लाख के राजस्व क्षति को लेकर हुआ प्राथमिकी दर्ज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(vor desk )।शहर के नागा रोड स्थित एक आवासीय मकान को लेकर चल रहे आपसी पारिवारिक विवाद में विद्युत विभाग को मोहरा बनाना महंगा पड़ा है। जिसको लेकर विद्युत विभाग के द्वारा मकान के कथित तीनों दावेदारों के विरुद्ध स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें विभाग ने बतौर जुर्माना 3 लाख 39 हजार 5 सौ 88 रुपये क्षति पूर्ति का दावा ठोका है। जानकारी के अनुसार उक्त मुहल्ले के एक आवासीय मकान पर मालिकाना हक को लेकर श्रीनिवास प्रसाद सर्राफ, त्रिपुरारी साह व राजाबाबू कुमार के बीच वर्षो से विवाद चला आ रहा है, जो फिलहाल न्यायालय में लंबित है। वहीं उक्त तीनों दावेदारों के द्वारा विद्युत विभाग को मोहरा बनाते हुए एक-दूसरे के विद्युत कनेक्शन को अवैध करार देते हुए विभाग सहित न्यायालय में चुनौती दी गई थी।तत्पश्चात विद्युत विभाग द्वारा तीनों कनेक्शन को गत 14 जनवरी को ही विच्छेदित कर दि...
राशन में अनियमितता की शिकायत के बाद एसडीओ सुश्री आरती सख्त,भेलाही के पांच डीलरों को 24 घण्टे में स्पष्टीकरण देने का आदेश!

राशन में अनियमितता की शिकायत के बाद एसडीओ सुश्री आरती सख्त,भेलाही के पांच डीलरों को 24 घण्टे में स्पष्टीकरण देने का आदेश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk )।प्रखंड के भेलाही पंचायत मे जन वितरण प्रणाली दुकानदारो के द्वारा मनमाने ढंग से राशन वितरण से सबन्धित ग्रामीणों के द्वारा मिली शिकायत के बाद एसडीओ सुश्री आरती ने सम्बंधित डीलरों से 24 घण्टे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। बता दे कि इस मामले को लेकर प्रभारी एमओ संतोष कुमार के द्वारा भेलाही पंचायत में पहुंच कर शिकायत सुनी गई। औचक निरक्षण किया गया किया था ।जिसमे प्रथम दृष्ट्या जाँच मे डीलर के यहाँ के गड़बड़ी पाया गया था। जाँच के प्रक्रिया मे भेलाही पंचायत मे पांच डीलर के विरुद्ध शिकायत दर्ज की गई ।इन लोगो के द्वारा मूल्य एवं भंडार प्रदर्शन पट्ट पर सभी सूचनाएं सही नही पाई गई। राशन कार्ड होने के बावजूद भी राशन कार्डधारियों को राशन नही दिया गया। लाभुकों के साथ अभद्र व्यव्हार किया जाता है। प्रति यूनिट तय मात्रा ना देकर लाभुकों को कम अनाज दिया जाता हैं ।कुछ लाभुकों को अनाज न...
रक्सौल के शीतलपुर में अज्ञात बलेरो ने बच्ची को रौंदा,दर्दनाक मौत!

रक्सौल के शीतलपुर में अज्ञात बलेरो ने बच्ची को रौंदा,दर्दनाक मौत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।लॉक डाउन में ढील मिलते ही वाहन चालकों की मनमानी शुरू हो गई है।और इस पर नियंत्रण की कोई पहल नही हो रही।इसी क्रम में रक्सौल थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में एक बलेरो वाहन ने एक बच्ची को रौंद डाला।उक्त 7 वर्षीया नाबालिग बच्ची की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बाद में उसे डंकन अस्पताल लाया गया।जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका की पहचान शीतलपुर गाँव निवासी सेराजुल मियाँ की पुत्री के रूप में हुई है। अब तक बलेरो चालक पुलिस पकड़ से बाहर है। ...
एसडीओ सुश्री आरती उवर्रक की कालाबाजारी के खिलाफ सख्त, रक्सौल व छौड़ादानों में उवर्रक विक्रताओं के यहाँ छापेमारी!

एसडीओ सुश्री आरती उवर्रक की कालाबाजारी के खिलाफ सख्त, रक्सौल व छौड़ादानों में उवर्रक विक्रताओं के यहाँ छापेमारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।लॉक डाउन में एक ओर जहां सरकार कृषि और कृषकों की बेहतरी के लिये प्रयास कर रही है,तो,सीमावर्ती रक्सौल में उवर्रक की कालाबाजारी जारी है।इस सूचना पर सक्रिय एसडीओ आरती कुमारी ने रक्सौल अनुमण्डल स्तर पर कालाबाजारी के खिलाफ अभियान शुरू किया है।पूर्वी चंपारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश पर उन्होंने रक्सौल के बैंक रोड स्थित मेसर्स श्री खाद स्टोर्स तथा मेसर्स चंपारण फर्टीलाइजर के यहाँ अचानक पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। बताया गया कि इस दौरान अपर अनुमंडल पदाधिकारी सर्वेश कुमार, इंस्पेक्टर अभय कुमार, कृषि पदाधिकारी रविन्द्र कुमार आदि शामिल थे। इस क्रम में एसडीओ सुश्री आरती ने बताया कि उवर्रक की कालाबाजरी की सूचना मिली है।इसी मामले को ले कर जांच पड़ताल शुरू की गई है।उन्होंने बताया कि उक्त विक्रेताओं का गोदाम मोतिहारी में है। उवर्रक के स्टॉक व सेल से सम्बंधित...
सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे डीसीएलआर मनीष कुमार, सरकारी वाहन में ट्रैक्टर ने मारी ठोकड,पुलिस ने शुरू की कार्रवाई!

सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचे डीसीएलआर मनीष कुमार, सरकारी वाहन में ट्रैक्टर ने मारी ठोकड,पुलिस ने शुरू की कार्रवाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
लॉक डाउन में बिना नम्बर व लाइसेंस के चल रहा था ट्रैक्टर,पुलिस ने शुरू की जांच व कार्रवाई रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के डीसीएलआर मनीष कुमार सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गए।तीव्र गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनके वाहन में जोरदार ठोकड मार दी।ड्राइवर की सूझ बूझ से हादसा टल गया,वरना,वाहन के परखच्चे उड़ जाते।इस दुर्घटना में उन्हें काफी चोट आई है।वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है।घटना गुरुवार की सुबह तब घटित हुई,जब वे नेपाल से वतन लौटने वाले भारतीय नागरिको के लिए जारी ' वन्दे भारत मिशन 'के मामले की मॉनिटरिंग के लिए रक्सौल इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट जा रहे थे।इसी क्रम में आइसीपी बाइपास रोड में घटना घटी।ट्रैक्टर हवाई अड्डा से बाइपास रोड पर तेजी से चढ़ते हुए ठोकड मार दी। घटना के बाद उन्हें रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ राजीव रंजन व अमित जायसवाल ने उनका उपचार किया । पीएचसी के प्रभारी चि...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!