Sunday, August 2

ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल के 23 वें तीर्थकर पारसनाथ की जयंती मनाई गई,प्रदेश 2 के मुख्यमंत्री लालबाबू राउत हुए शामिल

नेपाल के 23 वें तीर्थकर पारसनाथ की जयंती मनाई गई,प्रदेश 2 के मुख्यमंत्री लालबाबू राउत हुए शामिल

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
बीरगंज।(vor desk )। नेपाल में 23 वें तीर्थकर भगवान पारसनाथ की जयंती शनिवार को मनाई गई है ।जैन तीर्थ की दृष्टि से नेपाल का तराई क्षेत्र का नाम आदर से लिया जाता है ।यहां के प्रदेश 2 को 23वें तीर्थकर मल्लीनाथ और 21 वें तीर्थकर नेमिनाथ को जन्म देने का गौरव प्राप्त है ।यह प्रदेश तीर्थंकरों के तपोविहार के रूप में भी प्रसिद्ध है ।नेपाल में जहां जैनों की पुण्यभूमि है, वहीं वह जैन धर्म की सृष्टि और स्थिति भूमि भी है । कार्यक्रम में प्रदेश 2 के मुख्यमंत्री लालबाबु राउत ने कहा - 'प्रदेश सरकार इस जैन तीर्थ महुवन को विकास के लिए एक मास्टर प्लान पर काम कर रही है । 'उन्होंने इस जगह को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर " अहिंसा भूमि' के रूप में पहचान स्थापित करने के लिए योजनाबद्ध विकास पर जोर दिया  । समारोह में भारत सरकार के नेपाल स्थित महावाणिज्य दूत नितेश कुमार ने नेपाल- भारत सांस्कृतिक सम्बन्ध पर प्र...
डीएम ने की पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा, मार्च में दिया जाएगा नामांकन का प्रशिक्षण

डीएम ने की पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा, मार्च में दिया जाएगा नामांकन का प्रशिक्षण

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी। (vor desk )।जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर निर्वाची पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की गई। इस दौरान प्रखंड वार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी श्री अशोक ने पंचायत चुनाव को ले अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। समीक्षा में पाया गया कि मतदाता सूची विखंडीकरण का कार्य पूर्ण हो गया है। सभी डाटा 12 जनवरी तक अपलोड कर लिये जाएंगे। प्रारूप मतदाता सूची का मुद्रण 13 से 18 जनवरी जनवरी तक होगा। मैट्रिक परीक्षा के बाद मार्च के प्रथम सप्ताह में मतदान कर्मियों को नामांकन कार्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ...
संयम व मुस्तैदी से टीकाकरण की परीक्षा में होना होगा उतीर्ण:बीडीओ सन्दीप सौरभ

संयम व मुस्तैदी से टीकाकरण की परीक्षा में होना होगा उतीर्ण:बीडीओ सन्दीप सौरभ

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*कोविन यानी कोविड पर विजय के लिए प्रखण्ड स्तरीय कार्य दस्ता बल की बैठक *16 जनवरी से रक्सौल में शुरू हो सकता है कोविन टीकाकरण, पीएचसी में सभी तैयारी पूरी रक्सौल।(vor desk )।'कोविन'यानी 'कोविड पर विजय' के मूलमंत्र के साथ रक्सौल पीएचसी में शनिवार को प्रखण्ड स्तरीय कार्य दस्ता बल ( बीएलटीएफ )की चौथी बैठक आयोजित हुई।जिसकी अध्यक्षता रक्सौल के बीडीओ सन्दीप सौरभ ने की।उन्होंने इस मौके पर कहा कि कोविड एक लाइलाज बीमारी थी,लेकिन,अब हम इलाज की दिशा में बढ़ रहे हैं।कोविड वैक्सीन का ट्रायल फेज पूरा हो चुका है।जिले में तीन जगहों पर ड्राई रन का आयोजन भी किया जा चुका है।टीकाकरण के लिए स्थल चयन,मेडिकल टीम समेत अन्य आवश्यक तैयारी भी पूरी कर ली गई है। निर्देश मिलते टिकाकरण शुरू हो जाएगा।आगामी दिनों शुरू होने वाला टीकाकरण भी 'परीक्षा'की तरह है।जिसमे संयम,धैर्य व मुस्तैदी से इसमे उतीर्ण होना है।त...
रक्सौल के कौवा धांगड़ में 35 वर्षीय अज्ञात महिला शव मिलने से सनसनी,निर्मम हत्या की घटना से दहशत

रक्सौल के कौवा धांगड़ में 35 वर्षीय अज्ञात महिला शव मिलने से सनसनी,निर्मम हत्या की घटना से दहशत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में एक महिला की निर्मम हत्या कर शव फेंके जाने की घटना से सनसनी है। शुक्रवार की सुबह यह मामला सामने आते ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।सवाल उठने लगे कि आखिर यह महिला कौन है?हत्या क्यों और किसने की? बताते है कि पलनवा थाना क्षेत्र के कौवा धांगड गाँव में नहर के साईफन के सटे पश्चिम सोनालाल यादव के गन्ना के खेत मे शुक्रवार को एक अज्ञात 35 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ। उक्त महिला के गर्दन को धारदार हथियार से काट दिया गया है।घटनास्थल से एक खटका वाला रामपुरी चाकु( डाइगर )भी बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वही,अब तक उक्त महिला की पहचान नही हो पाई है।महिला पिला समीज -काला सलवार व उजला स्वेटर पहनी हुई है। इस बाबत डीएसपी सह प्रशिक्षु आईपीएस सागर कुमार झा का कहना है कि72 घंटे तक महिला...
बीरगंज की एसपी गंगा पन्त समेत 30 एसपी का ट्रांसफर, नए एसपी होंगे बेल बहादुर पांडे

बीरगंज की एसपी गंगा पन्त समेत 30 एसपी का ट्रांसफर, नए एसपी होंगे बेल बहादुर पांडे

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
बीरगंज एसपी बेल बहादुर पांडे बीरगंज।(vor desk)।संसद विघटन व चुनाव की घोषणा के बाद नेपाल के गृह मंत्रालय ने पर्सा व बारा जिला समेत 30 जिलों के एसपी का ट्रांसफर कर दिया गया है।इसमे पर्सा जिला के एसपी के पद पर बेल बहादुर पांडे व बारा जिला के एसपी के पद पर दीपेंद्र शाही की पदस्थापना की गई है।पुलिस प्रधान कार्यालय सूत्रों ने बताया है कि पर्सा जिला की एसपी गंगा पन्त को केंद्रीय अनुसंधान विभाग के इंटिलिजेन्स शाखाव बारा जिला के एसपी कृष्ण पंगेनी को महानगरिय अपराध महाशाखा काठमाण्डू में ट्रांसफर कर दिया गया है।( रिपोर्ट:गणेश शंकर ) ...
आदापुर में रेलवे भूमि पर बिना अनुमति बन रही पीसीसी सड़क को तोड़वाया,मामला तूल पकड़ा!

आदापुर में रेलवे भूमि पर बिना अनुमति बन रही पीसीसी सड़क को तोड़वाया,मामला तूल पकड़ा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk )।आदापुर रेलवे स्टेशन से पश्चिम कचुरबारी गांव में स्थित प्रसिद्ध ज्ञानी शाह बाबा के मजार तक कथित रूप से जिला परिषद की ओर से रेलवे के अनुमति के बिना पीसीसी सड़क बनाने का मामला तूल पकड़ गया है।इस निर्माणाधीन सड़क को रेल विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी से तोड़वा दिया है।इसे लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणों के मुताबिक,प्रखण्ड के कचुरबारी गांव स्थित ज्ञानी शाह बाबा के मजार तक एप्रोच पथ के अभाव में स्थानीय जिला पार्षद पति मो.सलाउद्दीन के द्वारा मुख्य पथ के पुल के से मजार तक संपर्क पथ का पीसीसी कराया जा रहा था।करीब साढ़े तीन सौ फीट पीसीसी ढलाई भी करा लिया गया था।इससे ग्रामीणों में काफी उत्साह का माहौल था कि इसी बीच किसी ने रेल विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया।सूचना मिलते ही रक्सौल के सीनियर सेक्शन इंजीनियर(कार्य) तपस राय,एसएसई(वे) देवेन्द्र मोहन,आइपीएफ रा...
विधायक शशिभूषण सिंह ने ली अधिकारियों की क्लास, कहा अब लेट लतीफी व घूसखोरी नही चलेगी!

विधायक शशिभूषण सिंह ने ली अधिकारियों की क्लास, कहा अब लेट लतीफी व घूसखोरी नही चलेगी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
फ़ोटो- अधिकारियों के साथ बैठक करते विधायकरामगढ़वा।(vor desk )।रामगढ़वा प्रखण्ड व अंचल के अधिकारी व,पीएचसी कर्मी अपने कार्यशैली में सुधार लाये वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहे ,व समय पर कार्यालय पहुंचें जिससे दूर से आये लोग समय पर अपना कार्य निपटा कर अपने घर चले जाये। उक्त बातें सुगौली के राजद विधायक ई शशि भूषण सिंह ने बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित कर्मियों व अधिकारियों से कही ।विधायक श्री सिंह ने सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को आम लोगो के काम में पारदर्शिता लाने को कहा। विधायक ने कहा मेरा पदाधिकारियों के साथ बैठक का उद्देश्य आम लोगो का काम मेरे विधानसभा क्षेत्र में बिना किसी परेशानी न हो,विधायक ने कहा कि सरकार प्रायोजित कार्यक्रमो व योजनाओ का लाभ प्रत्येक गरीबो को मिले ।बैठक के दौरान विधायक ने मनरेगा पीओ से पशु शेड किस किस पंचायत में बना है उसकी लागत क्या है उसकी जानकार...
अनियंत्रित ट्रक ने एक धुपवा टोला निवासी राहगीर को कुचला,डंकन हॉस्पिटल में जीवन-मौत के बीच संघर्ष जारी!

अनियंत्रित ट्रक ने एक धुपवा टोला निवासी राहगीर को कुचला,डंकन हॉस्पिटल में जीवन-मौत के बीच संघर्ष जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) । शहर के आईसीपी जाने वाली बाईपास रोड, रेलवे गुमटी के समीप बीआर 06 जी डी 0923 नंबर की एक अनियंत्रित ट्रक ने मंगलवार की शाम एक व्यक्ति को कुचल दिया। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल व्यक्ति की पहचान हरैया ओपी थाना क्षेत्र के धुपवाटोला निवासी 50 वर्षीय महिंद्र पड़ित के रूप में हुई है। जिसे स्थानीय डंकन अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की व्यक्ति का बच पाना बहुत मुश्किल है। ...
पूर्व के 121 लीज धारकों को स्टेशन रोड में नही मिला दुकान,तो,होगा आंदोलन:रणजीत सिंह

पूर्व के 121 लीज धारकों को स्टेशन रोड में नही मिला दुकान,तो,होगा आंदोलन:रणजीत सिंह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। मंगलवार को स्टेशन रोड के दुकानदारों की बैठक की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब एक बड़े व्यापारी को लीज पर हजारों फिट जमीन आवंटित किया जा सकता हैं। तो गरीब मजबूर दुकानदारों को क्यों नहीं?जो सालों से1996 तक रेलवे को राजस्व देते आए है। 10-08-1996 तक यहाँ के दुकानदार अपना अपना रसीद कटा कर रेलवे को राजस्व देते आ रहे थे और 12-08-1996 को उन्हें उजाड़ दिया जाता हैं। ऐसे में कैसे आत्मनिर्भर होगा भारत? जब गरीब को रोजगार ही नहीं मिलेगा। स्टेशन रोड में चाय नास्ता की दुकान कर ये लोग अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। बच्चों को शिक्षित करते हैं। 121 लीजधारी के साथ ही हज़ारों लोगों का रोजगार अब छीन जाएगा। भूखे मरने की नौबत आने से पहले सरकार इनके रोजगार का व्यवस्था करें। अन्यथा हमलोग रक्सौल रेलवे स्टेशन के बाहर आमरण अनशन पर बैठने के लिए मजबूर हो जाएंगे...
विधायक व प्रशासन के साथ हुई बैठक में रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने सौंपा 10 सूत्री ज्ञापन!

विधायक व प्रशासन के साथ हुई बैठक में रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने सौंपा 10 सूत्री ज्ञापन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।अंतर्राष्ट्रीय महत्व का व्यवसायिक केन्द्र होने के बावजूद रक्सौल का आज तक अपेक्षित विकास नहीं होने के फलस्वरूप मंगलवार को अनुमंडल सभागार में शहर के प्रमुख व्यवसायियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों की एक बैठक हुई।जिसमे विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में तमाम बुनियादी सुविधा सहित रेल,सड़क,मेडिकल,शिक्षा एवं अन्य क्षेत्र में यथोचित सुविधा एवं समुचित विकास के लिए चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री रक्सौल के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने 10 सूत्री बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट करते हुए बताया कि इस पर ससमय विचार एवं क्रियान्वयन पर ठोस पहल हो तो निश्चित रूप से न केवल शहर की सूरत बदलेगी बल्कि इस शहर के नागरिकों एवं व्यवसायियों के हितों की भी रक्षा होगी । जिसमे दिन भर पूरे शहर में आवारा पशुओं के विचरण एवं इनके हिंसक होने से अभी तक कईयों की मृत्यु एवं बहुतो...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!