Friday, March 13

ब्रेकिंग न्यूज़

भेलाही के मुसहर्वा में अज्ञात महिला का शव बरामद होने से सनसनी,हाथ पर अंकित है रामु कुमार,पार्वती देवी

भेलाही के मुसहर्वा में अज्ञात महिला का शव बरामद होने से सनसनी,हाथ पर अंकित है रामु कुमार,पार्वती देवी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भेलाही ओपी क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की घटना सामने आई है।बताया गया है कि भेलाही पंचायत के मुशहरवा स्थित सपही माई मंदिर से लगे सरेह के बांसवारी में गुरूवार की सुबह एक विवाहिता का शव बरामद हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला को यातना देने के बाद हत्या की गई है।क्योंकि,शरीर पर जख्म के निशान हैं। मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। भेलाही ओपी प्रभारी संतोष कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना के बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। प्रथम दृष्यया महिला को यातना देने के बाद हत्या कर शव फेके जाने का मामला प्रतीत हो रहा है महिला के सर पर बांस से पिटाई के निशान थे और बांस का टूकड़ा भी पड़ा हुआ था। पिटाई के कारण महिला का दांत टूट कर घटनास्थल पर ही बिखरा पड़ा था। इधर,घटना को ले कर तरह तरह की चर्चा है।महिला भेलाही प...
गठबन्धन में उलझन से टिकट के दावेदारों में बेचैनी,पटना-दिल्ली की दौड़ जारी!

गठबन्धन में उलझन से टिकट के दावेदारों में बेचैनी,पटना-दिल्ली की दौड़ जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार विधान सभा चुनाव को ले कर डुग डुग्गी बज चुकी है।रक्सौल ,नरकटिया व सुगौली विधानसभा क्षेत्र में तृतीय चरण में 7 नवम्बर को चुनाव होने हैं।लेकिन,अब तक यह तस्वीर साफ नही हो पाई है कि फाइनली मैदान में कौन कौन प्रत्याशी किस किस दल से होंगे। इन तीनो सीटों पर उम्मीदवारी के लिए घमासान मचा है।रक्सौल में भाजपा के डॉ अजय सिंह,नरकटिया में राजद के डॉ शमीम अहमद और सुगौली में भाजपा के रामचन्द्र सहनी विधायक हैं।जो फिर से उम्मीदवारी के लिए आश्वस्त होने के साथ निरन्तर क्षेत्र में सक्रिय हैं।उनका जनसम्पर्क अभियान लगातार जारी है। इधर,विपक्षी दल और चेहरे आगामी चुनाव के समीकरणों में फेर बदल व अपने पक्ष में हवा बनाने को बेचैन हैं।लिहाजा नूराकुश्ती शुरू है। विभिन्न दलों के दर्जनों चेहरे अपनी अपनी दावेदारी के साथ दलों की उम्मीदवारी के लिए पटना और दिल्ली की दौड़ में हैं।इ...
सीमा क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों ने नेपाल के पीएम केपी ओली से की बॉर्डर खोलने की मांग!

सीमा क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों ने नेपाल के पीएम केपी ओली से की बॉर्डर खोलने की मांग!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
नेपाल सरकार को उच्च सतर्कता अपनाते हुए भारतीय सीमा को खोलना चाहिए : मेयर विजय सरावगी रक्सौल।( vor desk )।नेपाल के सबसे बड़े पर्व दशै (दशहरा) व तिहार( दीपावली) के नजदीक आने व सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिको व व्यवसायियों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए नेपाल के नागरिक,जन प्रतिनिधि व प्रबुद्धजन बॉर्डर को खोलने की मांग करने लगे हैं। बीरगंज के मेयर विजय कुमार सरावगी ने प्रस्ताव दिया है कि नेपाल सरकार को उच्च सतर्कता अपनाते हुए भारतीय सीमा को खोलना चाहिए। विजिट मधेस नेपाल द्वारा तराई के 22 जिलों में पर्यटन प्रवर्धन के लिए भिस्वा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मेयर ने उक्त प्रस्ताव दिया। मेयर सरावगी ने बीरगंज के होटल मालिकों से अपने जीवन को बचाने के लिए आवश्यक मानदंडों का पालन करने के साथ ही सुरक्षित ढंग से नेपाल-भारत सीमा खोलने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि ‘बीरगंज का प...
बीसीसीआई के अध्यक्ष गोपाल केडिया ने दी रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं!

बीसीसीआई के अध्यक्ष गोपाल केडिया ने दी रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )। उधमी तथा व्यवसायियों के हक हित के उद्देश्य से नव गठित रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के गठन से सीमा पार नेपाल स्थित बीरगंज के सभी उधमी तथा व्यवसायियों में हर्षोल्लास हैं। बीसीसीआई के अध्यक्ष गोपाल केडिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नव पदस्थापित अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता व उनकी टीम को सफल कार्यकाल के लिये शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सीमावर्ती रक्सौल के आर्थिक सामाजिक विकास और रक्सौल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के संस्थागत विकास में आपकी भूमिका प्रभावकारी बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना की हमे अपेक्षा हैं । उन्होंने रक्सौल और वीरगंज (नेपाल)के आर्थिक व सामाजिक महत्व की दृष्टिकोण से आपसी समन्वय व सहयोग की प्रतिवद्धता जताते हुए कहा कि व्यवसायियों की समस्या समाधान में चेम्बर की भूमिका प्रभावकारी रहे ऐसी अपेक्षा सहित सफल कार्यकाल...
राजकीय रेल पुलिस ने किया सत्याग्रह एक्सप्रेस से 7 बोतल शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार

राजकीय रेल पुलिस ने किया सत्याग्रह एक्सप्रेस से 7 बोतल शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।बिहार में चुनाव की घोषणा के बाद रेल पुलिस भी अलर्ट मोड में आ गई है।राजकीय रेल पुलिस ने सत्याग्रह एक्सप्रेस से शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। विशेष चेकिंग के दौरान उक्त सफ़लता मिली। मिली जानकारी के मुताबिक सत्याग्रह एक्सप्रेस के कोच संख्या B2की जांच में 7 बोतल शराब बरामद हुआ।जबकि शराब के साथ के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया । इसकी पुष्टि करते हुए राजकीय रेल थानाध्यक्ष पंकज कुमार दास ने बताया कि दिल्ली से सत्याग्रह एक्सप्रेस से शराब लेकर आने के क्रम में बिकाश कुमार महतो ( रक्सौल के नागा रोड वार्ड नम्बर 23 निवासी) के पास से रॉयल   चेलेन्जर  375 एमएल का चार पीस,रॉयल चेलेन्जर के 180 एमएल का एक पीस ,एवं  सुरेश कुमार  पांडेय ( धोकराहाँ मझौलिया थाना निवासी) के पास  से कॉन्टेसा थ्री  एक्स  रम 750 एम एल का 2 पीस बरामद  किया गया...
एसएसबी ने आदापुर में 3 किलो गांजा के साथ एक कारोबारी को दबोचा

एसएसबी ने आदापुर में 3 किलो गांजा के साथ एक कारोबारी को दबोचा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।आदापुर एसएसबी 71 वीं बटालियन के बेलदरवा मठ सी कम्पनी के जवानों ने मंगलवार की देर शाम तीन किलो गांजा ( मादक पदार्थ) के साथ एक कारोबारी को बरवा चौक के समीप से पकड़ा। जिसे विभागीय कार्रवाई के बाद स्थानीय पुलिस को सुपुर्द किया है। गिरफ्तार कारोबारी स्थानीय नकरदेई थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी 52 वर्षीय सुरेश गिरी है। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने की है। मिली जानकारी के अनुसार बतौर कैरियर के रूप में नेपाल से उक्त गांजा की खेप लेकर भारतीय क्षेत्र में अन्यत्र पहुंचाने जा रहा था कि इसकी भनक एसएसबी के इंपेक्टर अजय कुमार को लगी, जिसके बाद एसएसबी द्वारा बिछाये गए जाल में उक्त कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया। ...
रक्सौल में विवाहिता ने फंदे से झूल कर दे दी जान, पुलिस कर रही मामले की जांच!

रक्सौल में विवाहिता ने फंदे से झूल कर दे दी जान, पुलिस कर रही मामले की जांच!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के बड़ा परेउवा में एक महिला ने फांसी लगा ली।इस सूचना से सनसनी रही।अटकलों का बाजार गर्म रहा। सूत्रों ने बताया कि बुधवार की शाम पांच बजे इस मामले की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ जुट गई।वहीं,पुलिस ने पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।घर मे मृत महिला का कोई परिजन नही पाया गया। बताया गया कि उक्त महिला की पहचान 25 वर्षीया तेतरी देवी ( पति प्रदीप राम) के रूप में की गई है। महिला परेउवा वार्ड 17 में किराया के मकान में रहती थी।मृत महिला का शव पंखा से झूलता पाया गया। अभी यह स्पष्ट नही है कि यह आत्म हत्या है या हत्या।प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि महिला ने पारिवारिक विवाद के बाद गले मे फंदा लगा कर अपनी इह लीला समाप्त कर ली।हालांकि,पूरा मामला जांच के बाद ही सामने आएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने की प्रक्रिया शुरू कर द...
चुनाव पूर्व रक्सौल पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में 20 लाख रुपये लिया नियंत्रण में,डिटेन कर जांच जारी

चुनाव पूर्व रक्सौल पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में 20 लाख रुपये लिया नियंत्रण में,डिटेन कर जांच जारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।चुनाव पूर्व रक्सौल पुलिस ने एक वाहन से 20 लाख रुपया नियंत्रण में लिया है।इस दौरान एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया है।पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक,रक्सौल -रामगढ़वा सड़क खण्ड अंतर्गत शहर के मुख्य पथ स्थित लक्ष्मीपुर में बने एसएसटी चेक पोस्ट पर यह रकम नियंत्रण में लिया गया।वहां ड्यूटी पर दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त अभियंता राज कुमार राय के साथ एएसआई संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन जांच की जा रही थी।जिसमे झारखंड नम्बर के एक चार पहिया वाहन को रोक कर जांच की गई।जिसमें यह रुपया मिला।वहीं नियंत्रण में लिए गए व्यक्ति ने बताया कि वो स्थानीय एक राइस मिल का स्टाफ है और उक्त रकम बैंक में जमा करने जा रहा था। उक्त रकम के साथ नियंत्रण में लिए गए व्यक्ति को रक्सौल थाना में ला कर पूछ ताछ की गई ।वहीं इसकी सूचना एसडीओ सह निर्वाची अधिक...
घर से मिली विवाहिता की लाश, पुलिस कर रही मौत के कारणों की तलाश!

घर से मिली विवाहिता की लाश, पुलिस कर रही मौत के कारणों की तलाश!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल प्रखंड के नोनेयाडीह पंचायत अंतर्गत अहिरवा टोला वार्ड नंबर 1स्थित एक घर से विवाहिता का शव मिलने सनसनी रही। शव की शिनाख्त अरुण यादव की पत्नी मनिषा यादव के रूप में की गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को रात्रि दस बजे उसके घर से शव बरामद किया । बताया गया कि सन्देहास्पद मौत की सूचना पर पुलिस ने जांच व कार्रवाई की प्रक्रिया शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मृतका के दाहिने बांह मे रक्षा सूत बांधने का निशान है ।जबकि गर्दन पर गम्भीर चोट के निशान हैं। मृतका मनीषा यादव पर्सा जिला ईनरवा नेपाल की निवासी है।जो बीरेंद्र यादव की पुत्री है।मृतका की शादी तीन वर्ष पूर्व अरुण यादव से हुई थी। पत्नी की हत्या के आशंका मे पति अरुण यादव को पुलिस ने हिरासत मे लेकर पुछताछ कर रही है। मृतका के भाई संजीव यादव ने पुलिस को आवेदन दिया है।जिसके आ...
बॉर्डर पर फिर जप्त हुआ 7.5 किलो प्रतिबंधित गांजा, नशीले पदार्थ के साथ दो युवक भी हिरासत

बॉर्डर पर फिर जप्त हुआ 7.5 किलो प्रतिबंधित गांजा, नशीले पदार्थ के साथ दो युवक भी हिरासत

ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।सीमावर्ती क्षेत्रों में नशाखोरी गिरोह का धंधा इन दिनों काफी फल-फूल रहा है। नशीले पदार्थों का जब्ती का कई नये नये मामले सामने आ रहे है।इसी दरम्यान नशीले पदार्थों के तस्करी को लेकर सशस्त्र सीमा बल अलर्ट पर है। इसी कड़ी में जिले के भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित जितना थाना क्षेत्र के बीजबनी में सुबह एक बाइक पर लदे 7.5 किलोग्राम प्रतिबंधित गांजा के साथ दो युवको को एसएसबी ने पकड़ा है। पकड़े गए गाजा का अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मूल्य 3 लाख रुपये बताया जाता है, मामले को लेकर एसएसबी 71वी बटालियन के सहायक कमांडेंट चंदन कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनो युवको की पहचान जितना थाना क्षेत्र के अगरवा निवासी के रूप में की गई है ।जो पकड़े गये नशीले पदार्थ के खेप को किसी व्यक्ति की डिलीवरी देने की बात बताई है, पकड़े गए युवक से आवश्यक पूछताछ की जा रही है। वही इस ज...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!