आदापुर के मूर्तियां में ट्रेन से कट कर महिला व उसके दो बच्चों की मौत,जांच पड़ताल शुरू!
रक्सौल ।(vor desk )।रक्सौल अनुमंडल के आदापुर प्रखण्ड में एक मर्माहत करने वाली घटना घटी है।एक महिला ने अपने दो छोटे बच्चों के साथ ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली है।
घटना आदापुर के थाना क्षेत्र के मूर्तियां गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर घटित हुई।जिसमे एक महिला द्वारा अपनी दो बच्चियों के साथ माल ट्रेन की चपेट में आकर जान गवां दी।
बताया गया कि घटना सोमवार की सुबह घटित हुई है।
ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी राजकुमार ठाकुर की 24 वर्षीय पत्नी रवीता देवी पारिवारिक कलह से आवेशित हो कर गुस्से में घर से निकल गई।
दोनों बच्चियों प्रिया कुमारी 6 वर्ष व बेबी कुमारी 2 वर्ष को अपने साथ लेकर घर के बगल स्थित रेलवे ट्रैक से गुजर रहे माल ट्रेन के समक्ष पहुंच गई।इस क्रम में ट्रेन के धक्का से वह वह किनारे गिर बुरी तरह से लहूलुहान हो गई, जबकि उसके दोनों बच्चियों की मौत...









